हजारों लोगों का एकसाथ धर्म परिवर्तन! हिंदू देवी-देवताओं को न मानने की दिलाई शपथ
Sourabh Bhatnagar | Updated:
buddhist-dharma-conference-gwalior-hindu-deities-opposition
ग्वालियर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक सम्मेलन में शामिल लोगों को हिंदू देवी-देवताओं का विरोध करने और उनकी पूजा न करने की शपथ दिलाई जा रही है।
ग्वालियर में हजारों लोगों के एकसाथ धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। यह घटना भितरवार के धाकड़ खिरिया में आयोजित तीन दिवसीय बौद्ध धम्म सम्मेलन महासम्मेलन के दौरान हुई।
इस सम्मेलन में धर्म परिवर्तन करने वालों को बौद्ध धर्म की शपथ दिलाई गई। तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन का समापन रविवार को हुआ। बताया जा रहा है कि लोगों को शपथ दिलाने वाला शख्स बुद्ध भूमि धम्मदूत संघ भोपाल का अध्यक्ष सागर महाथेरो है।
खबर यह भी...भोपाल में धर्म परिवर्तन का नया मामला, झोपड़ी में हो रहा था खेल, मिशनरी के लोग रंगे हाथ पकड़े गए
6 से 8 जून तक इस सम्मेलन का आयोजन जाटव समाज सुधार समिति ने किया था, जिसमें मुख्य धम्मोपदेशक भदंत शाक्यपुत्र सागर महाथेरो ने शपथ दिलाई। आयोजकों ने दावा किया है कि इस सम्मेलन का उद्देश्य किसी धर्म का अपमान करना नहीं था। समिति के अध्यक्ष रूपेंद्र वर्मा ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज की कुरीतियों को दूर करना था और किसी धर्म के खिलाफ प्रचार करने का इरादा नहीं था। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों को नकारा करते हुए कहा कि डेढ़ लाख लोगों के धर्म परिवर्तन की खबर गलत है।
खबर यह भी...बीजेपी से निकाले गए पार्षद जीतू यादव धर्म परिवर्तन करने वाले रहवासी से बोले, इसे भी आजादनगर और खजराना बनाओगे क्या
इस विवाद को लेकर एसडीएम भितरवार, संजीव जैन ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। आयोजन समिति के पदाधिकारियों से पूछताछ की गई थी, लेकिन उनका कहना है कि बाहर से आए कुछ लोग मंच से ऐसा बोल गए हैं और उनका इसमें कोई संबंध नहीं है।
इस सम्मेलन और शपथ पर आलोचना बढ़ रही है, खासकर उस संदेश को लेकर जो धार्मिक असहमति और निंदा की ओर इशारा करता है। भारत में धार्मिक असहमति को लेकर पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, और ऐसे मामलों में अक्सर कानून की गंभीर भूमिका होती है। प्रशासन और आयोजकों के बयान को देखते हुए यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है, जिससे समाज में और अधिक विचार विमर्श होने की संभावना है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
इस सम्मेलन में धर्म परिवर्तन करने वालों को बौद्ध धर्म की शपथ दिलाई गई। तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन का समापन रविवार को हुआ। बताया जा रहा है कि लोगों को शपथ दिलाने वाला शख्स बुद्ध भूमि धम्मदूत संघ भोपाल का अध्यक्ष सागर महाथेरो है।
"मैं ब्रह्मा, विष्णु, महेश को ईश्वर नहीं मानूंगा"
शपथ में कहा गया, "मैं ब्रह्मा, विष्णु, महेश को ईश्वर नहीं मानूंगा, उनकी पूजा नहीं करूंगा, हिंदू देवी-देवताओं को नहीं मानूंगा।" शपथ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शपथ के दौरान यह भी उल्लेख किया गया है कि वे राम और कृष्ण को ईश्वर नहीं मानेंगे और इनकी पूजा नहीं करेंगे। इसके अलावा, शपथ में गौरी, गणपति और अन्य हिंदू देवी-देवताओं के पूजन का विरोध किया गया है। इस शपथ के एक और हिस्से में यह भी कहा गया कि लोग भगवान बुद्ध को विष्णु का अवतार मानने का विश्वास नहीं करेंगे और वे कभी श्राद्ध और पिंडदान जैसी क्रियाएँ नहीं करेंगे।
क्या बोल रहे आयोजक
खबर यह भी...बीजेपी से निकाले गए पार्षद जीतू यादव धर्म परिवर्तन करने वाले रहवासी से बोले, इसे भी आजादनगर और खजराना बनाओगे क्या
प्रशासन ने क्या कहा
विश्लेषण और सवाल
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
By Umeshwari Baghel
बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना
By Sandeep Kumar
जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल
By Arohi Raj
महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?
By Umeshwari Baghel
SMS अस्पताल में 70 लाख का क्यू सिस्टम बेअसर, पर्ची पर QR कोड, मरीज कतार में और जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी
By Raghvendra Singh Rathore
CG Patwari Bharti 2026: पटवारी भर्ती का रास्ता साफ, कंप्यूटर डिप्लोमा को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया नियम
By Umeshwari Baghel
स्कूलों में साउंड बॉक्स से प्रार्थना मंजूर नहीं, लाउड स्पीकर खरीदने का दबाव, फंड नहीं तो शिक्षक अपनी जेब से करें इंतजाम!
By VINAY VERMA