एमपी की केरला स्टोरी: हिंदू लड़की का नहाते समय का वीडियो बनाया, मुस्लिम युवक ने किया ब्लैकमेल

Amresh Kushwaha | Nov 22, 2025, 16:51 IST
Share
blackmailing-muslim-youth-thrashed-chhatarpur-mp
blackmailing-muslim-youth-thrashed-chhatarpur-mp

मध्यप्रदेश के छतरपुर से एक हिंदू लड़की को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। ऐसे में हिंदू संगठन ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई की है। साथ ही उसके मुंह पर गंदगी भी पोत दी।

विनोद मिश्रा @ छतरपुर

मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक मुस्लिम युवक को हिंदू संगठन ने जमकर पीटा है। बता दें कि युवक पर नाबालिग लड़कीको ब्लैकमेल करने के आरोप लगे हैं।

यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई। यहां बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ा और मुंह पर गंदगी पोत दी। इसके बाद उसे घसीटते हुए पुलिस थाने ले गए। जहां उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था आरोपी

हिंदू जागरण मंच के वीरेंद्र श्रीवास ने बताया कि आरोपी की पहचान अनस खान के रूप में हुई है। वह पिछले एक साल से लड़की को धमका रहा था। आरोपी के पास लड़की के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो थे। इन तस्वीरों और वीडियो को दिखाकर वह पैसे मांग रहा था।
ये खबर भी पढ़िए...छतरपुर में दबंगों की गुंडागर्दी, महिला को हाथ-पैर बांधकर पीटा, वीडियो हो गया वायरल

पहले 10 हजार और अब 35 हजार की मांग

श्रीवास के अनुसार, अनस खान ने पहले लड़की से 10 हजार रुपए ले लिए थे। वहीं, घटना के दिन उसने लड़की से 35 हजार रुपए की और मांग की थी। आरोपी ने लड़की को होटल में बुलाया था।

यहां हिंदू संगठन ने उसे पकड़ लिया था। आरोपी युवक के मोबाइल से कई न्यूड वीडियो और फोटो मिली हैं, जो अलग-अलग लड़कियों के थे।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: छतरपुर, सतना और पन्ना में रहेगा सीएम मोहन यादव का दौरा, नरसिंहपुर जाएंगे पटवारी

नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल वाली खबर पर एक नजर...

  • छतरपुर में 21 नवंबर को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवक अनस खान को पकड़कर उसकी पिटाई की और नाले की गंदगी मुंह पर पोत दी।
  • अनस खान पर एक नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल करने का आरोप है, वह लड़की से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो के जरिए पैसे मांग रहा था।
  • आरोपी ने पहले लड़की से 10 हजार रुपए लिए थे और घटना के दिन 35 हजार रुपए की और मांग की थी।
  • आरोपी के जरिए बुक किए गए होटल के कमरे से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई, जिसमें फर्जी आईडी का इस्तेमाल हुआ था।
  • पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के डिजिटल सबूतों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने अफवाहें फैलाने और सांप्रदायिक तनाव से बचने की अपील की है।

लड़की की सहेली ने बनाया था वीडियो

पीड़िता ने बताया कि वह अपनी मुस्लिम सहेली के घर गई हुई थी। इसी दौरान उसने सहेली के घर में नहा लिया था। ऐसे में उसकी सहेली ने नहाते वक्त उसका न्यूड वीडियो बना लिया था। इसके साथ ही, यह वीडियो आरोपी युवक को भेज दिया था। इसके बाद युवक ने उस वीडियो को लेकर युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस ने मामले में दो मुस्लिम युवतियों को भी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...नर्मदापुरम में मिले सबसे ज्यादा गधे, उज्जैन में घोड़े तो छतरपुर में खच्चर लोगों की पसंद, पशु गणना रिपोर्ट से खुलासा

होटल में मिली संदिग्ध सामग्री

विश्व हिंदू परिषद के मयूर बागवानी ने बताया कि आदर्श प्लाजा होटल के कमरे में संदिग्ध सामान मिला था। यह कमरा फर्जी आईडी पर बुक किया गया था। इससे पहले रॉयल होटल में भी ऐसा मामला सामने आया था। उस मामले में आरोपी भागने में सफल हो गया था।

ये खबर भी पढ़िए...छतरपुर न्यूज: करोड़ों की सरकारी संपत्ति में धीरेंद्र शास्त्री के यात्रा प्रभारी का नाम, PWD ने हाईकोर्ट में की अपील

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस अब आरोपी के मोबाइल और डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है। सीएसपी अरुण सोनी ने कहा कि मामला संवेदनशील है, जांच हो रही है। पुलिस ने अपील की है कि अफवाहें न फैलाएं और सांप्रदायिक तनाव से बचें।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • छतरपुर न्यूज
  • बजरंग दल
  • हिंदू जागरण मंच
  • ब्लैकमेल
  • नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा