ईंधन संकट से निपटने की बड़ी तैयारी: बीना में बनेगा देश का सबसे बड़ा तेल भंडार
Manya Jain | Aug 03, 2026, 16:10 IST
bina madhya pradesh strategic oil reserve
भारत का रणनीतिक तेल भंडार सिर्फ 9.5 दिन का है, जबकि अंतरराष्ट्रीय मानक 90 दिन है। मध्य प्रदेश के बीना और राजस्थान के बीकानेर में नए भंडार बनने से यह क्षमता करीब 40 दिन तक पहुंच सकती है।
मार्च 2026 में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने पर भारत के सामने ईंधन संकट खड़ा हो गया था। इससे देश के कम तेल भंडार की कमजोरी सामने आई। अब मध्य प्रदेश के सागर जिले स्थित बीना और राजस्थान के बीकानेर में नए रणनीतिक तेल भंडार बनाने की योजना है।
बीना जिलाका भंडार देश के कुल रणनीतिक तेल भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा संभालेगा। इससे उत्तर भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी।
होर्मुज संकट ने खोली भारत की कमजोरी
केंद्र सरकार ने 1990 के दशक में ही इस खतरे को भांपकर स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व यानी एसपीआर बनाने की योजना बनाई थी। लेकिन तीन दशकों में यह काम काफी धीमी रफ्तार से चला। अभी भारत के पास सिर्फ 9.5 दिन का रणनीतिक कच्चा तेल भंडार है। यह भंडार तीन भूमिगत चट्टानी गुफाओं में रखा गया है। इसका संचालन इंडियन स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व लिमिटेड करती है। रिफाइनरियों के 65 दिन के अतिरिक्त स्टॉक को जोड़ने के बाद भी यह अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के 90 दिन के मानक से काफी कम है।
मध्य प्रदेश के बीना को क्यों चुना गया
बीना और बीकानेर के प्रस्तावित रिजर्व मिलकर देश के कुल रणनीतिक तेल भंडार का करीब 48.90 प्रतिशत हिस्सा संभालेंगे। यह मौजूदा क्षमता से लगभग दोगुना होगा। इससे मध्य प्रदेश देश की ऊर्जा सुरक्षा नीति में एक अहम राज्य बनकर उभरेगा।
बीना में कितनी क्षमता का भंडार प्रस्तावित है
देश में पहले से तीन एसपीआर केंद्र चालू हैं। कर्नाटक के मंगलूरु में 15 लाख टन और पादुर में 25 लाख टन क्षमता है। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 13.3 लाख टन क्षमता है। ओडिशा के चांडीखोल में 40 लाख टन क्षमता का रिजर्व प्रस्तावित है और इसी साल वहां काम शुरू हो सकता है। मंगलूरु और पादुर के भंडारों का भी विस्तार होगा।
इन सभी योजनाओं के पूरा होने पर देश की कुल एसपीआर क्षमता 216.8 लाख टन हो जाएगी। इससे तेल की उपलब्धता 9.5 दिन से बढ़कर करीब 40 दिन तक पहुंच जाएगी।
बीकानेर में नमक की परतों में जमा होगा तेल
ऊर्जा विशेषज्ञ सुरेश बी. रेड्डी के मुताबिक बीकानेर-बाड़मेर में इस तरह भंडारण की लागत 3,000 से 5,000 रुपए प्रति टन आएगी। यह चट्टानी गुफाओं की लागत का करीब एक-तिहाई है। एक गुफा में 1 से 5 लाख टन तक तेल रखा जा सकता है। अमेरिका भी टेक्सास और लुइसियाना की नमक गुफाओं में करीब 9.88 करोड़ टन कच्चा तेल स्टोर करता है।
मध्य प्रदेश के लिए इसका क्या मतलब है
ये भी पढ़ें...
रात में पेट्रोल के लिए बदला नियम, बिना पैसे नहीं मिलेगा तेल
Kudankulam Data Leak: डार्क वेब पर आया कुडनकुलम न्यूक्लियर प्लांट का सीक्रेट डेटा
चीन-ताइवान का विकल्प होगा मध्यप्रदेश: सेमीकंडक्टर हब में देश को करेगा
एमपी में नर्सिंग कॉलेज के हाल बेहाल, कागजों पर चल रहा इलाज, जमीन पर सन्नाटा
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari