BJP नेता मनोहरलाल धाकड़ के अश्लील वीडियो मामले में NHAI कर्मियों पर ब्लैकमेलिंग के आरोप

Rohit Sahu | May 25, 2025, 09:19 IST
Share
bjp leader asleelta
bjp leader asleelta

एनएचएआई कर्मचारियों पर भाजपा नेता के परिवार ने आरोप लगाए हैं कि अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। इसके एवज में पैसों की भी डिमांड की गई थी।

भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ और एक महिला के आपत्तिजनक वीडियो मामले में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो जानबूझकर वायरल किया गया था, और इसके पीछे एनएचएआई के कुछ कर्मचारी शामिल बताए जा रहे हैं। इन कर्मचारियों ने नेता को पहले वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी।

कैमरे में कैद हुए 8 मिनट फिर की सौदेबाजी

परिवार का आरोप है कि 13 मई को जब भानपुरा के नीमथुर वाले पॉइंट पर मनोहरलाल धाकड़ और महिला कार से उतरने के बाद लगभग 8 मिनट तक आपत्तिजनक स्थिति में कैमरे में कैद हुए। इससे पहले कि दोनों वापस कार में बैठ पाते, एनएचएआई के लगभग 10 से 15 कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने नेता से कहा कि यह सारी घटना सड़क पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। कर्मचारियों ने रिकॉर्डिंग के कुछ अंश नेता को दिखाए और फिर वीडियो को वायरल न करने के एवज में रुपए की मांग की।

ब्लैकमेलिंग का सौदा आठ दिन तक चलता रहा

धाकड़ के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि शुरुआत में सौदा तय नहीं हो सका। उसके बाद अगले आठ दिनों तक वीडियो डिलीट करने की शर्त पर नेता से लगातार पैसों की बातचीत चलती रही।
इस दौरान मनोहरलाल धाकड़ वीडियो को डिलीट कराने के लिए पैसे देने को तैयार हो गए थे, लेकिन एनएचएआई कर्मचारी केवल यह आश्वासन देते रहे कि वीडियो लीक नहीं होगा। इसके बाद नौवें दिन पहले वीडियो के कुछ स्क्रीनशॉट और फिर कुछ घंटे बाद पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

पुलिस ने कार जब्ती की, महिला की भी हो चुकी

वीडियो सामने आने के बाद मंदसौर पुलिस ने शुक्रवार रात कार्रवाई करते हुए धाकड़ के गांव में जाकर उस कार को जब्त कर लिया, जो वीडियो में नजर आ रही थी। हालांकि मौके पर मनोहरलाल धाकड़ मौजूद नहीं थे और वह फरार बताए जा रहे हैं। इस बीच यह भी सामने आया है कि वीडियो में दिख रही महिला की पहचान भी हो चुकी है। पुलिस उसकी भूमिका और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है।

यह भी पढ़ें...बीजेपी नेता का अश्लील वीडियो वायरल, हाईवे पर कार रोककर महिला संग पार की सारी हदें

भाजपा नेता की तलाश जारी

मामला सामने आने के बाद भाजपा नेता की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। हालांकि अब तक नेता की लोकेशन पता नहीं चल पाई है। वीडियो वायरल होने की वजह से यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा में बना हुआ है, और पुलिस इस प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें...अब BJP सांसद रामचंद्र जांगड़ा की पहलगाम अटैक पर बकवास…महिलाओं की वीरता पर उठाए सवाल

खबर को 5 आसान बिंदुओं में समझें

  • 13 मई को भानपुरा हाईवे पॉइंट पर भाजपा नेता और महिला कैमरे में आपत्तिजनक स्थिति में रिकॉर्ड हुए।
  • एनएचएआई कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नेता को वीडियो दिखाकर रुपए की मांग की।
  • आठ दिन तक वीडियो को डिलीट करने के बदले सौदेबाजी चलती रही।
  • रुपए न मिलने पर कर्मचारियों ने पहले स्क्रीनशॉट और फिर पूरा वीडियो वायरल कर दिया।
  • मंदसौर पुलिस ने वीडियो में दिखी कार को जब्त किया, नेता फरार है, महिला की पहचान हो चुकी है।
thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

MP News | बीजेपी नेता | Viral Video | अश्लील वीडियो वायरल | NHAI

Tags:
  • MP News
  • Viral Video
  • बीजेपी नेता
  • NHAI
  • अश्लील वीडियो वायरल
  • मनोहरलाल धाकड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज