BJP प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की चाहत गुटबाजी नहीं हो, लेकिन इंदौर में पोस्टर की राजनीति शुरू

Sanjay Gupta | Jul 04, 2025, 17:34 IST
Share
indore-poster-politics
Photograph: (The Sootr)

बैतूल विधायक और संघ के करीबी नेता हेमंत खंडेलवाल बीजेपी मध्यप्रदेश के नए प्रदेशाध्यक्ष बने। इंदौर में उनको बधाई देने वाले पोस्टर राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गए हैं। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या इन नेताओं का खंडेलवाल से करीबी संबंध है।

INDORE. बैतूल विधायक और संघ के करीबी हेमंत खंडेलवाल बीजेपी मप्र के नए प्रदेशाध्यक्ष हो गए हैं। पार्टी का झंडा अब उनके हाथ में है।
इंदौर से वैसे खंडेलवाल का बहुत ज्यादा राजनीतिक कनेक्शन नहीं रहा है। लेकिन, संघ की डोर के चलते कई नेता उनके साथ इसी के साथ जुड़े हुए हैं।

उनके प्रदेशाध्यक्ष बनते ही अगले दिन शहर के प्रमुख चौराहों पर एक पोस्टर राजनीतिक गलियारों में भी खूब चर्चा में भी रहा, जो खंडेलवाल को बधाई देने वाले थे। चर्चा अब इस पोस्टर के नेताओं की चलने लगी है क्या यह फिर पॉवर में आएंगे और क्या यह खंडेलवाल के करीबी नेता हैं।

पहले बताते हैं खंडेलवाल खुद क्या बोले

खंडेलावल ने प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर पहला भाषण देते हुए कहा कि- जो अच्छा काम करेगा, उसका सम्मान होगा और जो दाएं-बाएं करेगा उसे दिक्कत होगी। बीजेपी मेरे रग-रग में है। कार्यकर्ताओं से कहता हूं, आपके सम्मान में कोई कमी नहीं होगी। हर कार्यकर्ता को उनकी क्षमता के अनुसार काम मिलेगा। यानी गुटबाजी के परे पार्टी में योग्य का सम्मान होगा।

ये भी पढ़ें...

इंदौर की शराब दुकान बंद होने की पूरी कहानी, ठेकेदार को दुकान बंद करने के लिए इस तारीख हो चुका था नोटिस

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम से इंदौर के अधिवक्ता हिमांशु जोशी, आनंद बहरावत के नाम हाईकोर्ट मप्र जस्टिस के लिए मंजूर

इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के सुरेश भदौरिया ने देशभर के कॉलेजों को मान्यता दिलाने लिया कमीशन, फर्जी डिग्रियां दे रहे

MP के मेधावी छात्रों को सीएम मोहन यादव ने बांटे लैपटॉप, इन छात्रों के खाते में भेजे 25 हजार

इंदौर में लगे हैं ऐसे पोस्टर

इंदौर में प्रमुख तौर पर तीन तरह के पोस्टर लगे हैं। पहला पोस्टर सामान्य है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हेमंत खंडेलवाल, सीएम मोहन यादव की फोटो है और बधाई संदेश है।

दूसरा पोस्टर नेताओं से भरा हुआ है। है तो यह भी खंडेलवाल (Hemant Khandelwal) के लिए बधाई संदेश वाला है। इसमें पीएम, सीएम और खंडेवाल के साथ ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व आईडीए चेयरमैन जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक व मंत्री विश्वास सारंग, विधायक मनोज पटेल, विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य गौड़ के साथ ही सावन सोनकर और पूर्व बीजेपी नगराध्यक्ष इंदौर गौरव रणदिवे की फोटो चस्पा हैं।

तीसरा पोस्टर भी लगा है जिसमें सीएम मोहन यादव और खंडेलवाल के साथ ही रणदिवे, प्रताप करोसिया, बीजेपी नगर मंत्री निक्की करोसिया, नागेश सिरसिया की फोटो चस्पा है। दिलचस्प बात यह है कि इन तीनों ही होर्डिंग और पोस्टर में इंदौर शहर के दिग्गज नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। विधायक रमेश मेंदोला भी पोस्टर-होर्डिंग से नदारद हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा को भी पोस्टर में जगह नहीं दी गई है।
96ed7f12-f5f
96ed7f12-f5f


चावड़ा, रणदिवे, सोनकर सभी को बड़ी आस

मोहन यादव द्वारा सीएम पद संभालने के बाद सभी राजनीतिक आयोग, मंडल को भंग कर दिया गया और नियुक्तियां खत्म हो गई। अब ऐसे में सभी नेताओं को उम्मीद है कि मोहन और हेमंत की जोड़ी जल्द ही नए सिरे से मंडल, आयोग में नियुक्ति करेगी।

उधर खंडेलावल को भी नई प्रदेश कार्यकारिणी गठित करना है। ऐसे में आयोग, मंडल में जाने वालों को वहां नियुक्ति की चाहत और आस है तो वहीं पार्टी संगठन में जाने वालों को कार्यकारिणी में जाने की चाहत है।



आईडीए चेयरमैन पद से हटने के बाद चावड़ा तो सफाई कर्मचारी आयोग के बाद प्रताप करोसिया, म.प्र. राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष पद के बाद सावन सोनकर पद की चाहत में हैं।

वहीं इंदौर नगराध्यक्ष का कार्यकाल दमदारी से पूरा करने वाले रणदिवे भी नई भूमिका तलाश में हैं, तो वहीं मनोज पटेल को भी कुछ ना कुछ चाहिए। वह खाली विधायक भर हैं।

वहीं गौड़ परिवार कोशिश में हैं कि विधायक मालिनी गौड़ को विश्राम दिया जाए और विधानसभा का टिकट एकलव्य को मिले। सभी अपनी भूमिकाओं की तलाश में हैं और इसलिए सभी ने यह पोस्टर चस्पा करके राजनीतिक गलियारों में प्रदेशाध्यक्ष के करीबी होने का संदेश दिया है। MP News

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

इंदौर में पोस्टर वार

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • शिवराज सिंह चौहान
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • रमेश मेंदोला
  • MP
  • Indore
  • मोहन यादव
  • विधायक मालिनी गौड़
  • गौरव रणदिवे
  • इंदौर में पोस्टर वार
  • पोस्टर
  • Hemant Khandelwal
  • बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं