51 प्रतिशत वोट हासिल करने BJP ने बनाई रणनीति, प्रवासी कार्यकर्ताओं की बूथों से कराई जा रही मैपिंग

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर के टारगेट की रणनीति पर काम कर रही है। पिछले तीन विधानसभा और लोकसभा चुनावों के रिजल्ट का एनालिसिस कर पार्टी ने यह पॉलिसी बनाई है।

Advertisment
author-image
Pratibha Rana
New Update
FG

लोकसभा चुनाव 2024

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

BHOPAL. लोकसभा चुनाव 2024 (MP Lok Sabha Election) को लेकर मध्य प्रदेश बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी है। चुनाव को लेकर बीजेपी की मेगा प्लानिंग चल रही है (Lok Sabha elections BJP strategy)। अगले हफ्ते प्रदेश में दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगने वाला है। बताया जा रहा है कि विधानसभा की सफल चुनावी रणनीति पर ही लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी आगे बढ़ेगी। फिलहाल बीजेपी हर बूथ पर 51 % वोट शेयर के टारगेट की रणनीति पर काम कर रही है।

ये खबर भी पढ़िए...IPL- 2024 के 17 दिनों का शेड्यूल जारी, CSK-RCB के बीच होगा पहला मैच

BJP ने बनाई पॉलिसी 

मप्र में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए टोली और मंडल टोली तैयार की है। यहां प्रवासी कार्यकर्ता इलाके में जाकर संपर्क करेंगे। दूसरे राज्यों या जिलों के भाजपा कार्यकर्ता चुनाव के समय अन्य राज्य या जिलों में जाते हैं। इन्हें पार्टी किसी बूथ या अन्य क्षेत्र की जिम्मेदारी देती है। इसे प्रवासी कार्यकर्ता कहते हैं।

ये खबर भी पढ़िए..आयुष्मान योजना में निजी अस्पतालों ने किया फर्जीवाड़ा, 36 करोड़ जुर्माना

जिला टोली का काम

जिला टोली भारत में एक प्रशासनिक इकाई है जो एक जिले के शासन के लिए जिम्मेदार होती है। यह जिलाधिकारी (डीएम) के नेतृत्व में होती है, जो जिले का मुखिया होता है।

ये खबर भी पढ़िए..X ने साफ किसान आंदोलन की पोस्ट हटाने सरकार डाल रही दबाव

जिला टोली के कार्य:

  • जिले में कानून और व्यवस्था बनाए रखना।

    जिले में विकास योजनाओं का क्रियान्वयन करना।

    जिले में सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों का संचालन करना।

    जिले में आपदा प्रबंधन।

    जिले में राजस्व और भूमि रिकॉर्ड का रखरखाव।

जिला टोली का महत्व:

  • जिला टोली जिले के शासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

    यह जिले में कानून और व्यवस्था बनाए रखने, विकास योजनाओं को लागू करने और सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों को संचालित करने के लिए जिम्मेदार है।

    जिला टोली जिले के लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

ये खबर भी पढ़िए.तीन साल की बच्ची के साथ किया गलत काम, पुलिस ने 3 घंटे तक नहीं लिखी FIR

मंडल टोली के कार्य

  • मंडल कार्यशालाओं का आयोजन करना।

    प्रवासी कार्यकर्ता और संयोजक की नियुक्ति करना।

    प्रवासी कार्यकर्ता को प्रचार-प्रसार की सामग्री मुहैया कराना।

    प्रवासी कार्यकर्ताओं के साथ मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन करना।

अलग-अलग लोगों से मिलना

प्रवासी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक नजरिए से भी टॉस्क दिए गए हैं। इसके तहत, प्रवासी कार्यकर्ताओं को पंचायत, नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों, जनसंघ काल और बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए नए लोगों से मिलेंगे।

  • युवा - स्कूलों में जाकर स्टूडेंट्स और टीचर्स से मिलना।

    महिला-  आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से मुलाकात करना।

    व्यावसायिक- किसानों के समूह, व्यवसायी वर्ग से मुलाकात करना।

29 लोकसभा सीटों के प्रभारी

  • संयोजक का नाम                लोकसभा
  • पूर्व सांसद आलोक संजर      भोपाल
  • अनूप सिंह भदौरिया              मुरैना
  • प्रभुदयाल पटेल                    सागर
  • विवेक चतुर्वेदी                    टीकमगढ़
  • जाहर सिंह                          दमोह
  • सतानंद गौतम                      खजुराहो
  • रामदास मिश्रा                      सतना
  • विद्याप्रकाश श्रीवास्तव             रीवा
  • अवधेश कुशवाह                  भिंड
  • महेन्द्र यादव                        ग्वालियर
  • राधेश्याम पारीक                   गुना
  • के तिवारी                           सीधी
  • प्रकाश जगवानी                   शहडोल
  • सदानंद गोडबोले                  जबलपुर
  • मंडला के प्रफुल्ल मिश्रा          मंडला
  • लता ऐलकर                        बालाघाट
  • शेषराव यादव                     छिंदवाड़ा
  • संदेश पुरोहित                     होशंगाबाद
  • रामपाल सिंह                      विदिशा
  • डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान    उज्जैन (अजा)
  • देवीलाल धाकड़                   मंदसौर
  • प्रभु राठौर                          धार(अजजा)
  • किशोर शाह                       रतलाम-झाबुआ (अजजा)
  • रवि रावलिया                        इंदौर
  • अंतर सिंह आर्य                    खरगौन(अजजा)
  • बहादुर मुकाती                    देवास (अजा)
  • हरीश कोटवाले                   खंडवा
  • दीपेंद्र सिंह चौहान                राजगढ़
MP Lok Sabha Election लोकसभा चुनाव 2024 Lok Sabha elections BJP strategy