BJP विधायक बृजबिहारी की बेटी से मारपीट, जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज
Raj Singh | Nov 29, 2024, 08:01 IST
BJP MLA
मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक, बृजबिहारी पटेरिया की बेटी प्रियंका पटेरिया से घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है।
मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी से भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी प्रियंका पटेरिया से घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का आरोप विधायक के भतीजे और जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनित पटेरिया पर लगाया गया है। प्रियंका ने गुरुवार को एसडीओपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।
MLA बृज बिहारी पटेरिया के कड़े तेवर के बाद डॉ. सस्पेंड
प्रियंका ने आरोप लगाया कि वह क्षेत्र में जनता के कार्यक्रमों में सक्रिय रहती हैं। उनके मुताबिक, पिता की अनुपस्थिति में मैं क्षेत्र की जनता के बीच जाती हूं ताकि लोगों को उनकी कमी न महसूस हो। शायद इसी कारण मुझ पर हमला किया गया।
वहीं इस पूरे मामले को लेकर विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। हमने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
नाराज विधायकों से बात करेगी BJP, सीएम मोहन यादव ने बुलाया भोपाल
सागर एसपी विकास शहवाल ने बताया कि प्रियंका की शिकायत के आधार पर विनित पटेरिया के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
'जान से मारने की धमकी'
प्रियंका पटेरिया ने बताया कि गुरुवार सुबह बिजौरा गांव में उनके घर पर विनित पटेरिया ने गाली-गलौज की। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने उनका गला दबाया और जान से मारने की धमकी दी। प्रियंका ने कहा कि उन्होंने लकड़ी के पिलर से मेरे सिर पर वार किया। उनके साथ उनका बेटा भी था। घर के काम करने वाले लोग बीच-बचाव करने आए, तब जाकर वह रुके।
हमले की क्या रही वजह?
वहीं इस पूरे मामले को लेकर विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। हमने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
नाराज विधायकों से बात करेगी BJP, सीएम मोहन यादव ने बुलाया भोपाल
मामले में केस दर्ज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari