16 लाख का बिल पास करने मांगी थी 1 लाख की रिश्वत, मैनेजर गौरव कुशवाहा पर CBI में FIR दर्ज
Neel Tiwari | Sept 26, 2024, 19:41 IST
CBI action against Yantra India Limited Works Manager Gaurav Kushwaha
जबलपुर में सीबीआई ने रिश्वत मांगने के मामले में कार्रवाई की है। सीबीआई ने यंत्र इंडिया का वर्क्स मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज की है। मैनेजर पर 16 लाख का बिल पास करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।
JABALPUR. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जबलपुर की ग्रे आयरन फैक्टरी में कार्यरत यंत्र इंडिया लिमिटेड के वर्क्स मैनेजर (works manager) गौरव कुशवाह के खिलाफ रिश्वत (Bribe) मांगने के आरोप में केस दर्ज किया है। गौरव कुशवाह पर आरोप है कि उन्होंने एक प्राइवेट सर्विस प्रोवाइडर से उसके किए गए काम के कंप्लीशन सर्टिफिकेट (WCC) पर साइन करने के लिए 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।
यह मामला तब सामने आया जब एक प्राइवेट सर्विस एजेंसी के मालिक ने गौरव कुशवाह के खिलाफ शिकायत की। शिकायत में कहा गया था कि यंत्र इंडिया लिमिटेड के नागपुर मुख्यालय ने उन्हें ग्रे आयरन फाउंड्री, जबलपुर में 12 फायरमैन और 6 फायर इंजन ड्राइवर की सेवाएं प्रदान करने का ठेका दिया था। जिसके एवज में शिकायतकर्ता ने अप्रैल, मई और जून 2023 के महीनों के लिए 16 लाख रुपए के बिल जमा किए थे। लेकिन उन्हें जून 2023 के लिए वर्क कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं मिला। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुशवाह जानबूझकर इस प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर नहीं कर रहा था और रिश्वत की मांग रहा था।
वर्क्स मैनेजर गौरव कुशवाहा ने शिकायतकर्ता के बेटे से व्हाट्सएप कॉल के जरिए रिश्वत की मांग की थी। जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग शिकायतकर्ता के बेटे ने की थी। शिकायत मिलने के बाद यंत्र इंडिया लिमिटेड नागपुर के इंटेलिजेंस अधिकारी के निर्देश पर सीबीआई ने इस मामले में कार्रवाई की।
मामले में सीबीआई ने आरोपी गौरव कुशवाहा के जबलपुर स्थित आवासीय और आधिकारिक परिसरों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं, जो इस मामले में और गहराई से जांच के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। इस मामले में सीबीआई के द्वारा एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अब इस मामले की जांच हो रही है जिसमें और भी कई खुलासे होने की संभावना है।
ऐसे उजागर हुआ मामला
वीडियो कॉल के जरिए रिश्वत मांगने की बात की रिकॉर्डिंग
तलाशी में आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari