BJP नगर कार्यकारिणी गठन में अपनी विधानसभा में महापौर, सांसद सभी के दखल से बिफरी विधायक मालिनी गौड़
Sanjay Gupta | Aug 19, 2025, 18:22 IST
Photograph: (thesootr)
बीजेपी नगर कार्यकारिणी के गठन को लेकर इंदौर विधानसभा चार की विधायक मालिनी गौड़ नाराज हो गई हैं। उनका आरोप है कि महापौर, सांसद और अन्य नेताओं की दखलअंदाजी के कारण उनके समर्थकों के नाम कट रहे हैं। गौड़ ने कहा कि वह किसी भी पद के लिए समझौता नहीं करेंगी।
INDORE. इंदौर BJP नगर कार्यकारिणी के गठन की कवायद चल रही है। इसके लिए प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा दो-दो ऑब्जर्वर बनाकर इंदौर भेजे गए थे। यह अपनी राय लेकर चले गए हैं, लेकिन इंदौर विधानसभा चार की विधायक मालिनी गौड़ बिफर गई हैं।
इसी नाराजगी के कारण वह बीजेपी दफ्तर में भी अपने नाम देने नहीं गई थी, बाद में ऑब्जर्वर विवेक जोशी और आशुतोष तिवारी उनके निवास गए थे और नाम लेकर आए थे।
विधायक मालिनी गौड़ की नाराजगी का कारण इंदौर बीजेपी के ही नेता हैं। दरअसल इस विधानसभा में महापौर पुष्यमित्र भार्गव की भी दखल है। सांसद शंकर लालवानी की भी इसमें रुचि है। ऐसे में यह अपने नाम दे रहे हैं तो वहीं पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन के भी कुछ करीबी समर्थक इसी विधानसभा से हैं तो उन्होंने भी नाम दिए हैं। ऐसे में विधायक गौड़ के समर्थकों के नाम कट रहे हैं।
कुल मिलकार गौड़ को लग रहा है कि सभी नेता उन्हीं की विधानसभा में दखल दे रहे हैं और बाकी की विधानसभाओं में कोई कुछ नहीं बोल रहा है। खासकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधानसभा दो विधायक रमेश मेंदोला की विधानसभा और विधानसभा तीन गोलू शुक्ला की विधानसभाओं में कोई कुछ नहीं बोलता है और यहां उनके हिसाब से काम हो जाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
अक्षय बम ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़ने के लिए शपथपत्र में पहले BJP की चाल बताया था, अब इसे बताया जिम्मेदार
इंदौर विधायक गौड़ की नजर खासकर महामंत्री पद पर है, यह तीन ही पद है। इसमें एक पर सुधीर कोल्हे का आना तय माना जा रहा है जो विधानसभा दो से हैं और साथ ही भूपेंद्र केसरी का नाम इंदौर एक से आ रहा है वह एससी वर्ग से भी हैं, जिन्हें एक पद जाना है।
हालांकि, इसमें विधानसभा तीन के दिनेश वर्मा भी दावेदार हैं। विधायक गौड़ ने इस पद के लिए वीरेंद्र शेंडगे का नाम दिया है और साथ ही महेश कुकरेजा भी हैं। लेकिन महापौर ने भरत पारिख का नाम तो सांसद लालवानी विशाल गिदवानी का नाम भी आगे बढ़ा रहे हैं।
पूर्व सांसद महाजन यहां से सुधीर देड़गे, प्रकाश पारवानी का नाम आगे बढ़़ा रही हैं। इसी के पेंच में विधायक गौड़ को आशंका है कि उनके वालों के नाम काट दिए जाएं। वहीं अन्य पदों के लिए भी गौड़ ने राजेश तोमर, एम अलोदिया, अंशुल शर्मा और सौरभ खंडेलवाल का नाम दिया है। पूर्व राज्यसभा सांसद मेघराज जैन ने वैभव शुक्ला का नाम आगे बढ़ाया है तो वहीं गौरव रणदिवे ऋषि खनूजा को आगे ला रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
जबलपुर महिला स्वाधार गृह में इंचार्ज पर छेड़छाड़, मारपीट और पैसों की हेराफेरी का आरोप
विधायक ने पार्टी संगठन को साफ कर दिया है कि वह झुकेंगी नहीं और महामंत्री से लेकर नगर मंत्री, उपाधय्क्ष के पदों के लिए भी कोई समझौता नहीं करेंगी।
पूर्व महापौर और विधायक गौड़ इस बात से भी खासी नाराज है कि पार्टी नेताओं के सामने कुछ लो लगातार उनके पुत्र एकलव्य गौड़ को निशाना बनाकर शिकायतें कर रहे हैं। कुछ समय पहले भी महापौर गुट के कुछ नेताओं ने पार्टी नेताओं से एकलव्य के लेकर शिकायत की थी।
वहीं नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा द्वारा पूर्व में आब्जर्वर के साथ बैठकर जनप्रतिनिधियों से कार्यकारिणी के लिए नाम लिए गए थे। इस पर भी विधायक ने आपत्ति ली थी, जिसके बाद आब्जर्वर को वापस भेजा गया और इंदौर में बंद कमरे में फिर सलाह और नाम लिए गए।
ये खबर भी पढ़ें...
युगांडा की पीएम रोबिना नब्बान्जा ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को दिया मठ बनाने का निमंत्रण
दरअसल गौरव रणदिवे के नगराध्यक्ष रहने तक गौड़ के पार्टी संगठन में ठीक संबंध थे। लेकिन सुमित मिश्रा को लाने में मध्यप्रदेश केमंत्री कैलाश विजयवर्गीय के गुट की अहम भूमिका रही, इसमें विधायक मेंदोला और विधायक शुक्ला है। मिश्रा की मेंदोला और शुक्ला से नजदीकियां किसी से छिपी नहीं है।
वहीं, विधानसभा दो और विधानसभा चार में कितनी खटास है यह इंदौर लेकर भोपाल, दिल्ली तक सभी को खबर है। इसी के चलते गौड़ को लग रहा है कि नए समीकरण में उनके समर्थकों के नाम हाशिए पर नहीं डाल दिए जाएं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
इसी नाराजगी के कारण वह बीजेपी दफ्तर में भी अपने नाम देने नहीं गई थी, बाद में ऑब्जर्वर विवेक जोशी और आशुतोष तिवारी उनके निवास गए थे और नाम लेकर आए थे।
इसलिए नाराज हो रही हैं विधायक
कुल मिलकार गौड़ को लग रहा है कि सभी नेता उन्हीं की विधानसभा में दखल दे रहे हैं और बाकी की विधानसभाओं में कोई कुछ नहीं बोल रहा है। खासकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधानसभा दो विधायक रमेश मेंदोला की विधानसभा और विधानसभा तीन गोलू शुक्ला की विधानसभाओं में कोई कुछ नहीं बोलता है और यहां उनके हिसाब से काम हो जाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
अक्षय बम ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़ने के लिए शपथपत्र में पहले BJP की चाल बताया था, अब इसे बताया जिम्मेदार
विधायक गौड़ की विधानसभा में ये दूसरों के समर्थक
हालांकि, इसमें विधानसभा तीन के दिनेश वर्मा भी दावेदार हैं। विधायक गौड़ ने इस पद के लिए वीरेंद्र शेंडगे का नाम दिया है और साथ ही महेश कुकरेजा भी हैं। लेकिन महापौर ने भरत पारिख का नाम तो सांसद लालवानी विशाल गिदवानी का नाम भी आगे बढ़ा रहे हैं।
पूर्व सांसद महाजन यहां से सुधीर देड़गे, प्रकाश पारवानी का नाम आगे बढ़़ा रही हैं। इसी के पेंच में विधायक गौड़ को आशंका है कि उनके वालों के नाम काट दिए जाएं। वहीं अन्य पदों के लिए भी गौड़ ने राजेश तोमर, एम अलोदिया, अंशुल शर्मा और सौरभ खंडेलवाल का नाम दिया है। पूर्व राज्यसभा सांसद मेघराज जैन ने वैभव शुक्ला का नाम आगे बढ़ाया है तो वहीं गौरव रणदिवे ऋषि खनूजा को आगे ला रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
जबलपुर महिला स्वाधार गृह में इंचार्ज पर छेड़छाड़, मारपीट और पैसों की हेराफेरी का आरोप
विधायक ने साफ कर दिया झुकेंगी नहीं
पूर्व महापौर और विधायक गौड़ इस बात से भी खासी नाराज है कि पार्टी नेताओं के सामने कुछ लो लगातार उनके पुत्र एकलव्य गौड़ को निशाना बनाकर शिकायतें कर रहे हैं। कुछ समय पहले भी महापौर गुट के कुछ नेताओं ने पार्टी नेताओं से एकलव्य के लेकर शिकायत की थी।
वहीं नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा द्वारा पूर्व में आब्जर्वर के साथ बैठकर जनप्रतिनिधियों से कार्यकारिणी के लिए नाम लिए गए थे। इस पर भी विधायक ने आपत्ति ली थी, जिसके बाद आब्जर्वर को वापस भेजा गया और इंदौर में बंद कमरे में फिर सलाह और नाम लिए गए।
ये खबर भी पढ़ें...
युगांडा की पीएम रोबिना नब्बान्जा ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को दिया मठ बनाने का निमंत्रण
क्यों गौड़ को हो रही है आशंकाएं
वहीं, विधानसभा दो और विधानसभा चार में कितनी खटास है यह इंदौर लेकर भोपाल, दिल्ली तक सभी को खबर है। इसी के चलते गौड़ को लग रहा है कि नए समीकरण में उनके समर्थकों के नाम हाशिए पर नहीं डाल दिए जाएं।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स औरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
Gold Silver Price: दिवाली से पहले सोना 36 हजार और चांदी 1.54 लाख रुपए सस्ती, बढ़ी खरीददारी
By
मध्यप्रदेश में वन भूमि डायवर्सन के लिए नया सरकारी एजेंट, वन विकास निगम के कमीशन और दोहरी व्यवस्था पर उठे सवाल
By Ramanand Tiwari
आईएएस इफ्फत आरा को दो अहम विभागों की जिम्मेदारी, राजस्व के साथ अब कोष एवं लेखा और पेंशन का काम भी संभालेंगी
By VINAY VERMA
इंदौर-भोपाल-उज्जैन बनेंगे रोजगार के बड़े केंद्र: 2047 तक 20 लाख नए अवसर पैदा करने का लक्ष्य, सीएम यादव ने बताया पूरा प्लान
By Sandeep Kumar
मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खबर! इंदौर-भोपाल-उज्जैन में 20 लाख रोजगार का प्लान, जानिए कब मिलेगा काम
By Sandeep Kumar
मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को 22 महीने से स्थायी अध्यक्ष का इंतजार, चार बार बढ़ी आवेदन की तारीख
By Ramanand Tiwari
MP में ओबीसी आरक्षण पर कानूनी और सियासी लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, तो कांग्रेस ने दिल्ली में बुलाई बैठक
By Ramanand Tiwari