विधायक संजय पाठक को हाईकोर्ट ने दिया हाजिर होने का आदेश, कोर्ट में मांगी बिना शर्त माफी
सोमवार 6 अप्रैल को चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिविजनल बेंच में इस बहुचर्चित कंटेंप्ट मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान विधायक संजय पाठक ने कोर्ट में हलफनामा पेश किया, जिसमें उन्होंने बिना किसी शर्त के माफी मांगी। हलफनामे में दो बार स्पष्ट रूप से कहा गया कि उनका उद्देश्य किसी भी तरह से न्यायालय की अवमानना करना नहीं था और वह कोर्ट से अनकंडीशनल माफी मांगते हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...बीजेपी का स्थापना दिवस: सीएम मोहन यादव बोले- भाजपा की विचारधारा अटल-अमर, मोदी के नेतृत्व में धुरंधर-2 का दौर
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना 47वां स्थापना दिवस (Foundation Day) धूमधाम से मनाया। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने 17 जिलों में भाजपा कार्यालयों का भूमिपूजन (Bhoomi Poojan) किया।
इस अवसर पर सीएम ने धुरंधर-2 (Operation Dharandhar 2) और पाकिस्तान पर कड़े बयान दिए। भोपाल में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की अटल विचारधारा की सराहना की।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...पीएम मोदी के मिशन पर MP में एक्शन, यूसीसी लागू करेगी मोहन सरकार!
यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर मध्यप्रदेश में बयानबाजी से आगे बढ़कर ठोस कार्रवाई की जमीन तैयार होने लगी है। अब प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरे मामले को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के मूड में हैं। वे जल्द ही शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे। राज्य सरकार बिना जल्दबाजी के ठोस और टिकाऊ मॉडल तैयार करना चाहती है, इसलिए जिन राज्यों ने यूसीसी लागू किया है या जहां इस पर काम चल रहा है, उनकी स्टडी की जाएगी। उसके बाद ही मध्यप्रदेश के लिए रोडमैप तैयार होगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...इंदौर हाईकोर्ट में भोजशाला पर सुनवाई, हिंदू पक्ष ने कहा- मस्जिद में तब्दील करने के कई प्रयास हुए
इंदौर हाईकोर्ट में सोमवार को भोजशाला मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान हिंदू पक्ष ने इस स्थान के इतिहास और इसे मस्जिद में तब्दील करने के प्रयासों को उठाया। वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने अदालत में तर्क रखा कि भोजशाला पर हिंदू समाज का पूर्ण अधिकार होना चाहिए। उन्होंने न्यायालय से मांग की कि यहां पूजा की स्वतंत्रता दी जाए और नमाज पर स्थायी रूप से रोक लगाई जाए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...खेल मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी, मेडल-सर्टिफिकेट लेकर भागे चोर
भोपाल एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह कोई सियासी बयान नहीं, बल्कि एक चौंकाने वाली चोरी है। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में अज्ञात चोर घुस आए। वे सीधे स्टोर रूम तक पहुंचे, ताला तोड़ा और अंदर रखा सामान उठा ले गए। मंत्री को मिले मेडल और प्रशस्ति पत्र चोरी हो गए हैं। घटना का खुलासा होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...25 हजार रोजगार सहायकों के नियमितीकरण पर सरकार की चुप्पी, हाईकोर्ट की सख्ती
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में रोजगार सहायकों के नियमितीकरण को लेकर दायर याचिका में अब सुनवाई तेज हो गई है। इस मामले में अभिषेक पटेरिया द्वारा दायर याचिका पर कोर्ट ने राज्य सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने पाया कि पहले नोटिस के बावजूद सरकार जवाब देने से बच रही है। सरकार मामले को लंबित रखने की कोशिश कर रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने सरकार को अंतिम अवसर दिया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...मंत्री के करीबी एमआईसी मेंबर मनीष मामा को जान से मारने की धमकी, तीन थानों ने दर्ज नहीं किया केस
इंदौर नगर निगम में एमआईसी मेंबर और वार्ड 64 के पार्षद मनीष शर्मा उर्फ मामा को पुलिस ने तीन थानों में भटका दिया। मनीष को जान से मारने की धमकी मिली थी। वहीं वह इसी की शिकायत लेकर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें हर थाने से आवेदन लेकर दूसरे थाने भेज दिया गया। बता दें कि मनीष शर्मा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...जनसुनवाई में ज्योतिरादित्य सिंधिया को कलेक्टर पर क्यों आया गुस्सा, मंच से लगाई फटकार
मध्य प्रदेश के अशोक नगर में रविवार, 05 अप्रैल की जनसुनवाई कार्यक्रम खत्म हो चुकी थी। लोग जा रहे थे। मंच पर बैठे अधिकारी भी अपना सामान समेट रहे थे। तभी कलेक्टर साकेत मालवीय जनता के दिए आवेदन उठाकर एक थैले में डालने लगे। न कोई तरतीब, न कोई एहतियात। यह नजारा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की नजर से छिपा नहीं रहा। वे खुद को रोक नहीं पाए और मंच से ही कलेक्टर को फटकार लगा दी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में गोलीबारी: पार्टी के दौरान आपस में भिड़े छात्र, दो गंभीर
एमपी टॉप न्यूज: भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी (Sage University) के सनसिटी फेज-1 (Suncity Phase-1) कैंपस में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात एक पार्टी चल रही थी। यह पार्टी सेकेंड फ्लोर पर बीएससी (BSC - Bachelor of Science) एग्रीकल्चर सेकेंड ईयर के छात्र हर्मन के फ्लैट में हो रही थी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...ग्वालियर के मंदिर में पुजारी ने श्रद्धालु को पीटा, दी तांत्रिक क्रिया से भस्म करने की धमकी
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: मध्यप्रदेश ग्वालियर के लक्ष्मीगंज लश्कर में रहने वाले राजेश बोहरा (54) पिछले 40 साल से अचलेश्वर मंदिर में पूजा-पाठ करते आ रहे हैं। 29 मार्च को वे हमेशा की तरह मंदिर में पूजा करने गए। जानकारी के मुताबिक, राजेश बोहरा ने पुजारी गगन कटारे को प्रसाद चढ़ाने के लिए दिया। लेकिन पुजारी ने प्रसाद को भगवान पर फेंककर चढ़ा दिया। राजेश ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि प्रसाद ठीक से चढ़ाया जाए। बस यहीं से मामला बिगड़ गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...