ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मिलकर लेंगे कृषि पर बैठक

Sanjay Gupta | May 03, 2026, 12:42 IST
Share
BRICS Summit Indore
BRICS Summit Indore

सीएम डॉ. मोहन यादव रविवार 3 मई को इंदौर आ रहे हैं। वहीं पूर्व सीएम व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इंदौर आएंगे। दोनों मिलकर कृषि पर इंदौर में होने वाली ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर बैठक करेंगे।

INDORE. भारत में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता इस बार इंदौर करेगा। ये सम्मेलन 12-13 जून, 2026 को इंदौर में होगा, जहां ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बैठक होगी। इस बैठक में 11 देशों के कृषि मंत्री खाद्य सुरक्षा, टिकाऊ कृषि, तकनीकी आदान-प्रदान और डिजिटल कृषि जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ही इंदौर का नाम इस सम्मेलन के लिए प्रस्तावित किया था, और इस बारे में जानकारी हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दी थी। अब दोनों इस सम्मेलन (ब्रिक्स सम्मेलन इंदौर) की तैयारी के लिए इंदौर के एक होटल में बैठक करेंगे।

इस तरह होगी बैठक

मंत्रियों की बैठक 12 व 13 जून को होगी। इसके पहले 9-11 जून तक अधिकारियों की तकनीकी बैठकें होंगी। यह बैठक उभरती अर्थव्यवस्थाओं (BRICS+) के बीच कृषि व्यापार और निवेश को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है।

इस बार के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (Brics summit) की थीम रेजिलिएंस, इनोवेशन, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण रखी गई है। ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के साथ मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया भी शामिल हैं।

दोनों ही अभी ले रहे हैं किसान हित के फैसले

दोनों ही नेता लगातार किसान हित की बात कर रहे हैं और उनसे जुड़े फैसले ले रहे हैं। ऐसे में दोनों में कौन अधिक किसान हितैषी राजनेता के रूप मे उभर रहा है इस पर भी राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं।

सीएम मोहन यादव के यह फैसले

सीएम डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में सोयाबीन में सफलतापूर्वक भावांतर योजना लागू की। साल 2026 को वह किसान कल्याण वर्ष के रुप में मना रहे हैं। इसके लिए किसान को दिन में बिजली देने, गेंहू खरीदी पर बोनस राशि देने, गेंहू उर्पाजन का समय बढ़ाने के साथ ही 78 लाख की जगह 100 लाख मीट्रिक टन गेंहू खरीदी जैसे कई अहम फैसले (किसान हित में फैसला) ले चुके हैं। हाल ही में किसान हेल्पलाइन शुरू की गई है। खुद गेंहू उपार्जन केंद्रों पर जाकर आकस्मिक दौरे कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री चौहान यह कर रहे हैं

वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी किसान हित की लगातार बात उठा रहे हैं। वह संसद में कह चुके हैं कि किसानों की आय दोगुना, तीन गुना तक बढ़ चुकी है। देश भर में दौरे कर रहे हैं और लगातार किसानों से मिल रहे हैं। इसके पहले मध्य प्रदेश में भी सीएम के तौर पर वह किसानों के लिए लगातार काम कर चुके हैं। अभी भी वह अपनी जमीन पर हो रही खेती के लगातार वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं।

ये खबरें भी पढ़ें....

BRICS Summit: एमपी में सजेगा ब्रिक्स देशों का जमावड़ा, मेजबानी के लिए इस शहर को चुना गया

डेली कॉलेज चुनाव फॉर्म रिजेक्ट होने पर सुनवाई आज, चुनाव अधिकारी ने यह बताईं गलतियां

इंदौर पुलिस कमिश्नरी के सभी डीसीपी और ग्रामीण एसपी बदले, ट्रैफिक डीसीपी का पद खाली

BJP की रैली में भीड़ जुटाने का सरकारी फरमान: कांग्रेस का विरोध करने DPO ने काली साड़ी में बुलवाईं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • किसान हित में फैसला
  • Brics Summit
  • ब्रिक्स शिखर सम्मेलन
  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • सोयाबीन
  • भावांतर योजना
  • ब्रिक्स सम्मेलन इंदौर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग