भोपाल के बैरसिया में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, कलेक्टर ने SDM को हटाया, SI को किया गया लाइन अटैच

Sandeep Kumar | Sept 14, 2024, 24:03 IST
Share
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-13T234759.634
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-13T234759.634

कलेक्टर ने एसडीएम दीपक पांडे को हटा दिया है। इनकी जगह पर आदित्य जैन बैरसिया के नए एसडीएम बनाए गए है। वहीं एसआई (SI ) को भी लाइन अटैच ( line attached ) कर दिया गया है।

राजधानी भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र में छात्रा के साथ हुए छेड़छाड़ के मामले में कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने एसडीएम दीपक पांडे (SDM Deepak Pandey ) को हटा दिया है। इनकी जगह पर आदित्य जैन (Aditya Jain ) बैरसिया के नए एसडीएम बनाए गए है। वहीं एसआई (SI ) को भी लाइन अटैच ( line attached ) कर दिया गया है। आपको बताते चलें कि इससे पहले बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा (Rameshwar Sharma ) ने ग्रामीण एसपी को हटाने की मांग की थी। उन्होंने ग्रामीण एसपी प्रमोद सिन्हा (SP Pramod Sinha ) पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि एसपी अपराधी हैं, एसपी ने अपराध किया है।

BPL
BPL

क्या था पूरा मामला ?

दरअसल, अरमान मंसूरी (Arman Mansouri ) नाम के युवक पर 11वीं की छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप था। आरोपी वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देता था। बातचीत के लिए दबाव बनाता था। मामले की जानकारी लगते ही नाराज हिंदूवादी संगठनों ने थाने का घेराव कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कलेक्टर, कमिश्नर (Collector Commissioner ) और स्थानीय विधायक को मौके पर जाना पड़ा था। कलेक्टर ने लोगों को कार के बोनट पर चढ़कर समझाया था और 2 दिन में मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ये खबर भी पढ़िए...अपराधी हैं एसपी... BJP MLA रामेश्वर शर्मा बोले- कसाइयों और लड़की छेड़ने वालों के संपर्क में एसपी सिन्हा

पुलिस पर लगे आरोप

बैरसिया मामले में पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को थाने में बुलाया और उसके मोबाइल से डाटा डिलीट (data delete ) कराने के बाद उसको छोड़ दिया। इसको लेकर हिंदू समाज के लोगों का गुस्सा फूट गया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • बैरसिया
  • छात्रा से छेड़छाड़
  • एसडीएम दीपक पांडे
  • आदित्य जैन
  • आरोपी अरमान मंसूरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा