भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर को लगी सुसु तो रात को खुलवा दिया बैंक

Aman Vaishnav | Jun 19, 2026, 12:26 IST
Share
भाजपा नेता श्याम टेलर
भाजपा नेता श्याम टेलर

मुरैना में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के लिए रात 8:30 बजे बैंक का ताला खोला गया। बताया जा रहा है कि नेता जी को टॉयलेट करना था सिर्फ इसीलिए ताला खोला गया।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • मुरैना में बुधवार, 17 जून की रात एक बैंक के ताले अचानक खोले गए।
  • भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का काफिला बैंक के सामने रुका था।
  • साढ़े आठ बजे बैंक का गेट खोला गया था।
  • श्याम टेलर समेत कई नेता बैंक के अंदर गए थे।
  • मामले का वीडियो वायरल होने पर सवाल उठने लगे हैं।
मुरैना में बुधवार की रात एक सामान्य सी घटना ने सियासी रंग ले लिया। बताया जा रहा है कि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर मुरैना दौरे पर आए थे।

श्याम टेलर के साथ विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र सिंह तोमरभी थे। लोग उन्हें रामू भैया के नाम से जानते हैं।

टेलर का मुख्य कार्यक्रम जीवाजीगंज के गर्ग सेवा सदन में था। यहां युवा संवाद नाम का आयोजन रखा गया था। रात साढ़े आठ बजे टेलर का काफिला कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ रहा था।

आयोजन से पहले बैंक के सामने रुका काफिला

आयोजन स्थल से लगभग 100 मीटर पहले काफिला अचानक रुक गया। यह जगह व्यवसायिक एवं औद्योगिक सहकारी बैंक के सामने थी। कुछ ही मिनटों में बैंक के मुख्य गेट का चैनल खोला गया। इसके बाद अंदर के गेटों के ताले भी खोले गए।

वीडियो में क्या दिखा

इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में श्याम टेलर, रामू भैया और पांच-छह अन्य लोग बैंक के अंदर जाते दिख रहे हैं। यह सभी आठ से दस मिनट बाद बैंक से बाहर निकले।

स्थानीय लोगों का कहना है कि टेलर और अन्य नेताओं को शौचालय जाना था। इसके लिए बैंक का ताला खोला गया। जबकि कार्यक्रम स्थल गर्ग सेवा सदन में पहले से ही होटल जैसी सुविधाएं मौजूद थीं। वहां कमरे और टॉयलेट दोनों उपलब्ध थे।

d5e79ba6-349
d5e79ba6-349


किसके निर्देश पर खुले बैंक के ताले

जानकारी के अनुसार बैंक के ताले संस्था की अध्यक्ष गीता गोयल के पति के निर्देश पर खोले गए थे। यह बैंक की प्रबंधन समिति से जुड़े नेता हैं। उनका नाम अनिल अल्ली बताया जा रहा है। वे भाजपा से जुड़े हैं।

मामला सामने आने के बाद इस पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कई लोगों ने सवाल किया कि क्या बैंक जैसी संस्था का इस तरह इस्तेमाल उचित है।

18cc30b5-c2e
18cc30b5-c2e


बैंक मैनेजर का जवाब

मामला तूल पकड़ता देख बैंक प्रबंधक अर्जुन सिंह परिहार ने अपनी बात रखी। उनके अनुसार टॉयलेट इस्तेमाल के लिए सिर्फ गैलरी का गेट खोला गया था। उनका कहना है कि बैंक के अंदर कोई नहीं गया था।

प्रबंधक का यह बयान वीडियो में दिख रहे दृश्यों से अलग है। वीडियो में नेता सीधे बैंक के अंदरूनी हिस्से में जाते दिखाई दे रहे हैं। इस अंतर ने मामले को और चर्चा में ला दिया है।

addfea71-99f
addfea71-99f


नेता जी की सफाई

भाजयुमो मुरैना के उपाध्यक्ष किशोर शर्मा ने भी इस मामले पर सफाई दी। उनके मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष को कार्यक्रम से पहले रामजानकी मंदिर भी जाना था। इसी दौरान उन्हें टॉयलेट की जरूरत पड़ी इसलिए वे बैंक गए।

शर्मा ने यह भी कहा कि बैंक में कोई अन्य काम नहीं हुआ। उनका दावा है कि पूरा मामला सिर्फ शौचालय इस्तेमाल तक सीमित था।

स्थानीय जनता में सवाल

मुरैना के निवासियों में इस घटना को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया है। कुछ लोग इसे सामान्य घटना मानते हैं। वहीं कई लोगों का कहना है कि सहकारी बैंक जनता की संपत्ति होती है। इसका इस तरह निजी उपयोग सही नहीं है।



बैंकिंग नियमों के तहत बैंक शाखाओं के तय समय के बाद सामान्यतः ताले नहीं खोले जाते। ऐसे में रात साढ़े आठ बजे बैंक खोलना कई लोगों को असामान्य लगा।

ये खबरें भी पढ़िए...

भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य के बदले तेवर, अपने ही मंत्रियों को बताया था नाकारा

मध्यप्रदेश न्यूज: युवाओं के हक की लड़ाई में खुद हारी पार्टी, मैराथन में लगे कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे

एमपी हाईकोर्ट में जजों की कमी, एक के जिम्मे 14 हजार से ज्यादा केस! लाखों पेंडिंग

एमपी न्यूज: सनातन बोर्ड होता तो नहीं होती चोरी, राम मंदिर चंदा विवाद पर बोले देवकीनंदन ठाकुर

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • नरेंद्र सिंह तोमर
  • देवेंद्र सिंह तोमर
  • मुरैना
  • विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर
  • श्याम टेलर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं