गुजरात जा रही थी बिहार STF की टीम, एमपी में हो गया बड़ा हादसा, दो जवान शहीद, 4 घायल

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 28, 2025, 14:24 IST
Share
Accident on Expressway in Ratlam
Accident on Expressway in Ratlam

रतलाम एक्सप्रेसवे पर गुजरात जा रही बिहार STF की स्कॉर्पियो के पलटने से दो जवानों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। सभी को इंदौर रेफर किया गया है, एक की हालत गंभीर है।

आमीन हुसैन @ रतलाम MP News: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर बिहार STF की स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टीम एक वांछित अपराधी को पकड़ने बिहार की टीम स्कॉर्पियो SUV गांधीधाम, गुजरात जा रही थी।

मिशन पर थे जवान, अचानक हुआ हादसा

रतलाम SP अमित कुमार ने जानकारी दी कि बिहार STF की यह टीम गया से गुजरात के गांधीधाम जा रही थी। उनका मकसद एक वांछित अपराधी को पकड़ना था। पूरी टीम स्कॉर्पियो गाड़ी से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे परयात्रा कर रही थी, तभी रतलाम से कुछ किलोमीटर आगे गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई।

कैसे हुआ हादसा

  • तेज रफ्तार और असंतुलन की वजह से गाड़ी पलटी
  • दुर्घटना के बाद गाड़ी लगभग 100 मीटर तक घिसटती रही
  • हादसे में तीन जवान बाहर फेंक दिए गए, जबकि तीन अंदर फंसे रहे हादसे में

    इन लोगों में गवाईं जान

    मुकुंद मुरारी
    सब इंस्पेक्टर (Sub-Inspector)
    विकास कुमार
    कॉन्स्टेबल (Constable)
    बिहार

घायल जवानों की स्थिति

सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार की स्थिति गंभीर है और उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। कॉन्स्टेबलजीवधारी कुमार, मिथिलेश पासवान, रंजन कुमार को भी इंदौर रेफर किया गया है। कॉन्स्टेबल रंजन कुमार ने बताया कि वे गाड़ी की डिक्की में सो रहे थे। जब नींद खुली, तब तक हादसा हो चुका था। उन्होंने कहा कि गाड़ी में सवार तीन लोग बाहर गिर चुके थे और तीन अंदर फंसे हुए थे। ये भी पढ़ें: रोहतक सीवर हादसा : नाले में गिरे बेटे को बचाने उतरे पिता और भाई, तीनों की मौत

बिहार से पहुंची विशेष टीम

बिहार ADG हेडक्वार्टर कुंदन कृष्णन ने बताया कि जवानों के शवों को वापस लाने और घायलों के इलाज के लिए एक विशेष टीम रतलाम रवाना की गई है। उन्होंने कहा कि शहीद जवानों को सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे
  • बिहार
  • जवान
  • STF
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा