828a8df4-ccd
महू के बिल्डर अनीश कुरैशी का कारनामा, पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो एडिट कर खुद को लगाकर दिए विज्ञापन
Sanjay Gupta | Published:
builder-anish-qureshi-edits-pm-photo-for-advertisement-mhow
महू के बिल्डर अनीश कुरैशी ने पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो को डिजिटल रूप से एडिट कर खुद को उनके साथ जोड़ते हुए विज्ञापन दिए। क्या है पूरा मामला.... चलिए बताते हैं।
Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर मेंगुंडों और असामाजिक तत्वों के हौंसले बढ़ गए हैं। वे अब अपने पोस्टर में सीएम की ही नहीं, बल्कि पीएम की फोटो का भी बेझिजक इस्तेमाल करने लगे हैं।
ये लोग अपनी तस्वीरों का इस्तेमाल करके जमकर विज्ञापन चला रहे हैं, ताकि लोगों पर असर डाल सकें और उन्हें दबा सकें। जेल में बंद गुंडे हेमंत यादव ने भी यही कारनामा किया और 13 नवंबर को सीएम डॉ. मोहन यादव की फोटो का इस्तेमाल किया।
अब एक और मामला सामने आया है। महू के एक बिल्डर ने पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो को ही डिजिटल तरीके से एडिट करके उसका गलत इस्तेमाल किया।
![828a8df4-ccd]()
इंदौर के महू के विवादित बिल्डर मोहम्मद अनीश ने यह कारनामा किया है। उसने अपने रियल एस्टेट ग्रुप राया डेवलपर्स/राया रियलिटी के प्रोजेक्ट के विज्ञापन दिए। इसमें एक फोटो उसने खुद की पीएम नरेंद्र मोदी के साथ लगवाई। इस फोटो में वह पीएम मोदी को फूलों का गुलदस्ता देता दिखाई दे रहा है।
![3846546f-b5f]()
यह फोटो (बिल्डर मोहम्मद अनीश वाला) पूरी तरह से फेक है और इसे डिजिटली एडिट करके बनाया गया है। दरअसल यह फोटो 26 मार्च 2025 का है, जब बीजेपी के गोवा प्रेसीडेंट दामू नाइक ने पीएम से मुलाकात की थी।
हालांकि, चालाक कुरैशी ने सायबर क्राइम को अंजाम देते हुए नाइक को हटाकर खुद को फोटो पीएम के साथ बुके देते हुए एडिट कर लिया। फिर इसे देश के बड़े मीडिया समूहों को विज्ञापन के रूप में दिया।
उन्होंने भी इसे बिना जांचे-परखे छाप दिया। इसी तरह गुंडे हेमंत यादव के भी सीएम के साथ जन्मदिन वाले फर्जी फोटो विज्ञापन भी इंदौर के अखबारों ने बिना सत्यता जांचे जमकर छापे।
![4436967e-a86]()
![3387b525-efe]()
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर बिल्डर दीपक कालरा ने NRK LUXE मल्टी में गाइडलाइन रेट पर उठाए सवाल, सरकार ने खोली पोल
यह बात ध्यान देने वाली है कि प्रोटोकॉल नियमों के मुताबिक, बिना मंजूरी के पीएम और सीएम की फोटो का इस्तेमाल करना पूरी तरह से मना है। जहां एक तरफ गुंडा हेमंत यादव ने सीएम की फोटो का गलत इस्तेमाल किया।
वहीं बिल्डर अनीश कुरैशी ने तो एक कदम और बढ़कर पीएम मोदी की फोटो को ही एडिट कर दिया और अपराध किया।
इसके बाद उसने इस फर्जी फोटो का इस्तेमाल अपने प्रोजेक्ट के प्रचार के लिए किया। हैरानी की बात यह है कि अभी तक किसी सरकारी विभाग ने इस मामले पर कोई आपत्ति नहीं जताई है।
गुंडे हेमंत यादव के जन्मदिन पर बधाई संदेश के साथ यह विज्ञापन छपे थे। इसमें सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक गोलू शुक्ला, रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, बीजेपी प्रदेश महामंत्री बने गौरव रणदिवे, उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे इन सभी को फोटो का उपयोग किया गया।
गुंडे हेमंत यादव के जन्मदिन पर बधाई संदेश के साथ यह विज्ञापन छपे थे। इस विज्ञापन में सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक गोलू शुक्ला, रमेश मेंदोला नजर आए।
साथ ही पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, बीजेपी के प्रदेश महामंत्री बने गौरव रणदिवे और उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे की भी फोटो का इस्तेमाल किया गया था।
![8acf4dcc-64a]()
हेमंत यादव पर एक-दो नहीं, बल्कि कई गंभीर अपराधों का रिकॉर्ड है। हाल ही में उसने एक शराब कारोबारी का अपहरण किया था, जिसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ।
बाद में उसकी जमानत रद्द कर दी गई, फिर उसे जेल भेजा गया। वह अभी पैरोल पर बाहर था। इसके अलावा, इससे पहले वह एक बिल्डर पर जमीन के विवाद में पिस्टल तानने का भी आरोपी रहा है। इसके अलावा भी उसके खिलाफ कई और मामले हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर में गुंडे बेखौफ, जेल में बंद गुंडे हेमंत यादव के जन्मदिन के सीएम, मंत्री के साथ बधाई विज्ञापन
इंदौर में ये पहली बार नहीं हो रहा है, यहां के गुंडे खुलेआम नेताओं की फोटो अपने जन्मदिन के बधाई संदेश और पोस्टरों में लगा देते हैं। इसके साथ ही नेताओं के जन्मदिन पर भी ये लोग पोस्टर लगाकर उन्हें बधाई देते हैं।
ऐसे गुंडों की लंबी लिस्ट है, लेकिन इन पर कभी कोई कार्रवाई नहीं होती। इन पोस्टरों के जरिए ये लोग आम लोगों के बीच डर और धौंस का माहौल बना देते हैं, ताकि दिखा सकें कि उनकी कितनी पहुंच है।
ये लोग अपनी तस्वीरों का इस्तेमाल करके जमकर विज्ञापन चला रहे हैं, ताकि लोगों पर असर डाल सकें और उन्हें दबा सकें। जेल में बंद गुंडे हेमंत यादव ने भी यही कारनामा किया और 13 नवंबर को सीएम डॉ. मोहन यादव की फोटो का इस्तेमाल किया।
अब एक और मामला सामने आया है। महू के एक बिल्डर ने पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो को ही डिजिटल तरीके से एडिट करके उसका गलत इस्तेमाल किया।
बीजेपी नेता को हटा खुद को पीएम के साथ लगाया
3846546f-b5f
असल में फोटो गोवा के बीजेपी प्रेसीडेंट की
हालांकि, चालाक कुरैशी ने सायबर क्राइम को अंजाम देते हुए नाइक को हटाकर खुद को फोटो पीएम के साथ बुके देते हुए एडिट कर लिया। फिर इसे देश के बड़े मीडिया समूहों को विज्ञापन के रूप में दिया।
उन्होंने भी इसे बिना जांचे-परखे छाप दिया। इसी तरह गुंडे हेमंत यादव के भी सीएम के साथ जन्मदिन वाले फर्जी फोटो विज्ञापन भी इंदौर के अखबारों ने बिना सत्यता जांचे जमकर छापे।
4436967e-a86
3387b525-efe
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर बिल्डर दीपक कालरा ने NRK LUXE मल्टी में गाइडलाइन रेट पर उठाए सवाल, सरकार ने खोली पोल
पीएम और सीएम का फोटो प्रतिबंधित होता है
वहीं बिल्डर अनीश कुरैशी ने तो एक कदम और बढ़कर पीएम मोदी की फोटो को ही एडिट कर दिया और अपराध किया।
इसके बाद उसने इस फर्जी फोटो का इस्तेमाल अपने प्रोजेक्ट के प्रचार के लिए किया। हैरानी की बात यह है कि अभी तक किसी सरकारी विभाग ने इस मामले पर कोई आपत्ति नहीं जताई है।
गुंडे हेमंत ने सीएम के साथ मंत्री के भी फोटो लगाए
गुंडे हेमंत यादव के जन्मदिन पर बधाई संदेश के साथ यह विज्ञापन छपे थे। इस विज्ञापन में सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक गोलू शुक्ला, रमेश मेंदोला नजर आए।
साथ ही पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, बीजेपी के प्रदेश महामंत्री बने गौरव रणदिवे और उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे की भी फोटो का इस्तेमाल किया गया था।
8acf4dcc-64a
बिल्डर पर तानी थी पिस्टल, किया था अपरहरण
बाद में उसकी जमानत रद्द कर दी गई, फिर उसे जेल भेजा गया। वह अभी पैरोल पर बाहर था। इसके अलावा, इससे पहले वह एक बिल्डर पर जमीन के विवाद में पिस्टल तानने का भी आरोपी रहा है। इसके अलावा भी उसके खिलाफ कई और मामले हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर में गुंडे बेखौफ, जेल में बंद गुंडे हेमंत यादव के जन्मदिन के सीएम, मंत्री के साथ बधाई विज्ञापन
गुंडे जमकर लगाते हैं नेताओं के फोटो
ऐसे गुंडों की लंबी लिस्ट है, लेकिन इन पर कभी कोई कार्रवाई नहीं होती। इन पोस्टरों के जरिए ये लोग आम लोगों के बीच डर और धौंस का माहौल बना देते हैं, ताकि दिखा सकें कि उनकी कितनी पहुंच है।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari