मंत्री के करीबी एमआईसी मेंबर मनीष मामा को जान से मारने की धमकी, तीन थानों ने दर्ज नहीं किया केस
Sanjay Gupta | Apr 06, 2026, 11:34 IST
indore mic member threat police case
इंदौर में एमआईसी मेंबर मनीष मामा को जान से मारने की धमकी मिली, लेकिन तीन थानों ने केस दर्ज नहीं किया। आरोप है कि भंवरकुआं, आजाद नगर और संयोगितागंज थाने में उन्हें भटकाया गया।
इंदौर नगर निगम में एमआईसी मेंबर और वार्ड 64 के पार्षद मनीष शर्मा उर्फ मामा को पुलिस ने तीन थानों में भटका दिया। मनीष को जान से मारने की धमकी मिली थी। वहीं वह इसी की शिकायत लेकर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें हर थाने से आवेदन लेकर दूसरे थाने भेज दिया गया। बता दें कि मनीष शर्मा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी हैं।
रविवार, 05 अप्रैल की दोपहर को तीन इमली चौराहे पर उनके पोस्टर को किसी ने फाड़ दिया। जब वह मौके पर पहुंचे तो फटा पोस्टर देखा। इसमें एक चिट्ठी मिली, जिसमें उनके लिए अपशब्द लिखे थे। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद वह इसकी शिकायत कराने के लिए थाने गए।
![c5c15ef7-140]()
एमआईसी मेंबर मनीष मामा पहले भंवरकुआं थाने गए। वहां से एसीपी विजय चौधरी और एसआई धर्मवीर सिंह उनके साथ घटनास्थल पहुंचे। फिर उनसे लिखित आवेदन लिया और थाने की सील लगाकर लौटा दिया। कहा कि यह क्षेत्र आजाद नगर में आता है, इसलिए वहां जाएं।
इसके बाद वह आजाद नगर पहुंचे। वहां भी आवेदन लिया गया और सील लगाई गई। यहां से कहा गया कि संयोगितागंज थाना जाना होगा। फिर वह संयोगितागंज थाने गए, लेकिन यहां भी आवेदन पर सील लगाकर लौटा दिया गया। केस दर्ज नहीं किया गया।
![b938ab5b-7db]()
इस पर मनीष मामा ने कहा कि मैं एक शिकायत दर्ज कराने तीन थानों में भटका हूं। जब एमआईसी मेंबर पार्षद का यह हाल है, तो आम लोगों का क्या होता होगा।
वहीं जानकारों का कहना है कि प्रावधान है कि यदि मामला संबंधित थाने का नहीं भी हो, तो जीरो पर केस दर्ज कर संबंधित थाने भेजा जाना चाहिए, लेकिन पुलिस फरियादी को ही भटका रही है।
ये खबर भी पढ़िए...
इंदौर सड़क हादसा: शादी से लौट रहे बारातियों की गाड़ी ट्रक में घुसी, चार की मौत
इंदौर न्यूज | यशवंत क्लब चुनाव में पम्मी, बागड़िया हुए एक, पर्ची निकालकर हुआ समझौता
मध्यप्रदेश : इंदौर में महंगी बिकी शराब दुकान, लेबल लाइसेंस से अटका माल, आठ दुकान छोड़ सब बिकीं
MP News. दूसरे राज्य का आरक्षण सर्टिफिकेट : ग्वालियर और इंदौर हाईकोर्ट के अलग-अलग फैसले
ऐसे मिली थी जान से मारने की धमकी
c5c15ef7-140
इस तरह तीन थाने गए मामा
इसके बाद वह आजाद नगर पहुंचे। वहां भी आवेदन लिया गया और सील लगाई गई। यहां से कहा गया कि संयोगितागंज थाना जाना होगा। फिर वह संयोगितागंज थाने गए, लेकिन यहां भी आवेदन पर सील लगाकर लौटा दिया गया। केस दर्ज नहीं किया गया।
b938ab5b-7db
फिर आम जन का क्या होता होगा?
वहीं जानकारों का कहना है कि प्रावधान है कि यदि मामला संबंधित थाने का नहीं भी हो, तो जीरो पर केस दर्ज कर संबंधित थाने भेजा जाना चाहिए, लेकिन पुलिस फरियादी को ही भटका रही है।
ये खबर भी पढ़िए...
इंदौर सड़क हादसा: शादी से लौट रहे बारातियों की गाड़ी ट्रक में घुसी, चार की मौत
इंदौर न्यूज | यशवंत क्लब चुनाव में पम्मी, बागड़िया हुए एक, पर्ची निकालकर हुआ समझौता
मध्यप्रदेश : इंदौर में महंगी बिकी शराब दुकान, लेबल लाइसेंस से अटका माल, आठ दुकान छोड़ सब बिकीं
MP News. दूसरे राज्य का आरक्षण सर्टिफिकेट : ग्वालियर और इंदौर हाईकोर्ट के अलग-अलग फैसले
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari