बीजेपी में बड़ा फेरबदल, चंद्रशेखर बने मध्य प्रदेश के संगठन महामंत्री
Amresh Kushwaha | Sept 24, 2026, 14:20 IST
चंद्रशेखर बने मध्य प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री
भाजपा ने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। चंद्रशेखर को मध्य प्रदेश का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। वहीं, देशभर में कुल 24 पदाधिकारियों की नई नियुक्ति हुई है। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने कई राज्यों के लिए नए संगठन महामंत्री नियुक्त किए हैं। मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी अब चंद्रशेखर को दी गई है। अभी वे तेलांगाना भाजपा के संगठन महामंत्री थे। वहीं, इससे पहले उनके पास राजस्थान का जिम्मा था। अब वे मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।
चंद्रशेखर का नाम भाजपा के संगठनात्मक नेताओं में काफी अहम माना जाता है। वे लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े रहे हैं। उनकी संगठन क्षमता की तारीफ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता कर चुके हैं। यही वजह है कि पार्टी उन्हें बार-बार अहम राज्यों की जिम्मेदारी सौंपती रही है। चंद्रशेखर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के खुरहंड स्टेशन के पास महुआ गांव के रहने वाले हैं। उनका पूरा नाम चंद्रशेखर मिश्रा है।
साल 2023 के अंत में राजस्थान विधानसभा चुनाव हुए थे। इस चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को हराकर सत्ता में वापसी की थी। चंद्रशेखर उस समय राजस्थान भाजपा संगठन के अहम स्तंभ माने जाते थे। पार्टी की जीत के पीछे उनकी संगठनात्मक मेहनत को अहम बताया गया।
चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया था। यह फैसला कई दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़कर लिया गया था। भजनलाल शर्मा को सीएम बनाने की रणनीति में संगठन स्तर पर चंद्रशेखर की भूमिका अहम मानी गई। उनकी मेहनत और नेटवर्क ने पार्टी हाईकमान का भरोसा जीता।
राजस्थान में सत्ता में वापसी के बाद चंद्रशेखर ने पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात की थी। उन्होंने खुद नई जिम्मेदारी की मांग रखी थी। इसके बाद जनवरी 2024 में भाजपा ने उन्हें तेलंगाना भेज दिया। वहां उन्हें प्रदेश महामंत्री संगठन बनाया गया था।
उस समय तेलंगाना में भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर मजबूती से तैयारी कर रही थी। तेलंगाना में कांग्रेस ने हाल ही में सत्ता हासिल की थी। भाजपा वहां अपनी सीटें बढ़ाने के लिए संगठन मजबूत करना चाहती थी। साल 2019 में भाजपा ने तेलंगाना की 17 में से 4 लोकसभा सीटें जीती थीं। पार्टी इस आंकड़े को और बेहतर करना चाहती थी।
अब भाजपा ने चंद्रशेखर को मध्यप्रदेश भेजा है। उन्हें राज्य में प्रदेश संगठन महामंत्री का पद दिया गया है। उनका केंद्र भोपाल रहेगा। पार्टी को उम्मीद है कि उनके अनुभव से मध्यप्रदेश में संगठन और मजबूत होगा। आने वाले चुनावों को देखते हुए यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है।
चंद्रशेखर लंबे समय से अलग-अलग राज्यों में संगठन का काम संभालते रहे हैं। उनका अनुभव पार्टी के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। उनकी कार्यशैली को कई राज्यों में सराहा गया है।
![b2c1ae46-ac9]()
![45745f35-8c0]()
![65da73f8-d56]()
ये खबरें भी पढ़िए...
नए साल में आएगा आरएसएस का नया रूप, एमपी-राजस्थान में ये होगा बदलाव
BJP संगठन में बड़ा बदलाव: बिप्लब कुमार देब बने MP के प्रभारी, रेखा वर्मा सह-प्रभारी
फिर मध्य प्रदेश आएंगे राहुल गांधी; कांग्रेस के सदस्य जोड़ो अभियान की करेंगे शुरुआत
गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं की एंट्री करें बंद, हर साल भाग जाती हैं 4.5 लाख लड़कियां- उषा ठाकुर
चंद्रशेखर को क्यों मिली यह जिम्मेदारी
राजस्थान में निभाई थी बड़ी भूमिका
चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया था। यह फैसला कई दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़कर लिया गया था। भजनलाल शर्मा को सीएम बनाने की रणनीति में संगठन स्तर पर चंद्रशेखर की भूमिका अहम मानी गई। उनकी मेहनत और नेटवर्क ने पार्टी हाईकमान का भरोसा जीता।
राजस्थान से तेलंगाना भेजे गए थे चंद्रशेखर
उस समय तेलंगाना में भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर मजबूती से तैयारी कर रही थी। तेलंगाना में कांग्रेस ने हाल ही में सत्ता हासिल की थी। भाजपा वहां अपनी सीटें बढ़ाने के लिए संगठन मजबूत करना चाहती थी। साल 2019 में भाजपा ने तेलंगाना की 17 में से 4 लोकसभा सीटें जीती थीं। पार्टी इस आंकड़े को और बेहतर करना चाहती थी।
अब मध्यप्रदेश में नई जिम्मेदारी
चंद्रशेखर लंबे समय से अलग-अलग राज्यों में संगठन का काम संभालते रहे हैं। उनका अनुभव पार्टी के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। उनकी कार्यशैली को कई राज्यों में सराहा गया है।
यहां देखें पूरी लिस्ट...
b2c1ae46-ac9
45745f35-8c0
65da73f8-d56
ये खबरें भी पढ़िए...
नए साल में आएगा आरएसएस का नया रूप, एमपी-राजस्थान में ये होगा बदलाव
BJP संगठन में बड़ा बदलाव: बिप्लब कुमार देब बने MP के प्रभारी, रेखा वर्मा सह-प्रभारी
फिर मध्य प्रदेश आएंगे राहुल गांधी; कांग्रेस के सदस्य जोड़ो अभियान की करेंगे शुरुआत
गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं की एंट्री करें बंद, हर साल भाग जाती हैं 4.5 लाख लड़कियां- उषा ठाकुर
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
By Jageshwar prasad
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
By Saurabh Mishra