पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हुए हमले के मामले में जीतू यादव समर्थक को सुप्रीम कोर्ट से बेल
Sanjay Gupta | May 14, 2025, 14:31 IST
bjp-councillor-house-attack-accused-granted-bail-supreme-court
इंदौर में बीजेपी पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हमले के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक आरोपी विशाल गोस्वामी को जमानत दे दी है। यह हमला पूर्व एमआईसी मेंबर जीतू यादव के समर्थकों द्वारा किया गया था।
बीजेपी पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हुए हमले और इसके बाद जूनी इंदौर थाने में दर्ज हुए विविध धाराओं और पॉक्सो एक्ट धारा के मामले में एक आरोपी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर हैरानी जताई। इस मामले में पूर्व एमआईसी मेंबर जीतू यादव के अज्ञात 30 से 40 समर्थकों पर केस हुआ था, जिसमें 20 से ज्यादा गिरफ्तार हुए थे, जो जेल में हैं।
खबर यह भी...पार्षद कमलेश कालरा बच गए, OBC होने के मूल दस्तावेज नहीं, IAS कुमार ने दी क्लीन चिट
खबर यह भी...बीजेपी से निकाले गए पार्षद जीतू यादव धर्म परिवर्तन करने वाले रहवासी से बोले, इसे भी आजादनगर और खजराना बनाओगे क्या
इस केस के बाद अब बाकी आरोपियों की जमानत का भी रास्ता खुल गया है। माना जा रहा है कि अब अन्य आरोपी भी इस मामले में हाईकोर्ट में ही जल्द जमानत याचिका लगा सकते हैं और इसमें सुप्रीम कोर्ट केस का हवाला भी दिया जा सकता है।
jitu yadav news | Indore News | MP News
खबर यह भी...पार्षद कमलेश कालरा बच गए, OBC होने के मूल दस्तावेज नहीं, IAS कुमार ने दी क्लीन चिट
सुप्रीम कोर्ट ने इस आरोपी को दी जमानत
जिला कोर्ट और हाईकोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद आरोपी विशाल गोस्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। इसमें सुप्रीम कोर्ट में दलील दी गई कि जो पॉक्सो धारा लगी, इसमें सात साल से कम की सजा है और यह थाने से ही जमानती है, लेकिन राजनीतिक दबाव-प्रभाव के चलते इसमें गिरफ्तारी हुई। वहीं हाईकोर्ट ने भी जमानत याचिका खारिज कर दी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि चालान क्या हो गया है और कितने समय से जेल में हैं। इस पर बताया गया कि चार महीने से अधिक समय से जेल में हैं और चालान पेश हो चुका है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली और साथ ही हैरानी जताई कि ऐसे केस के लिए सुप्रीम कोर्ट आना पड़ता है।
बाकी की जमानत का रास्ता खुला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
jitu yadav news | Indore News | MP News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari