BJP युवा मोर्चा इंदौर नगराध्यक्ष की दौड़ में करोड़पति दावेदार, नजरें ब्राह्मण लॉबी पर

Sanjay Gupta | Jul 05, 2026, 13:55 IST
Share
BJP युवा मोर्चा इंदौर नगराध्यक्ष की दौड़ में करोड़पति दावेदार
BJP युवा मोर्चा इंदौर नगराध्यक्ष की दौड़ में करोड़पति दावेदार

बीजेपी युवा मोर्चा के लिए इंदौर नगराध्यक्ष की दौड़ तेज हो गई है। इंदौर में आधा दर्जन करोड़पति दावेदार जुटे हुए हैं। वहीं ब्राह्मण लॉबी के नेता एक बार फिर इस पद के लिए जोर लगा रहे हैं। वर्तमान नगराध्यक्ष ने भी फिर इसके लिए कोशिश शुरू कर दी है।

बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर किसे इंदौर नगराध्यक्ष की कमान सौंपेंगे, इस पर सभी की नजरें हैं। वहीं, जिस तरह से इस पद के लिए करोड़पति दावेदार सामने आए हैं, उसने इस पद को ज्यादा हाईप्रोफाइल बना दिया है। ऐसे में पार्टी स्तर पर इंदौर को लेकर काफी नजरें लगी हुई हैं।

सौगात मिश्रा फिर कोशिश में

इंदौर नगराध्यक्ष पद पर चार साल से काबिज सौगात मिश्रा भले ही उम्रसीमा पार कर 42 साल के हो चुके हैं, लेकिन वह अभी भी उम्मीद में हैं। इसके लिए जोर-आजमाइश जारी है।

क्या फिर ब्राह्मण नेता आएगा?

वहीं इस बार इस मुद्दे पर सबसे ज्यादा नेताओं में बहस चल रही है कि क्या फिर यह पद ब्राह्मण नेता को जाएगा। अभी सौगात मिश्रा इस पद पर हैं। वहीं इंदौर में महापौर और नगराध्यक्ष के पद पहले से ही ब्राह्मणों के पास हैं। वहीं इस लॉबी से मयूरेश पिंगले, अक्षांशु तिवारी, अमित पालीवाल के साथ खुद सौगात मिश्रा फिर दौड़ में हैं।

यह सभी दावेदार लगा रहे इनके जरिए जोर

  • मयूरेश पिंगले: इनके पिता सूरज पिंगले हाल ही में विवाद में आए जब उन पर 3.5 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला (एफआईआर) दर्ज किया गया। पिंगले विधानसभा चार से हैं और विधायक मालिनी गौड़ इनका समर्थन कर रही हैं। यह नगर महामंत्री रह चुके हैं।
  • अमित पालीवाल: यह नगर मोर्चा में उपाध्यक्ष पद पर हैं। यह इंदौर विधानसभा एक से हैं और इनका नाम मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और उनके पुत्र आकाश द्वारा समर्थित है।
  • धीरज ठाकुर: धीरज ठाकुर देपालपुर से दावेदार हैं और पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता इन्हें मदद कर रहे हैं। यह नगर महामंत्री रह चुके हैं।
  • अक्षांशु तिवारी: यह भी मजबूत दावेदारी दिखा रहे हैं, हालांकि विरोधी गुट की तरफ से चले कुछ मैसेज से काफी डैमेज हुए हैं। यह संघ के एक पदाधिकारी के भरोसे हैं।
  • रोहित चौधरी, निक्की राय और अक्षत चौधरी: रोहित चौधरी नगर महामंत्री रह चुके हैं। विधायक रमेश मेंदोला रोहित के साथ ही निक्की और अक्षत चौधरी का नाम आगे बढ़ा रहे हैं। निक्की भी महामंत्री हैं। उन्हें विधायक के साथ ही एक शराब कारोबारी का भी सहयोग मिल रहा है।
  • जय राजदेव: यह बहुत ज्यादा दौड़ में नहीं हैं, लेकिन विधायक गोलू शुक्ला के भरोसे हैं।

इनकी दावेदारी ज्यादा तगड़ी

हालांकि सूत्रों के अनुसार इन सभी दावेदारों में पिंगले, पालीवाल और धीरज ठाकुर की दावेदारी अधिक मजबूत है। जय राजदेव इस दौड़ में पीछे हैं और सौगात मिश्रा के लिए भी रास्ता मुश्किल है। सभी दावेदार अपने स्तर पर अपने आकाओं से लेकर भोपाल तक की दौड़ लगा रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

मोरीवाला दरगाह की याचिका खारिज, HC ने कास्ट भी लगाई, कलेक्टर लेंगे रिमूवल पर फैसला

इंदौर में पोस्टेड IPS सुनील मेहता छोड़ेंगे नौकरी, जानें क्यों लिया इतना बड़ा फैसला

MP News: ईडी इंदौर ने नवभारत गृह सोसाइटी के 4.64 करोड़ घोटाले में किया केस

महिला गर्भ नहीं रखना चाहती तो पति की मंजूरी जरूरी नहीं- इंदौर हाईकोर्ट

Tags:
  • MP News
  • बीजेपी युवा मोर्चा
  • करोड़पति
  • इंदौर नगराध्यक्ष
  • श्याम टेलर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच