BJP के उम्रदराज, अपराधी, अनुशासनहीन नेताओं की विदाई, पद के लिए नए नियम

Sanjay Gupta | Dec 01, 2024, 12:42 IST
Share
indore news mp
indore news mp

बीजेपी ने पीएम नरेंद्र मोदी के युवाओं को नए नेतृत्व में लाने के दिए गए विजन पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए पहल मंडल अध्यक्ष और जिला व नगराध्यक्ष के लिए हो रही है।

बीजेपी ने पीएम नरेंद्र मोदी के युवाओं को नए नेतृत्व में लाने के दिए गए विजन पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए पहल मंडल अध्यक्ष और जिला व नगराध्यक्ष के लिए हो रही है। इनके लिए नए नियम जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद अब मोटे तौर पर उम्रदराज नेता, आर्थिक अपराध में लिप्त रहने वाला नेता और अनुशासनहीनता करने वाले नेताओं को पद नहीं दिया जाएगा।

उम्र सीमा और नियम तय

मप्र में एक से 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया हो रही है। इसके लिए अधिकतम उम्र 45 साल तय कर दी गई है। इससे अधिक उम्र वाला व्यक्ति मंडल अध्यक्ष नहीं बनेगा। इसके चलते इंदौर से ही कई नेताओं की विदाई होना तय है, जो सालों से जमे हुए हैं। वहीं पार्टी ने सख्त रुख अपनाया है कि सांसद, विधायकों की नहीं चलेगी और सही चुने गए नेताओं को ही जिम्मेदारी दी जाएगी। साथ ही पूर्व पार्टी पदाधिकारी होना आवश्यक है। मंडल अध्यक्ष के बाद जिलाध्यक्ष और नगराध्यक्ष के लिए नियुक्ति होगी, इसमें भी साफ है कि पदाधिकारी 60 साल से कम का होगा। यानी उर्जावान नेतृत्व की ओर पार्टी देख रही है, जो लगातार मैदान में रहकर काम कर सके। कार्यकर्ता दो बार का सक्रिय सदस्य होने के साथ निर्वाचक मंडल के 10% सदस्य उसके प्रस्तावक होना आवश्यक है।

अपराधियों से भी दूरी बनाएगी पार्टी

  • साथ ही तय किया गया है कि जिस पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई हो उसे नहीं चुनेंगे।
  • साथ ही किसी प्रकार का आर्थिक अपराध उस पर न चल रहा हो।
मंत्री नागर सिंह चौहान बोले- BJP के सभी विधायक मंत्री बनने की दौड़ में

पार्टी मीटिंग में यह बोले पदाधिकारी

इंदौर बीजेपी में शनिवार को संगठन पर्व के अंतर्गत आगामी संगठन चुनाव के निमित्त इंदौर महानगर की कार्यशाला में यह अहम बातों पर फोकस किया गया। बैठक में नगर पदाधिकारी विधानसभा प्रभारी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल निर्वाचन सहयोगी रहे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एवं इंदौर महानगर चुनाव अधिकारी रणवीर सिंह रावत ने इन सभी नियमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बीजेपी का अपना एक लोकतंत्र है। अब 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन एवं मंडल टोली का गठन करना है। इसके लिए कुछ मानक तय हुए हैं।



पदाधिकारियों ने क्या कहा?

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को नई ऊंचाई देने का काम किया है। हम सब मिलकर मंडल चुनाव का काम करेंगे। सर्वसम्मति से निर्वाचन कार्य करते हुए आने वाले समय में पार्टी को और ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करना है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के दावे को BJP ने नकारा, कहा CM ने तो बुलाया था

ये नेता रहे मौजूद

कार्यशाला का संचालन नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, संजय शुक्ला, पूर्व महापौर उमा शर्मा , नगर महामंत्री सविता अखंड मुख्य रुप से उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी और सह प्रभारी नितिन द्विवेदी भी उपस्थित रहे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर न्यूज
  • पीएम मोदी
  • MP
  • इंदौर
  • BJP
  • मध्य प्रदेश
  • गौरव रणदिवे
  • पुष्यमित्र भार्गव
  • इंदौर पुष्यमित्र भार्गव
  • विधायक गोलू शुक्ला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज