भाजपा नेता पुलकित टंडन ने युवती को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

सतना जिले के नागौद भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक युवती के साथ हाथापाई करते हुए नजर आ रहे हैं।

author-image
Aman Vaishnav
New Update
Aman vaishnav
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

सतना जिले के नागौद भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में वह एक युवती को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते हुए नजर आ रहे हैं। 

पुलकित ने युवती को एक के बाद एक 6 थप्पड़ मारे। यह घटना 27 जनवरी की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता 25 साल की युवती है, जो नागौद में ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसकी भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन से पहले से जान-पहचान थी। पीड़िता की मां भी भाजपा मंडल की पदाधिकारी हैं।

ब्राइडल कस्टमर के बहाने गोदाम बुलाया

आरोप है कि पुलकित ने युवती को ब्राइडल कस्टमर से मिलने का बहाना बनाकर गोदाम बुलाया था। उसने अपनी कर्मचारी आरके उर्फ राजकुमार के मोबाइल से युवती को फोन किया था।

युवती ने अपनी मां को बताया और कस्टमर से मिलने का सोचकर गोदाम पहुंची। वहां आरोपी शराब पी रहा था, लेकिन आसपास कोई भी कस्टमर नहीं था।

युवती के मां-भाई से हाथापाई

युवती जैसे ही वहां से जाने लगी, आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और बदसलूकी की। फिर युवती के साथ हाथापाई करने लगा। जब काफी देर तक युवती घर नहीं पहुंची, तो उसकी मां और भाई गोदाम पहुंचे। वहां बहन के साथ मारपीट होती देख, भाई ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह देख आरोपी और ज्यादा गुस्से में आ गया।

पुलकित ने वीडियो बना रहे भाई का फोन छीन लिया और जमीन पर फेंक दिया। इसके बाद युवती की मां और भाइयों से झगड़ने लगा। किसी तरह पीड़िता और उसके परिवार वाले अस्पताल पहुंचे। इलाज के बाद, बुधवार दोपहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 

पीड़िता भाजपा नेत्री की बेटी

वीडियो में मारपीट करने वाला पुलकित टंडन भाजपा के मंडल अध्यक्ष है। टंडन जिस महिला से मारपीट कर रहे हैं, वह भाजपा की पदाधिकारी की बेटी है। भाजपा जिला महामंत्री रमाकांत गौतम ने इस बात की पुष्टि की।

संगठन ने इस वीडियो के बाद पुलकित टंडन को नोटिस जारी किया है। टंडन को एक सप्ताह के भीतर जिलाध्यक्ष भगवती पांडेय के सामने जाकर स्पष्टीकरण देना होगा।

कांग्रेस ने जताया विरोध

इस मामले को लेकर कांग्रेस ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट कर पुलकित टंडन का जमकर विरोध किया। कांग्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा कि-

बीजेपी के मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन ने एक महिला को दौड़ा-दौड़कर मारा। महिला सरिए के ढेर पर गिर गई, लेकिन वह महिला को बेरहमी से पीटता रहा। इस घटना के बाद, पुलकित ने महिला और उसकी बेटी को धमकी दी कि मामला दबा लो, क्योंकि उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

स्थानीय लोग कहते हैं कि पुलकित खुद को मुख्यमंत्री और मंत्रियों का खास बताता है। खुद को आतंक का दूसरा नाम कहता है। एमपी में महिलाओं, दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। फिर भी बीजेपी सरकार चादर तानकर सोई हुई है। हमारी मांग है कि इस अपराधी को जल्द गिरफ्तार किया जाए और कड़ी कार्रवाई हो।

ये खबरें भी पढ़िए...

भाजपा नेता के बेटे ने उड़ाए फीस के पैसे, बचने के लिए दोस्त संग रची लूट की कहानी, ऐसे खुली पोल

क्राइम न्यूज: कोरबा में खूनी खेल: भाजपा नेता अक्षय गर्ग की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, काली कार से आए थे हमलावर

रिटायर्ड DGP नवदीप सिंह ने तान दी पिस्टल : सड़क पर जाम लगने से आया गुस्सा, विवाद हाथापाई में बदला

पूर्व डीजीपी रवि प्रकाश मेहरडा पर मारपीट के लगे आरोप, एफआईआर दर्ज

क्राइम न्यूज सोशल मीडिया वायरल वीडियो सतना भाजपा जिला महामंत्री भाजपा मंडल अध्यक्ष
Advertisment