हाइवे पर बीजेपी नेता मनोहरलाल के साथ सेक्स करने वाली महिला कौन, कांग्रेस नेता ने किया खुलासा

The Sootr | May 26, 2025, 14:23 IST
Share
viral manohar lal dhakad
viral manohar lal dhakad

बीजेपी नेता मनोहरलाल धाकड़ का वीडियो लीक करने के आरोप में NHAI के तीन कर्मचारी भी निलंबित हुए। पुलिस का दावा है कि महिला की भी पहचान कर ली गई है। उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

MP News: मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता के हाइवे पर सेक्स करने वाले वीडियो वायरल होने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में NHAI के तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं मंदसौर पुलिस के सामने खुद बीजेपी नेता मनोहरलाल धाकड़ ने खुद जाकर सरेंडर कर दिया। वहीं अब बीजेपी नेता के साथ नजर आ रही महिला की भी पुलिस तलाश कर रही है। अब इस मामले में एक और बात सामने आई है।

महिला की हुई पहचान, गिरफ्तारी की तैयारी में पुलिस

पुलिस ने धाकड़ के साथ दिख रही महिला की भी पहचान कर ली है। भानपुरा पुलिस थाना प्रभारी आरसी डांगी के अनुसार, महिला मनोहरलाल को पहले से जानती थी। पुलिस महिला की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

बीजेपी नेता के साथ नजर आई महिला कौन

इस मामले में एक और नया मोड़ सामने आया है। पूरे विवाद के बीच एक कांग्रेस नेता ने दावा किया कि वीडियो में नजर आने वाली महिला सरकारी कर्मचारी है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया गया कि महिला ट्रांसफर को लेकर धाकड़ के संपर्क में आई थी और नेता ने राजनीतिक प्रभाव व ट्रांसफर का डर दिखाकर महिला को फंसाया। हालांकि दू सूत्र इस दावे की पुष्टी नहीं करता। साथ ही महिला की नैतिकता के आधार पर हम ऐसे मामले में किसी महिला की पहचान उजागर नहीं करते।

पुलिस को मनोहरलाल ने दिया ये बयान

भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ ने रविवार को भानपुरा थाने में सरेंडर किया था। इसके बाद पुलिस को दिए बयान में उन्होंने ब्लैकमेलिंग की बात कही। उन्होंने बताया कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एनएचआई के छह से आठ कर्मचारियों ने उन्हें घेर लिया। कर्मचारियों ने एक लाख रुपये की मांग की। उस समय उनके पास बीस हजार रुपये थे। उन्होंने यह रकम तुरंत दे दी। बाकी के अस्सी हजार रुपये लेने के बाद भी मेरा वीडियो वायरल कर दिया गया।

यह भी पढ़ें...एक्सप्रेस-वे पर यौन संबंध बनाने वाला भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ गिरफ्तार

बीजेपी ने धाकड़ को पद से हटाया

इस घटना के बाद बीजेपी ने मनोहरलाल धाकड़ को पद से हटा दिया है। धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन धाकड़ द्वारा आदेश जारी किया गया कि मनोहरलाल को युवा संघ के राष्ट्रीय मंत्री पद से तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाता है। यह निर्णय मीडिया रिपोर्ट्स और वायरल वीडियो के आधार पर लिया गया।

यह भी पढ़ें...मनोहरलाल धाकड़ के बाद अब एक और बीजेपी नेता का वीडियो वायरल, महिला कार्यकर्ता संग...

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • MP News
  • सरकारी कर्मचारी
  • वायरल वीडियो
  • NHAI
  • भानपुरा पुलिस थाना
  • मनोहरलाल धाकड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा