भाजपा संगठन में एंट्री नहीं, लेकिन जिलों में रुतबा कायम; दिग्गज नेताओं की बढ़ी बेचैनी
Ramanand Tiwari | May 23, 2026, 07:30 IST
MP bjp
MP BJP में नेता पुत्रों की राजनीतिक एंट्री फिलहाल रुकी हुई है। संगठन में जगह नहीं, लेकिन जिलों में प्रभाव बनाए हुए हैं। वरिष्ठ नेता अपनी दूसरी पीढ़ी को 2028 चुनाव तक स्थापित करना चाहते हैं।
मध्य प्रदेश भाजपा में इन दिनों एक नई सियासी बेचैनी अंदरखाने तेजी से महसूस की जा रही है। प्रदेश के कई बड़े नेता अपने बेटों को राजनीति में स्थापित करने के लिए लंबे समय से कोशिशों में जुटे हैं, लेकिन सत्ता और संगठन दोनों जगह रास्ता साफ नहीं हो पा रहा।
स्थिति यह है कि कई नेता पुत्र संगठन में कोई बड़ा दायित्व हासिल नहीं कर पाए। लेकिन अपने पिता के राजनीतिक प्रभाव के दम पर जिलों और संभागों में प्रशासनिक सिस्टम पर असर बनाए रखने की कोशिश जरूर कर रहे हैं।
ग्वालियर-चंबल से लेकर बुंदेलखंड और विंध्य तक कई नेता पुत्र फिलहाल बैनर, होर्डिंग, जन्मदिन राजनीति और शक्ति प्रदर्शन तक सीमित दिखाई दे रहे हैं। 2023 विधानसभा चुनाव में मौका नहीं मिला, अब 2028 को आखिरी उम्मीद माना जा रहा है।
भाजपा के कई दिग्गज नेता अब वरिष्ठ राजनीति के दौर में पहुंच चुके हैं। ऐसे में उनकी सबसे बड़ी चिंता राजनीतिक उत्तराधिकारी तैयार करने की है। इसी वजह से कई नेता अपने बेटों को धीरे-धीरे क्षेत्रीय राजनीति में स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।
कहीं युवा मोर्चा के कार्यक्रमों में सक्रियता दिखाई जा रही है, तो कहीं प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत और शक्ति प्रदर्शन के जरिए संदेश देने की कोशिश हो रही है। लेकिन संगठन फिलहाल सीमित अवसरों की नीति पर काम कर रहा है। यही वजह है कि अधिकांश नेता पुत्र इंतजार की कतार में खड़े नजर आ रहे हैं।
सबसे बड़ी समस्या यह है कि भाजपा में एक नेता पुत्र को बड़ा मौका देने का मतलब चार अन्य दावेदारों की नाराजगी भी माना जा रहा है। इसी कारण संगठन बेहद संतुलित रणनीति पर चल रहा है। परिणाम यह है कि दिग्गज नेताओं की व्यक्तिगत कोशिशों के बावजूद उनके बेटे सत्ता और संगठन में स्थायी जगह नहीं बना पा रहे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा यह भी है कि कई वरिष्ठ नेताओं ने “साइलेंट लॉबिंग” तक की, लेकिन संगठन ने खुलकर रास्ता नहीं दिया।
प्रदेश के कई जिलों में यह भी देखने को मिल रहा है कि नेता जी खुद व्यस्त रहते हैं, लेकिन उनके बेटे स्थानीय स्तर पर प्रभाव दिखाने में सक्रिय हैं। कुछ मामलों में प्रशासनिक अधिकारियों तक सीधी पहुंच बनाने की कोशिशें भी सामने आई हैं। हालांकि उनके पास कोई आधिकारिक संगठनात्मक दायित्व नहीं है, फिर भी राजनीतिक पहचान के आधार पर सिस्टम पर प्रभाव बनाए रखने की कवायद जारी है। यही वजह है कि अब सवाल उठने लगे हैं क्या बिना दायित्व के राजनीतिक हस्तक्षेप बढ़ रहा है? क्या प्रशासनिक सिस्टम पर अनौपचारिक दबाव बन रहा है? क्या संगठन से बाहर रहकर भी नेता पुत्र समानांतर शक्ति केंद्र बनाना चाहते हैं?
विधानसभा चुनाव 2023 से पहले कई नेता पुत्रों को उम्मीद थी कि इस बार उनकी राजनीतिक लॉन्चिंग होगी। लेकिन भाजपा ने ज्यादातर सीटों पर पुराने चेहरों पर भरोसा जताया। कई दिग्गज नेताओं ने खुद भी सीट छोड़ने का जोखिम नहीं लिया। नतीजा यह हुआ कि दूसरी पीढ़ी इंतजार करती रह गई। अब पार्टी के अंदर माना जा रहा है कि 2028 विधानसभा चुनाव इन नेता पुत्रों के लिए निर्णायक हो सकते हैं।
प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में लगभग समान स्थिति दिखाई दे रही है। ग्वालियर-चंबल में कई नेता पुत्र लंबे समय से शक्ति प्रदर्शन, पोस्टर राजनीति और सामाजिक आयोजनों के जरिए अपनी मौजूदगी बनाए हुए हैं।
बुंदेलखंड: बुंदेलखंड में भी कई बड़े नेताओं के बेटे संगठन की सीढ़ियां चढ़ने की कोशिश में हैं, लेकिन बड़ी जिम्मेदारी अब तक नहीं मिली।
विंध्य और महाकौशल: यहां भी नेता पुत्रों की सक्रियता दिखाई देती है, लेकिन राजनीतिक जमीन अभी पूरी तरह तैयार नहीं मानी जा रही।
मध्य प्रदेश भाजपा में जिन नेता पुत्रों की राजनीतिक एंट्री को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा होती रही है, उनमें ये नाम प्रमुख हैं—
पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के बेटे अभिषेक भार्गव लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं। बड़ी राजनीतिक भूमिका अब तक तय नहीं हो पाई। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा चुनाव हार गए। इससे उनकी अपनी वापसी चुनौतीपूर्ण हो गई। इसका असर बेटे सुकर्ण मिश्रा की राजनीतिक संभावनाओं पर भी पड़ा। नरेन्द्र सिंह तोमर की प्रदेश राजनीति में वापसी के बाद उनके बेटे देवेन्द्र सिंह तोमर की एंट्री फिलहाल आगे खिसकती दिखाई दे रही है।
भाजपा लंबे समय से परिवारवाद के खिलाफ आक्रामक राजनीति करती रही है। लेकिन अब पार्टी के भीतर भी दूसरी पीढ़ी को स्थापित करने की कोशिशें खुलकर दिखाई देने लगी हैं। कांग्रेस इसी मुद्दे पर भाजपा को घेर रही है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा मंचों से परिवारवाद का विरोध करती है, लेकिन अंदरखाने वही मॉडल अपनाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें...
राज्यसभा की 3 सीटें और दतिया उपचुनाव ने बढ़ाई सियासी गर्मी, बीजेपी-कांग्रेस दोनों ने तेज की रणनीति
राज्यसभा की 24 सीटों के चुनाव की तारीखों का ऐलान, MP समेत 10 राज्यों में 18 जून को चुनाव
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: एमपी में राज्यसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव
बिना परीक्षा एमपी सरकारी कंपनी में नौकरी: आईटीआई पास युवा जल्दी करें आवेदन
स्थिति यह है कि कई नेता पुत्र संगठन में कोई बड़ा दायित्व हासिल नहीं कर पाए। लेकिन अपने पिता के राजनीतिक प्रभाव के दम पर जिलों और संभागों में प्रशासनिक सिस्टम पर असर बनाए रखने की कोशिश जरूर कर रहे हैं।
ग्वालियर-चंबल से लेकर बुंदेलखंड और विंध्य तक कई नेता पुत्र फिलहाल बैनर, होर्डिंग, जन्मदिन राजनीति और शक्ति प्रदर्शन तक सीमित दिखाई दे रहे हैं। 2023 विधानसभा चुनाव में मौका नहीं मिला, अब 2028 को आखिरी उम्मीद माना जा रहा है।
संगठन में जगह नहीं
कहीं युवा मोर्चा के कार्यक्रमों में सक्रियता दिखाई जा रही है, तो कहीं प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत और शक्ति प्रदर्शन के जरिए संदेश देने की कोशिश हो रही है। लेकिन संगठन फिलहाल सीमित अवसरों की नीति पर काम कर रहा है। यही वजह है कि अधिकांश नेता पुत्र इंतजार की कतार में खड़े नजर आ रहे हैं।
भाजपा में अंदरखाने क्यों बढ़ रही बेचैनी?
जिलों में नेता पुत्र का प्रभाव कैसे दिख रहा?
2023 में नहीं मिला मौका, अब 2028 पर नजर
ग्वालियर-चंबल से बुंदेलखंड तक एक जैसी तस्वीर
बुंदेलखंड: बुंदेलखंड में भी कई बड़े नेताओं के बेटे संगठन की सीढ़ियां चढ़ने की कोशिश में हैं, लेकिन बड़ी जिम्मेदारी अब तक नहीं मिली।
विंध्य और महाकौशल: यहां भी नेता पुत्रों की सक्रियता दिखाई देती है, लेकिन राजनीतिक जमीन अभी पूरी तरह तैयार नहीं मानी जा रही।
कौन-कौन हैं कतार में खड़े नेता पुत्र?
- महाआर्यमन सिंधिया
- कार्तिकेय सिंह चौहान
- देवेन्द्र सिंह तोमर
- सुकर्ण मिश्रा
- अभिषेक भार्गव
- मुदित शेजवार
- समर्थ चिटनिस
- तुष्मुल झा
- आकाश विजयवर्गीय
क्यों अटकी दूसरी पीढ़ी?
भाजपा में परिवारवाद पर नया सवाल
ये भी पढ़ें...
राज्यसभा की 3 सीटें और दतिया उपचुनाव ने बढ़ाई सियासी गर्मी, बीजेपी-कांग्रेस दोनों ने तेज की रणनीति
राज्यसभा की 24 सीटों के चुनाव की तारीखों का ऐलान, MP समेत 10 राज्यों में 18 जून को चुनाव
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: एमपी में राज्यसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव
बिना परीक्षा एमपी सरकारी कंपनी में नौकरी: आईटीआई पास युवा जल्दी करें आवेदन
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari