ब्यावरा जमीन विवाद: मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले- इस्तीफा दे दूंगा पर जमीन नहीं दूंगा

Aman Vaishnav | May 14, 2026, 08:17 IST
Share
byavra farmer protest dilip buildcon land dispute Narayan Panwar
byavra farmer protest dilip buildcon land dispute Narayan Panwar

राजगढ़ के ब्यावरा में 219 बीघा जमीन को लेकर किसानों और कंपनी के बीच विवाद गहरा गया है। वहीं राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने किसानों के समर्थन में इस्तीफे तक की बात कह दी है।

मध्य प्रदेश के ब्यावरा के बांकपुरा गांव में 219 बीघा जमीन के मालिकाना हक को लेकर किसानों और एक निजी कंपनी के बीच गहरा विवाद छिड़ गया है।

दरअसल गांव की जमीन कंपनी को देने पर विवाद है। एक तरफ कंपनी का दावा है कि उन्होंने यह जमीन कानूनी रूप से खरीदी है। वहीं दूसरी ओर किसान इसे अपनी पीढ़ियों की आजीविका बताते हुए किसी भी कीमत पर देने को तैयार नहीं हैं। पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए।

पहले इस्तीफा दूंगा फिर बात करूंगा

दरअसल ब्यावरा शहर के बांकपुरा गांव में 219 बीघा जमीन को लेकर बुधवार, 13 मई को किसान महापंचायत का आयोजन किया गया था। इस महापंचायत में किसानों को भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों का समर्थन मिला था।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार भी पहुंचे थे जहां उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान उन्होंने कहा कि चाहे कितना भी बड़ा उद्योगपति आ जाए, या मुख्यमंत्री (मोहन यादव) भी आ जाए, पहले मैं इस्तीफा दूंगा फिर बात करूंगा। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

orig_5817786906766a04aa7475ec1vabramantripawarnew_1778715673-439173
orig_5817786906766a04aa7475ec1vabramantripawarnew_1778715673-439173

एक इंच भी जमीन नहीं दी जाएगी

जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सौंधिया ने कहा कि दिलीप बिल्डकॉन या किसी भी निजी कंपनी को एक इंच भी जमीन नहीं दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह जमीन हमारे किसानों की आजीविका और आने वाली पीढ़ियों का अधिकार है।

इस मौके पर एसडीएम गोविंद कुमार दुबे, तहसीलदार आनंद जायसवाल और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। महापंचायत में करीब 50 गांवों के किसानों के शामिल होने का दावा किया गया है।

महापंचायत में किसानों ने विरोध करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। इसमें उन्होंने कहा कि यह जमीन किसी को भी नहीं दी जाएगी।

da099b66-685
da099b66-685

आंदोलन करने की चेतावनी

बांकपुरा और आसपास के किसानों का कहना है कि वे सालों से उस जमीन पर खेती कर रहे हैं। यह जमीन उनके परिवारों की आजीविका का जरिया रही है।

किसानों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन ने जमीन का सीमांकन कर निजी कंपनी को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे किसानों में गुस्सा है। किसानों का कहना है कि गांव की जमीन किसी भी निजी कंपनी को नहीं दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी बात नहीं सुनी गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

ec8bd4a2-9f8e-453e-89d6-574bcf13ba17_1778583423589-676442
ec8bd4a2-9f8e-453e-89d6-574bcf13ba17_1778583423589-676442

जमीन को लेकर विरोध की स्थिति क्यों बनी?

दिलीप बिल्डकॉन कंपनी के मैनेजर अशोक तोमर का कहना है कि बांकपुरा में 219 बीघा जमीन पूरी तरह से वैध प्रक्रिया के तहत खरीदी गई है।

जिन जमीन मालिकों के पास पट्टे थे, उन्होंने शासन से विक्रय अनुमति लेने के बाद जमीन बेची थी। जमीन को 2-3 हिस्सों में खरीदा गया है। पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार की गई है।

उन्होंने आगे बताया कि जमीन की रजिस्ट्री, नामांतरण और सीमांकन भी सही तरीके से किया गया है। कंपनी ने बांकपुरा में सीएनजी पंप भी स्थापित किया है।

मैनेजर का कहना है कि जमीन पर नेपियर घास (पशुओं का चारा) की खेती की जा रही है। हालांकि कुछ किसानों का जमीन पर कब्जा है। वे इसे छोड़ना नहीं चाहते इसी वजह से जमीन को लेकर विरोध की स्थिति बनी हुई है।

ये खबरें भी पढ़िए...

भोपाल के मिल्क मैजिक घोटाले पर ED का खुलासा, पाम ऑयल से बना रहे थे मिल्क प्रोडक्ट

एमपी सरकार फिर ले रही 1800 करोड़ का लोन, कुल कर्ज पहुंचा 4.14 लाख करोड़ के पार

भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद गरमाया माहौल, धार्मिक टिप्पणी के बाद बवाल

सनातन लोगों को बांटता है उसे खत्म होना चाहिए, उदयनिधि स्टालिन ने दिया धर्म विरोधी बयान

Tags:
  • मोहन यादव
  • दिलीप बिल्डकॉन कंपनी
  • किसान महापंचायत
  • जिला पंचायत
  • एसडीएम
  • तहसीलदार
  • राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज