भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में गोलीबारी: पार्टी के दौरान आपस में भिड़े छात्र, दो गंभीर

Amresh Kushwaha | Apr 06, 2026, 08:45 IST
Share
sage university bhopal firing two students injured
sage university bhopal firing two students injured

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में पार्टी के दौरान दो गुटों में विवाद हुआ। नशे में धुत आरोपी सुधांशु सिंह ने देसी पिस्टल से 4-5 राउंड फायर किए। दो छात्र गंभीर रूप से घायल हुए। तीनों आरोपी फरार हैं।

News In Short

  • भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी कैंपस में शनिवार, 04 अप्रैल की रात गोलीबारी हुई।
  • पार्टी में शोर-शराबे पर दो गुटों में बहस इतनी बढ़ गई कि फायरिंग हो गई।
  • आरोपी सुधांशु सिंह ने देसी पिस्टल से 4-5 राउंड फायर किए।
  • दो छात्र अंशु तेज पाटिल और वासु गुप्ता को गोली लगी, दोनों एम्स में भर्ती हैं।
  • तीनों आरोपी सुधांशु सिंह, अनिकेत शर्मा और ओम तिवारी अभी फरार हैं।

News In Detail

कैंपस की पार्टी में भड़की हिंसा

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी (Sage University) के सनसिटी फेज-1 (Suncity Phase-1) कैंपस में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात एक पार्टी चल रही थी। यह पार्टी सेकेंड फ्लोर पर बीएससी (BSC - Bachelor of Science) एग्रीकल्चर सेकेंड ईयर के छात्र हर्मन के फ्लैट में हो रही थी।

उस रात हर्मन के फ्लैट पर बीबीए (BBA - Bachelor of Business Administration) फर्स्ट ईयर के छात्र अनिकेत शर्मा (शहडोल), ओम तिवारी (शहडोल) और एलएनसीटी (LNCT - Lakshmi Narain College of Technology) कॉलेज के छात्र सुधांशु सिंह पार्टी में मौजूद थे।

शोर रोकने पर भड़क उठे आरोपी

पार्टी के दौरान तेज शोर-शराबा हो रहा था। उसी बिल्डिंग में रहने वाले बीबीए फर्स्ट ईयर के छात्र अंशु तेज पाटिल (जलगांव, महाराष्ट्र) और हरीश ने फ्लैट पर पहुंचकर शांत रहने को कहा।

बस यही बात आरोपियों को नागवार गुजरी। उन्होंने गाली-गलौच करते हुए धमकी दी। दोनों छात्र नीचे लौट आए, लेकिन आरोपी भी उनके पीछे नीचे आ गए और दोबारा बहस शुरू हो गई।

देसी पिस्टल से 4-5 राउंड फायर

इसी दौरान दतिया निवासी बीबीए सेकेंड ईयर छात्र वासु गुप्ता और मथुरा निवासी फोरेंसिक (Forensic) फर्स्ट ईयर छात्र हेमंत शर्मी भी वहां आ गए। पुलिस के अनुसार, नशे में धुत सुधांशु सिंह ने इसी बीच देसी पिस्टल निकाली और 4 से 5 राउंड फायर कर दिए।

एक गोली अंशु तेज पाटिल के पेट में लगी। दूसरी गोली वासु गुप्ता के कंधे में जा लगी। फायरिंग के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग निकले।

एम्स में भर्ती हैं दोनों घायल

गोली लगने के बाद दोनों घायल छात्रों को तुरंत एम्स (AIIMS - All India Institute of Medical Sciences) भोपाल ले जाया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई गई है और उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का केस

कटारा हिल्स पुलिस ने हेमंत शर्मा की शिकायत पर आरोपी सुधांशु सिंह, अनिकेत शर्मा और ओम तिवारी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। तीनों अभी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि सभी छात्र एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। सभी एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। मुख्य आरोपी सुधांशु सिंह एलएनसीटी कॉलेज का छात्र है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़िए...

चौकसे परिवार, LNCT ग्रुप को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने आस्था फाउंडेशन सोसायटी की संपत्ति खरीदी-बिक्री पर लगाई रोक

LNCT के चौकसे परिवार पर ED में मनी लॉन्ड्रिंग केस, आस्था फाउंडेशन में 200 करोड़ घोटाले में घिरे

LNCT के चौकसे परिवार ने मेडिकल कॉलेज मान्यता में किया सुरेश भदौरिया के INDEX जैसा खेल

MP News: देर रात हाईकोर्ट का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्यप्रदेश में ढाई सौ से अधिक जजों के तबादले

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • AIIMS
  • सेज यूनिवर्सिटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा