BJP सांसद लता वानखेड़े के प्रतिनिधि ने नाबालिग भाई-बहन को पीटा, लड़की के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट

Rohit Sahu | Apr 21, 2025, 07:52 IST
Share
lata wankhede
lata wankhede

बीना में सागर की बीजेपी सांसद लता वानखेड़े के प्रतिनिधि और पूर्व सरपंच संतोष ठाकुर और उसके समर्थकों ने दो नाबालिग भाई-बहन से जमकर मारपीट की।

MP News:सागर की बीजेपी सांसद लता वानखेड़े के प्रतिनिधि और पूर्व सरपंच संतोष ठाकुर पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग भाई-बहन पर जानलेवा हमला किया। पीड़ितों की हालत नाजुक होने पर उन्हें सागर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना बीना जिला (Bina) के नौगांव से सामने आई है।

लात घूंसों से पीटा

शनिवार रात करीब 9 बजे 17 वर्षीय किशोर किसी काम से दुकान जा रहा था, तभी संतोष ठाकुर और उनके साथियों ने उसे रोककर गाली देना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर उन लोगों ने रॉड और डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर जब उसकी छोटी बहन मौके पर पहुंची तो उसे भी लात-घूंसों और डंडों से पीटा गया। पीड़ित किशोर के कहा कि मैंने गाली देने रोका तो गोलू ठाकुर ने मेरे सिर पर रॉड मारी। खून बहने लगा और फिर सभी ने मुझे पीटना शुरू कर दिया।

नाबालिग लड़की के प्राइवेट पर चोटें आईं, मेडिकल की सिफारिश

जब पीड़ित बच्चों के माता-पिता उन्हें बचाने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा और धमकी दी आज तो बच गए, अगली बार जान से मार देंगे। घटना में नाबालिग लड़की को प्राइवेट अंगों में चोटें आई हैं, नाक से खून बह रहा है। डॉक्टरों ने उसकी सोनोग्राफी कराने को कहा है, ताकि गंभीर अंदरूनी चोटों का पता चल सके।

एफआईआर दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

बीना थाना पुलिस ने संतोष ठाकुर और उसके सहयोगियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी अनूप यादव का कहना है कि प्रारंभिक जांच में ज्यादा हमलावरों के शामिल होने के सबूत नहीं हैं, लेकिन जांच जारी है और दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा। बताया जा रहा है कि खेत की मोटर केबल काटने को लेकर दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा था। इस घटना की जड़ें उसी पुराने झगड़े से जुड़ी हुई हैं।

सांसद लता वानखेड़े को रास्ते में रोका

जब सांसद लता वानखेड़े किसी कार्यक्रम में जा रही थीं, तब पीड़ित परिवार ने रास्ते में उन्हें रोका और अपने बच्चों की पिटाई की बात बताई। इसी बीच आरोपी संतोष ठाकुर भी वहां पहुंच गया और पीड़ितों को देख लेने की धमकी दे डाली। वहीं सांसद वानखेड़े ने कहा है कि मैं पूरे मामले की जांच कराऊंगी।

यह भी पढ़ें...ऐसा क्या बोल गए BJP सांसद निशिकांत दुबे कि जेपी नड्डा को करना पड़ा किनारा...

बीजेपी जिलाध्यक्ष बोले- दोषियों पर कार्रवाई होगी

सागर बीजेपी अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि अगर सांसद प्रतिनिधि दोषी हैं, तो कानून के तहत कार्रवाई होगी। पार्टी स्तर पर भी चर्चा की जाएगी।

डॉ. लता वानखेड़े ने रद्द की सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्तियां

7750f58c-026
7750f58c-026


सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने अपने संसदीय क्षेत्र सागर-विदिशा में नियुक्त सभी सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्तियां रद्द कर दी हैं। यह निर्णय क्षेत्र में प्रतिनिधियों की कार्यशैली और बढ़ती शिकायतों को देखते हुए लिया गया है। बीना में एक घटना के बाद मामला और गंभीर हो गया, जहां एक नाबालिग भाई-बहन के साथ मारपीट के आरोप में सांसद प्रतिनिधि संतोष ठाकुर समेत अन्य लोगों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। यह मामला मीडिया में सामने आने के बाद सांसद ने यह कड़ा कदम उठाया।

यह भी पढ़ें....गर्भपात की गोलियों ने खोली दरिंदगी की पोल, नाबालिग की बिगड़ी तबीयत तो हो गया खुलासा

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Bina
  • सागर
  • सांसद लता वानखेड़े
  • बीना जिला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा