मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रियंका गांधी को बताया थोड़ी नादान
Sanjay Gupta | Dec 17, 2024, 21:46 IST
BJP Kailash Vijayvargiya Priyanka Gandhi CONGRESS
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रियंका गांधी को अपने पूर्वजों की नकल न करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें नई सोच के साथ राजनीति करनी चाहिए।
Indore : नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रियंका गांधी को लेकर फिर बयान दिया। उन्होंने मंगलवार को प्रियंका गांधी को लेकर पहले सोशल मीडिया पर लंबा बयान जारी किया था, और अब फिर मीडिया के सवाल पर भी उन्हें उनके पूर्वजों की नकल नहीं करने की सीख दी।
मंत्री ने कहा कि- प्रियंका की भूमिका अभी थोड़ी नादान है, इसलिए कब क्या करना यह अभी सीखना पड़ेगा, समझना पड़ेगा और अपने पूर्वजों की नकल नहीं करें, नई सोच के साथ राजनीति करें, पूर्वजों ने तुष्टीकरण की नीति से देश को बहुत नुकसान पहुंचाया, नई सोच के साथ राजनीति करें।
ये खबर भी पढ़ें...
सांसद प्रियंका गांधी के फिलिस्तीन लिखा बैग पर भड़के कैलाश विजयवर्गीय
विजयवर्गीय का MP से दिल्ली तक निशाना, जानें धारा-370 पर क्या बोले?
इसके पहले मंगलवार सुबह विजयवर्गीय ने प्रियंका गांधी की हैंडबैग राजनीति पर यह कहा था कि- कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और नव-निर्वाचित सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी जी कल संसद में फिलिस्तीन समर्थक प्रतीकों वाले हैंडबैग के साथ पहुंचीं और वहां उन्होंने फिलिस्तीन के पक्ष में बयान दिया। यह घटना महज संयोग नहीं बल्कि एक पुरानी परंपरा की पुनरावृत्ति है, जिसे उनके पूर्वजों ने वर्षों पहले स्थापित किया था। उसी कुटिल राजनीति का दुष्परिणाम देश ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के रूप में भोगा और आज तक उसकी कीमत चुका रहा है।
विजयवर्गीय ने आगे कहा कि चौतरफा आलोचना और राजनीतिक दबाव के बाद, आज वे संसद में एक नया प्रपंच रचने पहुंचीं, इस बार बांग्लादेशी हिंदुओं और ईसाइयों के समर्थन का झंडा उठाकर। अचानक हिंदुओं और ईसाइयों की वकालत का यह नाटक, उनके दोहरे मापदंड और राजनीतिक अवसरवाद का जीवंत प्रमाण है। अब इसे वैचारिक विचलन कहें या सांप्रदायिक संतुलन साधने का प्रयास, किंतु यह स्पष्ट है कि कांग्रेस की यह ‘हैंडबैग राजनीति’ उनकी खोती हुई जमीन पर मरहम लगाने का असफल प्रयास है। ये मुस्लिम तुष्टिकरण है। देश इनकी हकीकत जानता है।
यह बोले विजयवर्गीय
ये खबर भी पढ़ें...
सांसद प्रियंका गांधी के फिलिस्तीन लिखा बैग पर भड़के कैलाश विजयवर्गीय
विजयवर्गीय का MP से दिल्ली तक निशाना, जानें धारा-370 पर क्या बोले?
इसके पहले सोशल मीडिया पर यह बोले थे मंत्री
प्रियंका गांधी का प्रपंच बताया
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari