छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों की BJP महिला मोर्चा की पदाधिकारी संभालेंगी मोर्चा, कांग्रेस ने कहा- BJP के पास नहीं स्थानीय नेता

The Sootr CG | Oct 24, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों की BJP महिला मोर्चा की पदाधिकारी संभालेंगी मोर्चा, कांग्रेस ने कहा- BJP के पास नहीं स्थानीय नेता
छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों की BJP महिला मोर्चा की पदाधिकारी संभालेंगी मोर्चा, कांग्रेस ने कहा- BJP के पास नहीं स्थानीय नेता

छत्तीसगढ़ में चुनावी मोर्चा संभालने के लिए BJP महिला मोर्चा की दूसरे राज्यों की पदाधिकारी और कार्यकर्ता बुलाया गया है।

RAIPUR.छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है। बीजेपी संगठन ने पहले चरण के चुनाव के लिए रणनीति तय की है। अब छत्तीसगढ़ में चुनावी मोर्चा संभालने के लिए दूसरे राज्यों की BJP महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बुलाया गया। दूसरे राज्य से महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला बुधवार 25 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा।

पहले चरण के चुनाव के लिए मिली जिम्मेदारी

BJP महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रथम चरण के चुनाव में मुस्तैद रहेंगी। इन्हे अलग-अलग विधानसभा में भेजा जाएगा ये प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी की पोल खोलेगी, प्रदेश की 15 साल की रमन सरकार के और 9 साल के मोदी के कार्यकाल में महिलाओं के लिए किए कार्यों और शुरू की योजनाओं को हर महिलाओं तक पहुंचाएंगी।

मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का दो दिवसीय प्रवास

इसी क्रम में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन 28 और 29 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी। श्रीनिवासन पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए जगदलपुर, चित्रकोट और दंतेवाड़ा विधानसभा में महिला स्व- सहायता समूह की कार्यकर्ताओं और नव मतदाता सम्मेलन में शामिल होंगी।

विधानसभा क्षेत्रों के दी जाएगी जिम्मेदारी

BJP महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने बताया कि पहले चरण के चुनाव के बाद द्वितीय चरण में भी देशभर से महिला मोर्चा की वरिष्ठ कार्यकर्ता, नेता और पदाधिकारी छत्तीसगढ़ पहुंचेंगी। उनकी ड्यूटी भी द्वितीय चरण के चुनाव में होने वाले विधानसभा क्षेत्र में लगाई जाएगी ये अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ेंगे और उनके पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। बता दें कि दूसरे राज्यों के बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी अलग-अलग विधानसभा में पहले से मुस्तैद हैं।

जनता को भूपेश बघेल पर भरोसा : कांग्रेस

बीजेपी की तैयारियों को लेकर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास कोई स्थानीय नेता नहीं है, ना ही उन्हें अपने स्थानीय नेताओं पर भरोसा है इसलिए दूसरे राज्यों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को यहां बुलाया जा रहा है, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा प्रदेश की जनता ने भूपेश बघेल पर भरोसा जताया है और इस चुनाव में भी जताएंगे।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • BJP Mahila Morcha
  • BJP Mahila Morcha official visit to Chhattisgarh
  • BJP Mahila Morcha National President Vanthi Srinivasan
  • BJP महिला मोर्चा
  • BJP महिला मोर्चा पदाधिकारी का छत्तीसगढ़ दौरा
  • BJP महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा