अनुभव के दम पर BJP की मीडिया स्ट्राइक: विधायकों की टीम से 2028 का टारगेट सेट

Ramanand Tiwari | Apr 06, 2026, 22:17 IST
Share
bjp media strategy
Photograph: (thesootr)

BHOPAL. BJP ने 2028 के चुनाव के लिए मीडिया टीम बनाई है, जिसमें अनुभवी नेताओं की टीम होगी। जो पार्टी की छवि को धार देने और नैरेटिव को नियंत्रित करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

News In Short

  • BJP की मीडिया टीम ने 2028 चुनाव के लिए लक्ष्य तय किया है।
  • संख्या पर नहीं, अनुभव और प्रभाव पर ध्यान दिया गया है।
  • टीम में 10 विधायक, 6 पूर्व विधायक और 2 पूर्व मंत्री शामिल हैं।
  • रणनीति नैरेटिव पर नियंत्रण और आक्रामक संदेश देने पर आधारित है।
  • अनुभवी प्रवक्ताओं जैसे अर्चना चिटनिस और अन्य मीडिया प्रयासों की अगुवाई करेंगे।

News In Detial

मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने मीडिया टीम के जरिए साफ संदेश दे दिया है। अब सियासत सिर्फ मैदान में नहीं, नैरेटिव में भी लड़ी जाएगी।

विधायक, पूर्व मंत्री और अनुभवी चेहरों से सजी यह टीम 2028 विधानसभा ही नहीं, लोकसभा समेत आने वाले हर चुनाव में पार्टी की छवि को धार देने और माहौल बनाने की जिम्मेदारी संभालेगी।

टीम की ताकत क्या है?

इस बार फोकस सिर्फ संख्या पर नहीं, बल्कि तजुर्बे और असर पर रखा गया है। यही वजह है कि सक्रिय राजनीति वाले चेहरे सीधे मीडिया मैनेजमेंट में उतारे गए हैं।

अनुभव का वर्चस्व

भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल की टीम में करीब 10 विधायक, 6 पूर्व विधायक और 2 पूर्व मंत्री शामिल हैं, यानी फैसले जमीन की समझ के साथ होंगे।

प्रभावशाली चेहरे आगे

अर्चना चिटनिस, उषा ठाकुर, कुंवर सिंह टेकाम, संदीप जायसवाल, योगेश पंडाग्रे, छाया मोरे, संतोष बरखड़े, दिलीप सिंह परिहार जैसे नाम सीधे मैसेजिंग संभालेंगे।

जमीनी और मीडिया का मेल

सिर्फ प्रवक्ता नहीं, बल्कि ग्राउंड से जुड़े कार्यकर्ताओं को भी पैनल में जगह दी गई है। पुराने प्रवक्ताओं की वापसी और नए चेहरों की एंट्री- दोनों को परफॉर्मेंस के आधार पर मौका मिला है।

योग्यता के आधार पर फिर भरोसा

भाजपा ने इस बार योग्यता को प्राथमिकता देते हुए करीब आधा दर्जन अनुभवी प्रवक्ताओं को दोबारा जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें अजय धवले, मिलन भार्गव, अर्चना चिटनिस, सनबर पटेल, गुलरेज शेख, हीतेश वाजपेयी और यशपाल सिसोदिया, राजलखन सिंह जैसे नाम शामिल हैं।

इन चेहरों को सिर्फ प्रवक्ता नहीं, बल्कि पार्टी का भविष्य का चेहरा मानकर आगे बढ़ाया जा रहा है। माना जा रहा है कि इनमें से कुछ नेता 2028 के चुनाव में फ्रंटलाइन फेस के तौर पर भी उभर सकते हैं।

क्या है असली रणनीति?

भाजपा अब सिर्फ बयानबाजी नहीं, बल्कि नैरेटिव कंट्रोल पर फोकस कर रही है। सरकार के काम, योजनाएं और फैसले इन्हें आक्रामक तरीके से जनता तक पहुंचाना इस टीम का मुख्य काम रहेगा।

अनुभवी नेताओं के जुड़ने से मैसेज ज्यादा विश्वसनीय और प्रभावी होगा। साथ ही, अलग-अलग क्षेत्रों के चेहरे होने से हर इलाके की पकड़ मजबूत करने की कोशिश है।

हल्की चुनौतियां भी

बड़ी टीम में तालमेल बनाना आसान नहीं होगा।साथ ही, हर मुद्दे पर तेज और सटीक प्रतिक्रिया देना लगातार दबाव बनाए रखेगा। साफ है कि भाजपा ने सोशल मीडिया को अब चुनावी हथियार बना दिया है। 2028 विधानसभा और आने वाले लोकसभा चुनावों में यह टीम माहौल बनाने से लेकर धार देने तक अहम भूमिका निभाएगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: राजस्व लक्ष्य पूरा न करने पर दो जिला आबकारी अधिकारी निलंबित

इंदौर हाईकोर्ट में भोजशाला पर सुनवाई, हिंदू पक्ष ने कहा- मस्जिद में तब्दील करने के कई प्रयास हुए

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

पीएम मोदी के मिशन पर MP में एक्शन, यूसीसी लागू करेगी मोहन सरकार!

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • BJP
  • उषा ठाकुर
  • बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल
  • सोशल मीडिया
  • अर्चना चिटनिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती