भूमाफिया चंपू विदेश जाने के लिए परेशान, जिला कोर्ट से HC तक लगा रहा चक्कर

Sanjay Gupta | Jan 09, 2025, 11:11 IST
Share
CHAMPU AJMERA
CHAMPU AJMERA

भूमाफिया रितेश उर्फ चंपू अजमेरा विदेश जाने के लिए कई बार कोशिश कर चुका है। पहले दुबई और फिर सिंगापुर जाने की मंजूरी की याचिका खारिज हो गई थी। हालांकि, हाईकोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद पासपोर्ट ऑफिस में पेंच आ गया। जानें क्या है पूरा मामला इस लेख में...

भूमाफिया रितेश उर्फ चंपू अजमेरा विदेश जाने के लिए भारी परेशान है। पहले दुबई जाने के लिए मंजूरी मांगी थी और फिर सिंगापुर जाने के लिए। जिला कोर्ट ने दोनों ही मामलों में याचिकाएं खारिज कर दी है, क्योंकि हाईकोर्ट ने बेल के लिए शर्तें लगाई हुई थी। इसके बाद वह फिर हाईकोर्ट गया और मंजूरी मिली, लेकिन पासपोर्ट ऑफिस से पेंच फंस गया। अब चंपू फिर हाईकोर्ट की शरण में है।

हाईकोर्ट में किसके खिलाफ लगाया केस

चंपू ने इस बार हाईकोर्ट में केस पासपोर्ट अधिकारी, भोपाल के खिलाफ लगाया है। चंपू का पासपोर्ट रिन्यू नहीं हुआ है और इसके लिए वह सिविल कंटेम्प्ट याचिका के जरिए हाईकोर्ट में गया है।

क्यों लगाई याचिका

हाईकोर्ट ने 30 जुलाई 2024 में विदेश सिंगापुर जाने के लिए दस लाख की एफडी कराने की शर्त लगाई थी और मंजूरी दी थी, लेकिन चंपू के पासपोर्ट को विदेश जाने के लिए रिन्यू कराने की जरूरत थी। उसके पासपोर्ट में केवल दो माह ही बचे थे, जबकि विदेश जाने के पहले कम से कम 6 माह की वैधता जरूरी होती है। इसके लिए चंपू की याचिका पर हाईकोर्ट ने पासपोर्ट रिन्यू की मंजूरी दे दी। लेकिन इसके बाद किसी तकनीकी कारण से पासपोर्ट आफिस से इसका पालन नहीं हुआ। इसके चलते उसका विदेश जाना अटक गया और अब उसने पासपोर्ट अधिकारी के खिलाफ सिविल कंटेम्प्ट याचिका लगा दी। इसमें हाईकोर्ट में एक सुनवाई हो चुकी है और अब अगली तारीख 16 जनवरी को लगाई गई है।

इसके पहले भी ट्रायल कोर्ट से खारिज हुई थी

इसके पहले भी चंपू ने विदेश जाने की मंजूरी मांगी थी लेकिन जब सेशन कोर्ट ने बेल की शर्तों की बात रखते हुए साल 2022 में उसकी याचिका खारिज कर दी। इसके बाद चंपू ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की और वहां से सशर्त मंजूरी मिली। लेकिन तब भी पासपोर्ट के रिन्यू की समस्या के चलते मामला अटक गया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • दुबई
  • इंदौर भूमाफिया
  • मध्य प्रदेश
  • चंपू अजमेरा
  • सिंगापुर
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • पासपोर्ट
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की बात नहीं मान रहे अधिकारी? अटैचमेंट समाप्त करने विधानसभा में की थी घोषणा, अंतिम चेतावनी भी बेअसर

By VINAY VERMA

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की बात नहीं मान रहे अधिकारी? अटैचमेंट समाप्त करने विधानसभा में की थी घोषणा, अंतिम चेतावनी भी बेअसर
SI भर्ती परीक्षा विवाद: आउट ऑफ पैटर्न पेपर पर भड़के अभ्यर्थी, शहीद स्मारक पर धरना

By Jageshwar prasad

SI भर्ती परीक्षा विवाद: आउट ऑफ पैटर्न पेपर पर भड़के अभ्यर्थी, शहीद स्मारक पर धरना
एमपी माय वॉलेट: 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं एक ऐप में, सीएम मोहन यादव जल्द करेंगे लॉन्च

By Sandeep Kumar

एमपी माय वॉलेट: 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं एक ऐप में, सीएम मोहन यादव जल्द करेंगे लॉन्च
गांधी जयंती पर रायपुर में केवल मांस-मटन की बिक्री पर पूरी तरह रोक, होटल भी रडार पर, बिक्री मिली तो कार्रवाई, शराब को लेकर कोई आदेश नहीं

By VINAY VERMA

गांधी जयंती पर रायपुर में केवल मांस-मटन की बिक्री पर पूरी तरह रोक, होटल भी रडार पर, बिक्री मिली तो कार्रवाई, शराब को लेकर कोई आदेश नहीं
राजस्थान सरकार ने किया मां योजना में बड़ा बदलाव, हॉस्पिटल को देनी होगी जियो टैग फोटो

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान सरकार ने किया मां योजना में बड़ा बदलाव, हॉस्पिटल को देनी होगी जियो टैग फोटो
1 से 3 नवंबर तक तूता के मेला ग्राउंड में राज्योत्सव का आयोजन, 40 राज्य स्तरीय सम्मान दिए जाएंगे

By VINAY VERMA

1 से 3 नवंबर तक तूता के मेला ग्राउंड में राज्योत्सव का आयोजन, 40 राज्य स्तरीय सम्मान दिए जाएंगे
एमपी हाईकोर्ट सख्त: जूनियर वकीलों के स्टाइपेंड पर राज्य बार काउंसिल को 6 महीने की डेडलाइन

By Neel Tiwari

एमपी हाईकोर्ट सख्त: जूनियर वकीलों के स्टाइपेंड पर राज्य बार काउंसिल को 6 महीने की डेडलाइन