भाजपा नेता पुलकित टंडन ने युवती को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

Aman Vaishnav | Jan 29, 2026, 16:37 IST
Share
Aman vaishnav
Aman vaishnav

सतना जिले के नागौद भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक युवती के साथ हाथापाई करते हुए नजर आ रहे हैं।

सतना जिले के नागौद भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में वह एक युवती को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते हुए नजर आ रहे हैं।

पुलकित ने युवती को एक के बाद एक 6 थप्पड़ मारे। यह घटना 27 जनवरी की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता 25 साल की युवती है, जो नागौद में ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसकी भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन से पहले से जान-पहचान थी। पीड़िता की मां भी भाजपा मंडल की पदाधिकारी हैं।

a5640fca-2c9
a5640fca-2c9

ब्राइडल कस्टमर के बहाने गोदाम बुलाया

आरोप है कि पुलकित ने युवती को ब्राइडल कस्टमर से मिलने का बहाना बनाकर गोदाम बुलाया था। उसने अपनी कर्मचारी आरके उर्फ राजकुमार के मोबाइल से युवती को फोन किया था।

युवती ने अपनी मां को बताया और कस्टमर से मिलने का सोचकर गोदाम पहुंची। वहां आरोपी शराब पी रहा था, लेकिन आसपास कोई भी कस्टमर नहीं था।

d6513d53-7c6
d6513d53-7c6

युवती के मां-भाई से हाथापाई

युवती जैसे ही वहां से जाने लगी, आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और बदसलूकी की। फिर युवती के साथ हाथापाई करने लगा। जब काफी देर तक युवती घर नहीं पहुंची, तो उसकी मां और भाई गोदाम पहुंचे। वहां बहन के साथ मारपीट होती देख, भाई ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह देख आरोपी और ज्यादा गुस्से में आ गया।

पुलकित ने वीडियो बना रहे भाई का फोन छीन लिया और जमीन पर फेंक दिया। इसके बाद युवती की मां और भाइयों से झगड़ने लगा। किसी तरह पीड़िता और उसके परिवार वाले अस्पताल पहुंचे। इलाज के बाद, बुधवार दोपहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

80d6cc37-cce
80d6cc37-cce

पीड़िता भाजपा नेत्री की बेटी

वीडियो में मारपीट करने वाला पुलकित टंडन भाजपा के मंडल अध्यक्ष है। टंडन जिस महिला से मारपीट कर रहे हैं, वह भाजपा की पदाधिकारी की बेटी है। भाजपा जिला महामंत्री रमाकांत गौतम ने इस बात की पुष्टि की।

संगठन ने इस वीडियो के बाद पुलकित टंडन को नोटिस जारी किया है। टंडन को एक सप्ताह के भीतर जिलाध्यक्ष भगवती पांडेय के सामने जाकर स्पष्टीकरण देना होगा।

6bea801d-11b
6bea801d-11b

कांग्रेस ने जताया विरोध

इस मामले को लेकर कांग्रेस ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट कर पुलकित टंडन का जमकर विरोध किया। कांग्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा कि-

बीजेपी के मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन ने एक महिला को दौड़ा-दौड़कर मारा। महिला सरिए के ढेर पर गिर गई, लेकिन वह महिला को बेरहमी से पीटता रहा। इस घटना के बाद, पुलकित ने महिला और उसकी बेटी को धमकी दी कि मामला दबा लो, क्योंकि उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

स्थानीय लोग कहते हैं कि पुलकित खुद को मुख्यमंत्री और मंत्रियों का खास बताता है। खुद को आतंक का दूसरा नाम कहता है। एमपी में महिलाओं, दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। फिर भी बीजेपी सरकार चादर तानकर सोई हुई है। हमारी मांग है कि इस अपराधी को जल्द गिरफ्तार किया जाए और कड़ी कार्रवाई हो।

ये खबरें भी पढ़िए...

भाजपा नेता के बेटे ने उड़ाए फीस के पैसे, बचने के लिए दोस्त संग रची लूट की कहानी, ऐसे खुली पोल

Tags:
  • वायरल वीडियो
  • सतना
  • क्राइम न्यूज
  • सोशल मीडिया
  • भाजपा मंडल अध्यक्ष
  • भाजपा जिला महामंत्री
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा