BJP नगराध्यक्ष ने कांग्रेस को बताया गुंडों की पार्टी, कादरी की संपत्ति की जांच के लिए EOW को लिखा पत्र
Sanjay Gupta | Jun 23, 2025, 13:55 IST
bjp-nagaradhyaksh-sumit-mishra
इंदौर के भाजपा नगराध्यक्ष ने कांग्रेस को गुंडों की पार्टी बताया। वहीं कादरी की संपत्ति की जांच के लिए EOW से अपील की है। कांग्रेस नेता पर लव जिहाद और अन्य अपराधों का आरोप है।
इंदौर BJP नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। नगराध्यक्ष ने यह हमला कांग्रेस के फरार पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत के जरिए किया है। मिश्रा ने कांग्रेस को गुंडों की पार्टी बताया है। सुमित मिश्रा ने कहा कि उनके अधिकांश नेता इसी तरह के किरदार के हैं। कोई गुंडागर्दी कर रहा है तो कोई जमीन के धंधे और कोई लव जिहाद में लिप्त है।
ये खबर भी पढ़िए...BJP नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा कोरोना पॉजिटिव, जिन मंत्री-विधायक के साथ घूमे वो सब पचमढ़ी में
ये खबर भी पढ़िए...नगराध्यक्ष बनने पर सुमित मिश्रा पहले विधायक गोलू के घर पहुंचे, फिर गए बीजेपी दफ्तर
उधर कादरी के पास संपत्ति होने की बात सामने आई है। इस पर मिश्रा ने ईओडब्ल्यू को पत्र लिखकर इसकी जांच की मांग की है। मिश्रा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि डकैत ने किस तरह यह संपत्ति बनाई इसकी जांच होना चाहिए। यह सभी गलत कामों से आई है। इसी राशि के जरिए वह लव जिहाद के लिए फंडिंग कर रहा है। वहीं यह भी मांग की है कि कादरी फरार है इस पर अभी दस हजार का ईनाम घोषित है। इस ईनाम की राशि को बढ़ाया जाए। साथ ही जल्द से जल्द इसकी गिरफ्तारी की जाए।
ये खबर भी पढ़िए...पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने ऐसे ले ली BJP नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा की कुर्सी
सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी सख्त चेतावनी देते हुए कहा था कि डकैत हो या उसका बाप कोई नहीं बचेगा। यहां कानून का राज है। अधिकारियों को खुली छूट दी है वह जहां भी हो जैसे भी हो उसे पकड़ो।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर कादरी | EOW | भाजपा | CONGRESS | बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा
ये खबर भी पढ़िए...BJP नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा कोरोना पॉजिटिव, जिन मंत्री-विधायक के साथ घूमे वो सब पचमढ़ी में
कांग्रेस पर इस तरह किया हमला
मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे हैं और प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी चुप हैं। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे कहते हैं कि उन्हें फंसाया जा रहा है, लेकिन वे खुद आजकल जेल कट्टू हो गए हैं। वह आए दिन तो जेल में रहते हैं। इसी तरह पार्षद राजू भदौरिया भी है। कांग्रेस के आधे से ज्यादा पार्षद गुंडा अभियान में शामिल होकर जमीन धोखाधड़ी, लव जिहाद और मारपीट में लगे हुए हैं। कांग्रेस को खुद सोचना चाहिए एक पार्षद, जिसका उपनाम डकैत है, यह कैसा नाम है। कल को चौकसे लुटेरा रख ले, कोई जेबकट रख ले तो कोई चोर रख ले। कांग्रेस के सभी नेता वैसे भी इसी तरह के किरदार वाले हैं। यह कांग्रेस पार्षद दल नहीं बल्कि गुंडा दल हो गया है।
ईओडब्ल्यू को लिखा पत्र
ये खबर भी पढ़िए...पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने ऐसे ले ली BJP नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा की कुर्सी
फरार है कादरी
कुछ दिन पहले दो युवकों का एक वीडियो आया था। इसमें उन्होंने कबूल किया कि कादरी उन्हें एक से दो लाख देते हैं ताकि वे हिंदू युवतियों को फंसा सकें और उनसे शादी कर सकें। इस खुलासे के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया और कादरी को भी आरोपी बनाया गया। इसके बाद से ही कादरी फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया है। कादरी पर 1996 से 2025 तक 19 केस दर्ज हो चुके हैं। द सूत्र इन सभी केस का खुलासा कर चुका है। उसे उज्जैन में हुई डकैती केस के चलते 1996 के बाद से ही डकैत कहा जाने लगा।
सीएम भी कह चुके डकैत हो या बाप कोई नहीं बचेगा
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर कादरी | EOW | भाजपा | CONGRESS | बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari