BU रैगिंग मामले में छात्र ने दी सुसाइड की दी धमकी ; कहा-सीनियर हॉस्टल में लाते हैं लड़कियां, शराब पीने को करते हैं मजबूर

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 05, 2025, 10:52 IST
Share
BU ragging case
BU ragging case

भोपाल स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में बायोटेक छात्र ने रैगिंग, लड़कियों को लाने और शराब पार्टी जैसे आरोप लगाए, आत्महत्या की चेतावनी दी। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) के इंजीनियरिंग संस्थान के हॉस्टल में रैगिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

एक बायोटेक छात्र ने यूजीसी की एंटी-रैगिंग हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें उसने सीनियर छात्रों पर रैगिंग, लड़कियों को लाने और शराब पार्टी जैसी गतिविधियों में लिप्त होने का गंभीर आरोप लगाया है।

इसके अलावा, छात्र ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो वह आत्महत्या जैसा कदम उठा सकता है।

बीयू में रैगिंग के आरोपों के बाद छात्र ने शनिवार रात यूजीसी की एंटी रैगिंग हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत भेजी थी। इसके बाद रविवार शाम को यूजीसी ने शिकायत पत्र बरकतउल्ला विश्वविद्यालय को भेजा और मामले की तत्काल जांच करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने तुरंत इस मामले की जांच शुरू कर दी है। दो छात्रों पर आरोप लगाते छात्र ने कहा कि सीनियर लड़के हॉस्टल में लड़कियों को लाते हैं। उन्होंने यह भी कहा की वो गांजा-शराब भी लाते हैं और जूनियर्स काे गांजा पीने के लिए मजबूर करते हैं। अगर उनका विरोध किया जाता है तो वो उनको पीटते हैं।

आरोपों को साजिश बताने का दावा

हालांकि, सीनियर छात्रों और कई जूनियर्स ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि हॉस्टल में नशे का सामान लाना संभव नहीं है, क्योंकि सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत है।

ये भी पढ़ें:

प्राइवेट पार्ट पर डंबल लटकाया, कंपास से किया घायल, मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का खौफनाक मामला

सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

छात्र संगठन का कहना है कि विश्वविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है, लेकिन कैंपस की दीवारें टूटी हुई हैं, जिससे बाहरी लोग अंदर आ सकते हैं। इसलिए प्रबंधन से यह अपेक्षित है कि वह बाउंड्री वॉल की मरम्मत कराएं और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाएं।

दबाव का आरोप

शिकायतकर्ता छात्र ने कहा कि उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। सीनियर छात्र उसे बार-बार अपने ग्रुप में शामिल होने का दबाव बना रहे हैं। इसके अलावा, हॉस्टल में सीनियर्स रात के समय लड़कियों को लाते हैं और शराब पार्टी करते हैं, जिससे वह मानसिक तनाव महसूस कर रहा है।

क्या कहते हैं नियम

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • यूजीसी की एंटी-रैगिंग हेल्पलाइन
  • रैगिंग
  • UGC
  • BU
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा