सुमित्रा महाजन के बेटे मिलिंद महाजन के शोरूम विवाद में सीपी संतोष सिंह, डीसीपी मीणा, एसीपी पटेल को राहत

Sanjay Gupta | Sootr Creatives | Oct 12, 2026, 20:03 IST
Share
सुमित्रा महाजन के बेटे मिलिंद महाजन के शोरूम विवाद में सीपी संतोष सिंह सहित अधिकारियों को राहत<br>
सुमित्रा महाजन के बेटे मिलिंद महाजन के शोरूम विवाद में सीपी संतोष सिंह सहित अधिकारियों को राहत

पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन के बेटे मिलिंद महाजन के शोरूम पर दो साल पहले हुए हमले के मामले में जिला कोर्ट का बड़ा फैसला हुआ है। इस मामले में सीपी संतोष सिंह, तत्कालीन डीसीपी, एसीपी, टीआई सहित सभी को राहत मिल गई है। करोसिया ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ परिवाद दायर किया था।

पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन के बेटे मिलिंद महाजन के ऑटो शोरूम व सर्विस सेंटर मिडवेस्ट ऑटोमोबाइल प्रा. लि. विवाद में पुलिस अधिकारियों को राहत मिल गई है। इस शोरूम पर हमला और तोड़फोड़ करने पर 6 दिसंबर 2024 को सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया के रिश्तेदार सौरभ करोसिया व अन्य पर एफआईआर हुई थी। बाद में मामला तूल पकड़ा, तब आरोपियों पर कठोर धाराएं लगीं। इनका जुलूस निकाला गया। इसके बाद करोसिया ने इसमें पुलिस अधिकारियों के खिलाफ परिवाद दायर किया था।

परिवाद में सीपी, डीसीपी, एसीपी, टीआई ये सभी

करोसिया ने इसमें इंदौर सीपी संतोष सिंह, तत्कालीन डीसीपी विनोद मीणा, एसीपी आशीष पटेल, टीआई आजादनगर नीरज मेढ़ा, पुलिस कर्मचारी जावेद खान, कृष्णा पटेल, प्रदीप पटेल, शोरूम मैनेजर भूषण, सुमित्रा महाजन के पोते सिद्धार्थ महाजन इन सभी पर परिवाद लगाया था। जिला कोर्ट में लगाए गए परिवाद में इन सभी पर एससी-एसटी एक्ट के तहत केस करने की मांग की गई थी।

एमपी में 235 पुलिस इंस्पेक्टरों के प्रमोशन की तैयारी: पीएचक्यू ने मांगी विभागीय जांच और चालान की जानकारी | MP: Preparation for Promotion of 235 Police Inspectors, PHQ Seeks Information on Departmental Inquiries and Challans
एमपी में 235 पुलिस इंस्पेक्टर रैंक के प्रमोशन की तैयारी, पीएचक्यू ने मांगी विभागीय जांच, नोटिस, चालान की जानकारी
12 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
मप्र पुलिस में इंस्पेक्टर पदोन्नति से पहले अधिकारियों का रिकॉर्ड जांचा जा रहा है। पुलिस मुख्यालय भोपाल ने 235 अधिकारियों की सूची यूनिट प्रमुखों को भेजी है। इनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस या विभागीय जांच का ब्योरा मांगा गया है। आपराधिक प्रकरण, चालान और दंड की जानकारी भी देनी होगी। यह जानकारी तय प्रोफार्मा में 15 अक्टूबर तक भेजनी अनिवार्य है।

ये आरोप लगाए थे करोसिया ने

करोसिया ने इस परिवाद में आरोप लगाया था कि शोरूम पर बेवजह टैंकर सर्विसिंग के लिए राशि मांगी गई, जबकि वह गारंटी पीरियड में था। वहां घेरकर बंधक बनाया गया। बाद में हम पर ही आजादनगर में केस कर दिया। साथ ही 9 दिसंबर 2024 को 300 सवर्ण जाति के लोग सीपी सिंह से मिले और हमारा जुलूस निकालने, कड़ी सजा दिलाने, धाराएं बढ़ाने की मांग की गई।

इसके बाद धाराएं बढ़ाई गईं। फिर गिरफ्तार कर सीपी सिंह और डीसीपी मीणा के आदेश पर हथकड़ी में शोरूम ले गए और वहां कमोड से मूत्र का पानी पीने के लिए मजबूर किया। जातिसूचक शब्द कहे और गंदी गालियां दीं।

इंदौर में कांग्रेस नेताओं को ट्रेन से दिल्ली जाने से रोका, पुलिस हिरासत में | Congress leaders stopped from going to Delhi by train in Indore, taken into police custody
दिल्ली प्रदर्शन के लिए जा रहे कांग्रेस नेताओं को इंदौर रेलवे स्टेशन से पुलिस ने पकड़ा
11 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
दिल्ली में सीजेपी के बाद अब कांग्रेस का 12 अक्टूबर को प्रदर्शन है। इसके लिए देशभर के कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पहुंचने का संदेश दिया गया है। इसमें जिलाध्यक्षों और शहराध्यक्षों के साथ पूर्व और वर्तमान विधायकों तथा चुनाव हार चुके उम्मीदवारों को भी बुलाया गया है। उधर पुलिस ने दिल्ली जाने वाले नेताओं को हिरासत में लेना शुरू कर दिया है।

लेकिन जिला कोर्ट में यह सामने आया

वहीं स्पेशल एससी-एसटी कोर्ट में इस मामले में सुनवाई चली, जिसमें दो सुनवाई से खुद करोसिया नहीं पहुंचे। लेकिन कोर्ट ने करोसिया द्वारा दिए गए बयान और पुलिस प्रतिवेदन व अन्य मेरिट के आधार पर इसमें फैसला किया। कोर्ट ने पाया कि करोसिया के कथन और परिवाद में अंतर है। कथन में कमोड में मूत्र पिलाने वाली बात, जातिसूचक शब्दों वाली बात और बंधक बनाने वाली बातें नहीं हैं।

साथ ही यह भी कोर्ट ने पाया कि कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मी भी खुद एससी-एसटी वर्ग से आते हैं। वहीं हथकड़ी पहनाने की बात पर कोर्ट ने पाया कि करोसिया पर कई थानों में केस दर्ज हैं और वह आदतन अपराधी है। ऐसे मामले में पुलिस हथकड़ी पहना सकती है। इसमें गलत नहीं है। इन सभी तथ्यों के आधार पर कोर्ट ने करोसिया द्वारा पेश परिवाद को खारिज कर दिया।

बीजेपी नेता सत्यनारायण सत्तन का नशे के कारोबार पर हमला: बोले- पुलिस हो रही फेल, डीसीपी से की मुलाकात | BJP Leader Satyanarayan Sattan Attacks Drug Trade: Says Police Failing, Meets DCP
बीजेपी के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन डीसीपी से मिले, नशे के कारोबार पर बोले- पुलिस हो रही फेल
08 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
INDORE. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिसंबर 2029 तक मप्र से नशा खत्म करने की बात कही है। वहीं, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा में चल रहे नशे के कारोबार को लेकर वरिष्ठ नेता सत्तन व अन्य ने डीसीपी से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि नशा तो नशा है, इस पर नियंत्रण बेहद जरूरी है।

  1. सुमित्रा महाजन के बेटे मिलिंद महाजन के ऑटो शोरूम विवाद में क्या हुआ?
    इस विवाद में मिलिंद महाजन के ऑटो शोरूम पर 6 दिसंबर 2024 को हमला हुआ था, जिसके बाद सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया के रिश्तेदार सौरभ करोसिया समेत अन्य पर एफआईआर दर्ज की गई थी।
  2. करोसिया ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ क्या आरोप लगाए थे?
    करोसिया ने पुलिस अधिकारियों पर बेवजह राशि मांगने, बंधक बनाने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने, और उनके साथ गाली-गलौज करने के आरोप लगाए थे।
  3. जिला कोर्ट ने करोसिया के आरोपों पर क्या फैसला सुनाया?
    जिला कोर्ट ने करोसिया के आरोपों को खारिज करते हुए पाया कि करोसिया के बयानों में अंतर है और वह आदतन अपराधी हैं, इसलिए पुलिस की कार्रवाई सही थी।
Tags:
  • पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन
  • पुलिस अधिकारियों को राहत
  • सीपी संतोष सिंह
  • एफआईआर
  • पुलिस अधिकारियों के खिलाफ परिवाद
  • मिलिंद महाजन
  • सफाई कर्मचारी आयोग
जनता के धैर्य की परीक्षा न लें पीएम,वोट चोरी के मुद्दे पर बोले टीकाराम जूली,मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

By Mukesh Sharma

जनता के धैर्य की परीक्षा न लें पीएम,वोट चोरी के मुद्दे पर बोले टीकाराम जूली,मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
Maa Bamleshwari Temple : मां बम्लेश्वरी का नाम कैसे पड़ा? जानिए डोंगरगढ़ मंदिर से जुड़ी चार रहस्यमयी कहानियां

By Umeshwari Baghel

Maa Bamleshwari Temple : मां बम्लेश्वरी का नाम कैसे पड़ा? जानिए डोंगरगढ़ मंदिर से जुड़ी चार रहस्यमयी कहानियां
जयपुर मेट्रो की पहली लाइन पूरी होने में लगेंगे 13 साल, अब 2028 की डेडलाइन, यूनेस्को की आपत्ति के बाद बदला रूट

By Raghvendra Singh Rathore

जयपुर मेट्रो की पहली लाइन पूरी होने में लगेंगे 13 साल, अब 2028 की डेडलाइन, यूनेस्को की आपत्ति के बाद बदला रूट
एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल: केंद्र ने बताया गैर-जरूरी, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा अंतिम फैसला

By Mukesh Sharma

एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल: केंद्र ने बताया गैर-जरूरी, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा अंतिम फैसला
राजस्थान में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष का तालाब में मिला शव, कपड़े के थे व्यापारी

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष का तालाब में मिला शव, कपड़े के थे व्यापारी
एसएमएस में रिटायर्ड डॉक्टरों को फिर मिली कुर्सी, नियमित डॉक्टरों को मौका क्यों नहीं? नियुक्ति से लेकर वेतन-पेंशन तक उठे सवाल

By Raghvendra Singh Rathore

एसएमएस में रिटायर्ड डॉक्टरों को फिर मिली कुर्सी, नियमित डॉक्टरों को मौका क्यों नहीं? नियुक्ति से लेकर वेतन-पेंशन तक उठे सवाल
कैबिनेट बैठक में सीएम मोहन यादव की घोषणा, दो दिन बाद होगी प्रमोशन के लिए DPC मीटिंग, गिनाईं पीएम मोदी की उपलब्धियां

By Sanjay Dhiman

कैबिनेट बैठक में सीएम मोहन यादव की घोषणा, दो दिन बाद होगी प्रमोशन के लिए DPC मीटिंग, गिनाईं पीएम मोदी की उपलब्धियां