राजेंद्र सिंह राजपूत का बड़ा दावा, लड़ सकता था बुदनी चुनाव लेकिन...
Raj Singh | Oct 27, 2024, 15:00 IST
bjp_NETA_RAJENDRA.
रमाकांत भार्गव के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले राजेंद्र सिंह राजपूत ने बड़ा दावा किया है। उनके इस दावे से एक बार फिर प्रदेश की सियासत गरमा सकती है। बुधनी में 13 नवंबर को उपचुनाव होने वाला है।
मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों बुदनी और विजयपुर पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने जा रहे हैं। इसके लिए बीजेपी-कांग्रेस ने कमर कस ली है। दोनों ही पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में जुटे हैं। इस बीच बुदनी से बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव का विरोध करने वाले पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता कमल नाथ ने बुदनी सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था लेकिन मैंने मना कर दिया। राजपूत के इस बयान से एक बार फिर प्रदेश की सियासत गरमाने की उम्मीद जताई जा रही है।
दरअसल, मीडिया से बात करते हुए राजेंद्र सिंह राजपूत ने दावा किया है कि कमल नाथ ने उनसे बुदनी सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा था, लेकिन मैंने मना कर दिया। मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं, अगर मैं भाजपा छोड़ता तो इसका गलत संदेश जाता। मैं शुरू से ही भाजपा का कार्यकर्ता हूं और मरते दम तक भाजपा का कार्यकर्ता ही रहूंगा।
बुदनी में भार्गव का विरोध तेज, प्रभारी बोले- कार्तिकेय थे पहली पसंद!
बता दें कि राजेंद्र सिंह राजपूत बीजेपी के नेता हैं। वे बुदनी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। साल 2004 में जब शिवराज सिंह मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने बुद सीट छोड़ दी थी ताकि शिवराज चुनाव लड़ सकें। फिलहाल शिवराज केंद्रीय मंत्री हैं, जिसके चलते यह सीट खाली हो गई है। पिछले कई दिनों से इस सीटो लेकर राजेंद्र दावा ठोक रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बैठक भी बुलाई थी लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला। गौरतलब है कि इस सीट से भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
मरते दम तक भाजपा में रहूंगा: राजेंद्र सिंह राजपूत
बुदनी में भार्गव का विरोध तेज, प्रभारी बोले- कार्तिकेय थे पहली पसंद!
दावा ठोकने का कुछ नहीं हुआ फायदा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari