ग्वालियर के मंदिर में पुजारी ने श्रद्धालु को पीटा, दी तांत्रिक क्रिया से भस्म करने की धमकी

Kaushiki | Published:
Share
achaleshwar-mandir
achaleshwar-mandir

मध्यप्रदेश ग्वालियर के अचलेश्वर मंदिर में पुजारी ने श्रद्धालु राजेश बोहरा को प्रसाद विवाद पर नटराज भवन में बंद कर पीटा। तांत्रिक क्रिया से मारने की धमकी दी। पूरा मामला CCTV में कैद।

समझें क्या है पूरा मामला

  • मध्यप्रदेश ग्वालियर के अचलेश्वर मंदिर में पुजारी ने श्रद्धालु के साथ मारपीट की।
  • प्रसाद ठीक से न चढ़ाने की बात कहने पर पुजारी भड़क गया।
  • श्रद्धालु राजेश बोहरा को नटराज भवन में बंद करके पीटा गया।
  • पुजारी ने तांत्रिक क्रिया से भस्म करने की धमकी दी।
  • पूरी वारदात मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

40 साल पुराना भक्त, फिर भी हुई मारपीट

मध्यप्रदेश ग्वालियर के लक्ष्मीगंज लश्कर में रहने वाले राजेश बोहरा (54) पिछले 40 साल से अचलेश्वर मंदिर में पूजा-पाठ करते आ रहे हैं। 29 मार्च को वे हमेशा की तरह मंदिर में पूजा करने गए।

जानकारी के मुताबिक, राजेश बोहरा ने पुजारी गगन कटारे को प्रसाद चढ़ाने के लिए दिया। लेकिन पुजारी ने प्रसाद को भगवान पर फेंककर चढ़ा दिया। राजेश ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि प्रसाद ठीक से चढ़ाया जाए। बस यहीं से मामला बिगड़ गया।

ebd2d450-13a
ebd2d450-13a


नटराज भवन में बंद कर की पिटाई

पुजारी गगन कटारे ने राजेश की बात सुनते ही बदसलूकी शुरू कर दी। पुजारी गगन ने मंदिर में मौजूद कर्मचारियों को कहा कि इसे नटराज भवन में ले जाओ और सही कर दो। राजेश को खींचकर नटराज भवन के कमरे में ले जाया गया।

वहां पुजारी गौरव कटारे ने थप्पड़ मारे, गले को पकड़ा और जोर से धक्का दिया। उन्होंने गाली-गलौज भी की। यह सारी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो सामने आने के बाद विवाद और बढ़ने लगा।

371fe873-225
371fe873-225


तांत्रिक की धमकी से परिवार डरा

मारपीट के बाद पुजारी गौरव कटारे ने राजेश को धमकी दी। पुजारी ने कहा कि तुझे तांत्रिक क्रिया से भस्म कर देंगे, तू सड़-सड़कर मरेगा। इस तरह की धमकी सुनकर राजेश और उनका पूरा परिवार डरा हुआ है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

राजेश ने यह भी बताया कि जिस पुजारी से उनका विवाद हुआ, उन्होंने उसी से दीक्षा ली थी। यानी गुरु-शिष्य का रिश्ता था। इसके बावजूद पुजारी ने इतना अपमानजनक व्यवहार किया।

3aa7d164-9c1
3aa7d164-9c1


शिकायत मिलते ही होगी जांच

इस मामले में कंपू थाना क्षेत्र के सीएसपी मनीष यादव ने कहा कि अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है। शिकायत मिलते ही जांच शुरू की जाएगी। अगर आरोप सही पाए गए तो आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। मंदिर प्रबंधन की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

37a1e1d1-532
37a1e1d1-532


CCTV वीडियो बना अहम सबूत

मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों ने पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राजेश को किस तरह घसीटकर कमरे में ले जाया गया और उनके साथ मारपीट हुई। यह वीडियो पुलिस जांच में अहम सबूत बन सकता है। पीड़ित परिवार का कहना है कि इस वीडियो को देखकर भी अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वे हाईकोर्ट तक जाएंगे।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर सड़क हादसा: शादी से लौट रहे बारातियों की गाड़ी ट्रक में घुसी, चार की मौत

पैनिक बटन काम न करने पर रद्द होगा एमपी में यात्री बसों का फिटनेस और परमिट

भोजशाला विवाद: आज हिंदू फ्रंट रखेगा पक्ष, मांग है कि सरस्वती देवी की प्रतिमा स्थापित हो, नमाज बंद हो

एमपी में मौजूद है नीम करोली बाबा की दुर्लभ निशानी, जानें 53 साल पुराने कलश का रहस्य

Tags:
  • ग्वालियर
  • ग्वालियर के अचलेश्वर मंदिर
  • अचलेश्वर मंदिर
  • CCTV
  • तांत्रिक
  • बदसलूकी
  • तांत्रिक क्रिया
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर