बोल हरि बोल : पुलिसवालों की लुटेरी दुल्हन, साहब की हनी और मंत्रीजी का छलका दर्द
Harish Divekar | Feb 16, 2025, 11:14 IST
thesootr
राजधानी में इन दिनों एक महिला पुलिस अफसर के जलवे चरम पर हैं। मैडम की ‘फाइनेंशियल प्लानिंग’ इतनी तगड़ी है कि बड़े-बड़े अर्थशास्त्री भी शरमा जाएं। पढ़िए 'बोल हरि बोल' के रोचक किस्से।
मध्य प्रदेश में राजनीति और प्रशासन के खेल निराले हैं। अब देखिए न मंत्रीजी अफसरों से कार्रवाई की गुहार लगा रहे हैं। उधर, मलाईदार महकमे से हटाई गईं मैडम का मन ही नहीं लग रहा। वहीं एक साहब अपनी ‘हनी’ की वजह से चर्चाओं में हैं। पुलिस महकमे में भी गजब की कहानियां चल रही हैं। राजधानी की एक महिला पुलिस अफसर की ‘फाइनेंशियल प्लानिंग’ ऐसी है कि उन्हें ‘लुटेरी दुल्हन’ तक कहा जाने लगा। इधर, ठाकुर साहब भी फिर चर्चाओं में हैं, विपक्ष उन्हें सौरभ शर्मा मामले में घेर रहा है और उनकी संपत्ति पर सवाल उठा रहा है।
खैर, देश-प्रदेश में खबरें तो और भी हैं, पर आप तो सीधे नीचे उतर आइए और 'बोल हरि बोल' के रोचक किस्सों का आनंद लीजिए।
जब से मैडम को मलाईदार महकमे से हटाकर ‘कमजोर’ विभाग में भेजा गया है, तब से उनका मूड ‘ऑटो पायलट’ मोड में चला गया है। काम तो हो रहा है, लेकिन बिना उत्साह के... पहले जहां फैसले चाय की चुस्कियों के साथ लिए जाते थे, अब फाइलें मेज पर धूल फांक रही हैं। मैडम की नाराजगी इतनी बढ़ी कि उन्होंने डेपुटेशन पर जाने का भी प्लान बना लिया। आदेश भी निकलवा लिए, लेकिन बड़े साहब ने साफ कह दिया कि जीआईएस तक तो भूल ही जाओ। अब मैडम मजबूरी में कुर्सी पर तो बैठी हैं, लेकिन दिमाग कहीं और दौड़ रहा है। नतीजा? विभाग में फाइलों की कतार लग गई है। अफसरों की बैठकों में अब योजनाओं पर नहीं, मैडम के मूड पर चर्चा होती है। उधर, जीआईएस की पॉलिसी की फाइल जो पिछली कैबिनेट में आनी थी, वह अब भी ‘फाइनेंस’ के गलियारों में अटकी है।
साहब जहां जाते हैं, वहां नई पहचान और खास जान-पहचान बन ही जाती है, लेकिन हनी के मामले में साहब कुछ ज्यादा ही इमोशनल हो जाते हैं। हनी अगर जरा भी उदास हो जाए तो साहब की रातों की नींद उड़ जाती है। हालत ये है कि वे फिर वहां के एमडी को फोन लगाकर हनी का खास ध्यान रखने के निर्देश देने से भी परहेज नहीं करते। अब साहब का दिल इतना बड़ा है कि जगह-जगह अपनापन बनाते रहते हैं, मगर हनी के लिए जो लगाव है, वो तो बस कुछ अलग ही लेवल का है। शायद यही वजह है कि ‘विशेष कृपा’ से ये जनाब इंडस्ट्री, ऊर्जा जैसे मलाईदार महकमों में भी बने रहे।
MP में सत्ता की गलियों में अजब नजारे देखने को मिलते हैं। अब देखिए न, लगता है कि अफसरों को अब मंत्रियों की भी परवाह नहीं। हालात ऐसे हो गए हैं कि एक मंत्रीजी शराब माफियाओं से इतने परेशान हो गए कि मजबूरी में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालनी पड़ी। अब यह मंत्रीजी का पब्लिसिटी स्टंट है या असली चिंता, ये तो समय ही बताएगा। लेकिन जब एक मंत्रीजी खुद अफसरों से गुहार लगा रहे हैं, तो आम जनता का तो क्या ही कहा जाए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मंत्रीजी भोपाल से सटे एक जिले से आते हैं, जहां उनकी सक्रियता अक्सर कैमरों के जरिए ही दिखती है। अब उनकी इस पोस्ट पर कार्रवाई होगी या फिर यह भी ‘रील’ बनकर रह जाएगी, यह देखना दिलचस्प होगा।
ठाकुर साहब अब फिर विपक्ष के निशाने पर हैं। सौरभ शर्मा के मामले में विपक्षी नेता रह रहकर उन्हें लपेट लेते हैं। अब एक नेताजी ने आरोप लगाया है कि ठाकुर साहब के पास हजार करोड़ से ज्यादा की अनुपातहीन संपत्ति है। विपक्ष ने सौरभ के पास मिली डायरी के हवाले से नेताजी को सीधे तौर पर घेरा है। अब ये आरोप कितने सच्चे कितने झूठे हैं, ये तो शायद कभी सामने आए, लेकिन ये विपक्षी नेता उनकी धड़कनें जरूर बढ़ा देते हैं। आपको बता दें कि ये ठाकुर साहब श्रीमंत के पक्के समर्थक हैं।
क्या गजब तैयारियां चल रही हैं भाईसाहब भोपाल में। हमनें पूछा कि क्या हो गया? तो नेताजी बोले, देखो मोहन जी अब तो मामा को पीछे छोड़ रहे हैं। दरअसल, सरकार के स्तर पर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का अपडेट लेने के लिए एक नेताजी ने सुबह-सुबह ही फोन टेक दिया था। हमनें पूछा मामा कैसे पीछे छूट गए तो वे तपाक से बोले- देखिए भाईसाहब मोहन जी एक साल में तीसरी बार पंत प्रधान (प्रधानमंत्री) को न्योता दे दिए हैं। वे GIS में फिर आ रहे हैं, अभी महीने भर पहले ही छतरपुर आए थे। वाकई ये आंकड़े देखें तो लगता है कि केंद्र और राज्य में बेहतर समन्वय है।
खैर, देश-प्रदेश में खबरें तो और भी हैं, पर आप तो सीधे नीचे उतर आइए और 'बोल हरि बोल' के रोचक किस्सों का आनंद लीजिए।
यह भी पढ़ें...बोल हरि बोल : दो घरों का मैनेजमेंट कर रहे एक साहब, मंत्रीजी को इंजीनियर्स ने बताई सच्चाई
मैडम का नहीं लग रहा मन
यह भी पढ़ें...
साहब की सेंटिमेंटल स्टोरी
कमाई में अव्वल पुलिस वाली मैडम
राजधानी में इन दिनों एक महिला पुलिस अफसर के जलवे चरम पर हैं। मैडम की ‘फाइनेंशियल प्लानिंग’ इतनी तगड़ी है कि बड़े-बड़े अर्थशास्त्री भी शरमा जाएं। उनकी इस कुशल वसूली नीति को देखते हुए पुलिस महकमे के थाना प्रभारियों ने उन्हें नया नाम दे दिया लुटेरी दुल्हन। अब जब भी मैडम का जिक्र आता है, पुलिस वाले उन्हें इसी उपनाम से संबोधित करते हैं। आपको बता दें कि एक ताजा मामले में मैडम का हिस्सा कम पड़ गया तो गुस्से में आकर उन्होंने एक दलाल के मकान पर ताला ही जड़वा दिया। मामला यहीं खत्म नहीं हुआ, थाना प्रभारी ने ताला लगाने की सेवा तो कर दी, लेकिन साथ में लुटेरी दुल्हन के इस रोमांचक अध्याय की पूरी स्क्रिप्ट भी सार्वजनिक कर दी। अब पुलिस महकमे में ये किस्सा हर चाय के कप के साथ परोसा जा रहा है।
यह भी पढ़ें...
कोई तो कार्रवाई कर दो भाई!
ठाकुर साहब फिर चर्चाओं में
यह भी पढ़ें...
डॉक्टर साहब का जलवा अलग है!
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman