राऊ विधायक मधु वर्मा को सीवियर हार्ट अटैक, वेंटीलेटर पर, सीपीआर देकर बचाई गई जान
Sanjay Gupta | Sept 24, 2024, 13:41 IST
मधु वर्मा
राऊ विधायक मधु वर्मा की हालत नाजुक है, उन्हें हार्ट अटैक के बाद जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने सीपीआर देकर उनकी जान बचाई और उनकी स्थिति में अब सुधार हो रहा है।
राऊ विधायक मधु वर्मा की हालत नाजुक है। सुबह हार्ट अटैक के बाद वह घर पर ही गिर गए थे, उन्हें तत्काल परिवार वाले जुपिटर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां दस मिनट तक सीपीआर देकर उनकी जान बचाई गई। अभी उनकी स्थिति पहले से बेहतर है और हालत में सुधार है। उनका हार्ट भी काम कर रहा है। फिलहाल लाइफ सपोर्ट सिस्टम (वेंटीलेटर) पर उन्हें रखा गया है।
मधु वर्मा के लिए 24 घंटे नाजुक है और डॉक्टर ने उन्हें आईसीयू में रखकर कड़ी मॉनिटरिंग रखी हुई है। हालांकि अच्छी खबर यह है कि सुबह की तुलना में दोपहर तक उनकी स्थिति में तेजी से सुधार हुआ है। हार्ट भी फंक्शन में आ गया है, जो अस्पताल में आते समय गंभीर स्थिति में था। 24 घंटे बाद और रिकवरी होने पर हार्ट की जांच होगी। इसके बाद आगे का इलाज तय होगा।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में मंत्री पुत्र के बाद इंदौर में राउ विधायक मधु वर्मा समर्थक की गुंडागर्दी, फरियादी को ही समझा रही पुलिस
सुबह मधु वर्मा अपने निवास पर लोगों से मुलाकात कर रहे थे, तभी वह बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने सीपीआर दिया और हार्ट ने फिर से धड़कना शुरू किया। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया। मौके पर तत्काल महापौर पुष्यमित्र भार्गव पहुंचे। इसके अलावा विधायक महेंद्र हार्डिया, नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे के साथ ही पुलिस कमिशनर राकेश गुप्ता, कलेक्टर आशीष सिंह सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे।
मधु वर्मा आईडीए चेयरमैन के रूप में अपनी कार्यशैली से काफी पहचाने गए। फिर साल 2018 के विधानसभा चुनाव में वह जीतू पटवारी से हार गए, लेकिन साल 2023 के चुनाव में उन्होंने जीतू पटवारी को 35 हजार वोट से पटखनी दी और विधायक बने।
यह है मेडिकल स्थिति
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में मंत्री पुत्र के बाद इंदौर में राउ विधायक मधु वर्मा समर्थक की गुंडागर्दी, फरियादी को ही समझा रही पुलिस
जल्द अस्पताल लाने से बच सकी जान
पटवारी को हराकर बने विधायक
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari