बाबा बागेश्वर के भाई ने फिर मचाया हंगामा...
Pratibha ranaa | Apr 26, 2024, 11:01 IST
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में बागेश्वर धाम सरकार के छोटे भाई पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने अपने दोस्तों संग मिलकर टोल प्लाजा कर्मियों को बेरहमी से पीटा है।
BHOPAL. मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम ( Dhirendra Krishna Shastri ) सरकार के छोटे भाई शालिगराम ( Shaligram ) ने मुगवारी टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा किया। शालिगराम ने अपने 10-12 दोस्तों के साथ मिलकर टोल प्लाजा कर्मियों को बेरहमी से पीटा। साथ ही मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शालिगराम और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज ( case against Shaligram ) कर लिया है।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिगराम पर केस दर्ज किया गया है। शालिगराम पर सागर रोड स्थित मुगवारी टोल प्लाजा में कर्मियों को बेरहमी से पीटने का आरोप है। पुलिस ने शालिगराम सहित 4 नामजद 12 अन्य लोगो पर धारा 323, 294, 506, 427(34) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
!['JHMGHJ]()
यह है विवाद का कारण
जानकारी के मुताबिक शालिगराम अपने चचेरे भाई की शादी में बारात लेकर जा रहे थे। जिस कार में वे सवार थे, उसमें लगे हूटर को उन्होंने टोल प्लाजा पर चला दिया और टोल टैक्स देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर उनकी टोल कर्मियों से बहस होने लगी और फिर नौबत मारपीट तक पहुंच गई। शालिगराम ने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया और फिर दोनों पक्षों के बीच यहां जमकर मारपीट हुई।
बता दें, ये पहली बार नहीं है जब शालिगराम पर केस दर्ज हुआ हो, इससे पहले शालिगराम पर एक दलित परिवार के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा था। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में आया था, जिसमें कथित तौर पर वह दलित परिवार के साथ अभद्रता से पेश आते हुए नजर आए थे। उनपर आरोप था कि वह मुंह में सिगरेट और एक हाथ में कट्टा लेकर दलित परिवार को धमका रहे थे।
शालिगराम को अक्सर धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रमों में देखा जाता है। सौरभ, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई हैं। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर धीरेंद्र कृष्ण और शालिगराम की फोटो जमकर वायरल हुई थी। फोटो में सौरभ गेरुआ वस्त्र पहने हुए बाबा के बगल बैठे नजर आ रहे हैं।
शास्त्री के छोटे भाई पर केस दर्ज
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिगराम पर केस दर्ज किया गया है। शालिगराम पर सागर रोड स्थित मुगवारी टोल प्लाजा में कर्मियों को बेरहमी से पीटने का आरोप है। पुलिस ने शालिगराम सहित 4 नामजद 12 अन्य लोगो पर धारा 323, 294, 506, 427(34) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
'JHMGHJ
यह है विवाद का कारण
जानकारी के मुताबिक शालिगराम अपने चचेरे भाई की शादी में बारात लेकर जा रहे थे। जिस कार में वे सवार थे, उसमें लगे हूटर को उन्होंने टोल प्लाजा पर चला दिया और टोल टैक्स देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर उनकी टोल कर्मियों से बहस होने लगी और फिर नौबत मारपीट तक पहुंच गई। शालिगराम ने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया और फिर दोनों पक्षों के बीच यहां जमकर मारपीट हुई।
पहले भी हो चुके हैं कई अपराध दर्ज
बता दें, ये पहली बार नहीं है जब शालिगराम पर केस दर्ज हुआ हो, इससे पहले शालिगराम पर एक दलित परिवार के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा था। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में आया था, जिसमें कथित तौर पर वह दलित परिवार के साथ अभद्रता से पेश आते हुए नजर आए थे। उनपर आरोप था कि वह मुंह में सिगरेट और एक हाथ में कट्टा लेकर दलित परिवार को धमका रहे थे।
कौन हैं शालिगराम ?
शालिगराम को अक्सर धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रमों में देखा जाता है। सौरभ, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई हैं। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर धीरेंद्र कृष्ण और शालिगराम की फोटो जमकर वायरल हुई थी। फोटो में सौरभ गेरुआ वस्त्र पहने हुए बाबा के बगल बैठे नजर आ रहे हैं।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari