भाजपा के सदस्यता अभियान ने 1 करोड़ का आंकड़ा किया पार, पहले चरण के आखिरी दिन 15 लाख सदस्य जुड़े
Raj Singh | Sept 26, 2024, 13:02 IST
the sootr
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने डेढ़ करोड़ लोगों को भाजपा में शामिल कराने का लक्ष्य रखा है। बुधवार को पार्टी ने एक करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इसकी जानकारी खुद भाजपा की ओर से दी गई।
भारतीय जनता पार्टी ने इस साल डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। भाजपा के पहले चरण में सदस्यता का आंकड़ा एक करोड़ को पार कर गया है। बीजेपी के सदस्यता अभियान का पहला चरण बुधवार को पूरा हो गया। बुधवार को महासदस्यता अभियान के दिन भाजपा ने 15 लाख सदस्य बनाए। इस दिन सदस्यता के लिए भाजपा के दिग्गजों ने पूरी ताकत झोंक दी। मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष ने गली-गली जाकर सदस्य बनाए।
ये भी खबर पढ़िए... महाकाल मंदिर परिसर में केक काटना पड़ा भारी, ऑग्मेंटेड रियलिटी कंपनी के 10 कर्मचारी सस्पेंड
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि सदस्यता अभियान के तहत मध्य प्रदेश में अब तक एक करोड़ से ज्यादा ( 1,00,14,429 ) लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। दिन-रात अथक परिश्रम करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन।
बता दें कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर बुधवार को मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अधिकतम सदस्यता दिवस मनाया। साथ ही पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर नए सदस्य जोड़े। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के जीवन में खुशहाली ला रहे हैं। भाजपा जो कहती है, वह करती है। विकसित भारत के निर्माण के लिए आप सभी भाजपा के सदस्य बनें। उन्होंने आगे कहा कि आज मध्य प्रदेश में नए सदस्य जोड़ने का रिकॉर्ड बनाकर पंडित दीनदयाल जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा रही है।
ये भी खबर पढ़िए... महाकाल मंदिर परिसर में केक काटना पड़ा भारी, ऑग्मेंटेड रियलिटी कंपनी के 10 कर्मचारी सस्पेंड
वीडी शर्मा ने क्या कहा?
सदस्यता अभियान के तहत मध्य प्रदेश में अभी तक 1,00,14,429 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता।
दिन रात अथक परिश्रम कर रहे सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन एवं बहुत बहुत बधाई।#BJPSadasyata2024
— VD Sharma (@vdsharmabjp) September 25, 2024
सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी की तारीफ
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari