सेंट्रल GST सुपरिंटेंडेंट संगठन ने की राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा, समय पर नहीं मिल रही पदोन्नति
Sanjay Gupta | Nov 01, 2026, 20:57 IST
सेंट्रल GST सुपरिंटेंडेंट संगठन ने की राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा, पदोन्नति में देरी का आरोप
Indore. ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ सुपरिंटेंडेंट्स ऑफ सेंट्रल टैक्स (AIASCT) ने आंदोलन की घोषणा की है। इसमें केंद्रीय GST और केंद्रीय उत्पाद शुल्क के अधीक्षक शामिल होंगे। लंबित सेवा संबंधी मांगों के समाधान के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसके जरिए CBIC और संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।
कैडर में लंबे समय से नहीं हो रही पदोन्नति
पदोन्नति में लंबे समय से हो रही देरी
कैडर पुनर्गठन और अन्य प्रमुख मांगें
ये मांगें भी उठाई गईं
- न्यायालयों के फैसलों को सभी जोन में समान रूप से लागू किया जाए।
- अधीक्षक ग्रेड में तदर्थ पदोन्नतियों को नियमित किया जाए।
- पात्र अधिकारियों को नॉन-फंक्शनल अपग्रेडेशन (NFU) दिया जाए।
- एक जनवरी 1996 से जुड़े वेतन निर्धारण का मुद्दा सुलझाया जाए।
- पात्र अधिकारियों को उनकी बकाया राशि का भुगतान किया जाए।
इस तरह चलेगा आंदोलन
आंदोलन का प्रस्तावित कार्यक्रम इस प्रकार है...
9 दिसंबर 2026: देशभर के मुख्यालयों पर भोजनावकाश के दौरान प्रदर्शन होंगे। इस दौरान गेट मीटिंग भी आयोजित की जाएंगी।
एसोसिएशन ने आगे कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी है। मांगों पर ध्यान नहीं देने और ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन बढ़ाया जाएगा। इसके तहत Work-to-Rule और असहयोग आंदोलन जैसे कार्यक्रम शुरू किए जा सकते हैं। संगठन आधिकारिक कामकाज के लिए निजी मोबाइल फोन का इस्तेमाल बंद करने की योजना भी बना रहा है। इसके अलावा, अधिकारी आधिकारिक व्हाट्सऐप समूहों से बाहर निकल सकते हैं। धरना जैसे कार्यक्रम भी आंदोलन का हिस्सा होंगे।
महादेव सट्टा केस: 4 अफसरों को CBI का समन, दिल्ली में होगी पूछताछ, आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर
By Umeshwari Baghel
आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही स्मार्ट तकनीक, पोर्टल की गड़बड़ी से बिगड़ा बिजली बिलों का गणित
By Aman Vaishnav
दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल
By Aman Vaishnav
विशेष विमान से भोपाल जा रहे हैं मुख्यमंत्री साय, जानिए क्यों खास है आज का यह एक दिवसीय दौरा
By Umeshwari Baghel
वोटर लिस्ट से कट गया था नाम? घबराएं नहीं, अब फिर जुड़वाने का मौका, निर्वाचन आयोग ने दी राहत
By Aman Vaishnav
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: मध्य प्रदेश के 9 शहरों ने जीते 8 अवॉर्ड, भोपाल इन कारणों से टॉप लिस्ट से हुआ बाहर...
By Aman Vaishnav
NEWS STRIKE: BJP नेताओं के करीबियों की दबंगई पर कौन लगाएगा लगाम? दो घटनाओं ने खड़े किए बड़े सवाल
By Harish Divekar