Weather Update: मध्य भारत में थमा बारिश का दौर; एमपी-सीजी में विदाई, राजस्थान में गर्मी के आसार

Amresh Kushwaha | Oct 01, 2026, 06:56 IST
Share
Weather Update: एमपी-सीजी और राजस्थान में मानसूनी बारिश का दौर अब पूरी तरह थम चुका है।
Weather Update: एमपी-सीजी और राजस्थान में मानसूनी बारिश का दौर अब पूरी तरह थम चुका है।

Weather update: मध्य भारत में अब मानसून की विदाई का दौर शुरू हो चुका है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले दो-तीन दिनों में मानसून विदा हो सकता है। मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में आज हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं। छत्तीसगढ़ में मौसम पूरी तरह सूखा रहेगा और धूप खिली रहेगी। वहीं राजस्थान में इस सीजन करीब बाईस प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है।

राजस्थान में अक्टूबर के महीने में दिन में तेज गर्मी पड़ने का अनुमान है। हालांकि बीकानेर संभाग में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बारिश की उम्मीद बनी हुई है। मध्यप्रदेश के भी तीस जिलों में बारिश का कोटा अब तक अधूरा है। प्रदेशों में बारिश का आधिकारिक मानसूनी सीजन अब खत्म हो चुका है। अब होने वाली किसी भी बारिश को बोनस बारिश ही माना जाएगा।

मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 01 अक्टूबर 2026

MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम): मध्यप्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई अगले 2 से 3 दिनों में हो सकती है। IMD यानी मौसम केंद्र ने इसके संकेत दिए हैं। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक अगले 3 दिन नमी की वजह से कुछ जगह बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि किसी भी जिले में भारी बारिश होने का अनुमान नहीं है।

मानसून का पीरियड खत्म, अब बारिश के दिन गिने-चुने

मध्यप्रदेश में मानसून का पीरियड अब खत्म हो चुका है। दक्षिण-पश्चिम मानसून का समय 1 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है। मानसून के आखिरी एक सप्ताह में प्रदेश में अति भारी या भारी बारिश नहीं हुई।

30 जिलों में बारिश का कोटा अब भी अधूरा

कम बारिश का असर प्रदेश के आंकड़ों पर भी दिख रहा है। मध्यप्रदेश के 55 में से 30 जिलों में सामान्य बारिश का कोटा पूरा नहीं हुआ है। भोपाल और ग्वालियर समेत 25 जिलों में ही सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो सका है। आलीराजपुर में सामान्य बारिश की आधी भी बारिश नहीं हुई। वहीं निवाड़ी और मऊगंज में सामान्य से 150 प्रतिशत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

अब होने वाली बारिश बोनस जैसी रहेगी

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की विदाई होने तक बूंदाबांदी का दौर जारी रह सकता है। इसे मानसूनी सीजन की बारिश में शामिल नहीं किया जाएगा। यानी अब होने वाली बारिश को एक तरह से बोनस बारिश माना जा सकता है।

आज इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार

मौसम विभाग ने गुरुवार को मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। इन जिलों में गरज-चमक की स्थिति भी बन सकती है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर और जबलपुर समेत अन्य जिलों में तेज धूप खिलने का अनुमान है।

MP में सामान्य बारिश का आंकड़ा 37.3 इंच

मध्यप्रदेश में सामान्य बारिश का आंकड़ा 37.3 इंच माना जाता है। वहीं भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जिलों में सामान्य बारिश 38 से 39 इंच तक रहती है।

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
28 Sept 2026 ,
By Aman Vaishnav
देश में मानसून की बारिश औसत से 15% कम रही है। खरीफ फसलों का रकबा और पैदावार घटने से महंगाई बढ़ने, ग्रामीण मांग गिरने और अर्थव्यवस्था पर दबाव आने का खतरा है। कम बारिश और अल नीनो के कारण चावल, दाल, मक्का और सोयाबीन जैसी खरीफ फसलों की पैदावार घटने का अनुमान है।
देश में मानसून की बारिश औसत से 15% कम रही है। खरीफ फसलों का रकबा और पैदावार घटने से महंगाई बढ़ने, ग्रामीण मांग गिरने और अर्थव्यवस्था पर दबाव आने का खतरा है। कम बारिश और अल नीनो के कारण चावल, दाल, मक्का और सोयाबीन जैसी खरीफ फसलों की पैदावार घटने का अनुमान है।

छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 01 अक्टूबर 2026

CG Weather update: (छत्तीसगढ़ का मौसम): छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। पूरे प्रदेश में मौसम सूखा रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

रायपुर में साफ रहेगा आसमान

राजधानी रायपुर में 1 अक्टूबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

प्रदेश में बारिश का दौर फिलहाल थमा

पिछले 24 घंटे में लगभग पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम सूखा रहा। इस दौरान प्रदेश में कहीं भी खास बारिश दर्ज नहीं हुई। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

क्या अब मानसून की विदाई शुरू होगी?

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों में कुछ परिस्थितियां बदल सकती हैं। छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। यानी कुछ इलाकों में मानसून की विदाई शुरू होने के आसार हैं।

दो मौसम सिस्टम बने हुए हैं

उत्तर-पश्चिम और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सिस्टम बना हुआ है। इसके अलावा दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास बिहार में भी ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सिस्टम मौजूद है। फिलहाल इन दोनों सिस्टम का छत्तीसगढ़ के मौसम पर कोई बड़ा असर नजर नहीं आ रहा है।

दो दिन बाद भी बारिश की संभावना कम

मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद भी प्रदेश में मौसम सूखा रह सकता है। फिलहाल बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आने वाले दिनों में भी बारिश की गतिविधियां कम रहने की संभावना है।

राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 01 अक्टूबर 2026

Rajasthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में इस मानसून सीजन करीब 22 फीसदी कम बारिश हुई है। कम बारिश का असर अब अक्टूबर के मौसम पर भी दिख रहा है। अक्टूबर में दिन के समय तेज गर्मी महसूस हो रही है। अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल अक्टूबर में गर्मी ज्यादा रह सकती है। वहीं बीकानेर संभाग में बारिश होने का अनुमान है।

दिन में तेज धूप, रात में हल्की ठंडक

बुधवार को राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहा। दिनभर तेज धूप निकली और रात में हल्की ठंडक महसूस हुई। शेखावाटी क्षेत्र के अलावा उदयपुर और सिरोही में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस या उसके आसपास रहा।

राजसमंद में बादल छाए, आमेट में 16 MM बारिश

राजसमंद जिले में बुधवार दोपहर बाद बादल छाए और हल्की बारिश हुई। आमेट में 16 MM बारिश दर्ज की गई। इससे पहले बूंदी और टोंक के इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई थी। 29 सितंबर शाम 6 बजे से 30 सितंबर सुबह 8 बजे तक बूंदी के नैनवा में 68 MM बारिश हुई। वहीं टोंक के चांदसेन में 65 MM बारिश रिकॉर्ड की गई।

अक्टूबर में सामान्य से ज्यादा गर्मी का अनुमान

मौसम केंद्र नई दिल्ली ने अक्टूबर का फोरकास्ट जारी किया है। इसमें दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है। खासकर रात के तापमान में सामान्य से ज्यादा गर्मी रह सकती है। वहीं दिन के समय भी सामान्य से थोड़ी ज्यादा गर्मी महसूस होने की संभावना है।

बीकानेर संभाग में ज्यादा बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देखने को मिल सकता है। इसके चलते बीकानेर संभाग के इलाकों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। वहीं राजस्थान के बाकी हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने का पूर्वानुमान है।

पिछले 24 घंटे में फलोदी सबसे गर्म रहा

पिछले 24 घंटे में पिलानी, चूरू, गंगानगर, जैसलमेर और फलोदी में दिन के समय ज्यादा गर्मी रही। इन इलाकों में अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान फलोदी में 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Tags:
  • imd
  • weather update
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • MP Weather update
  • मौसम रिपोर्ट
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • CG Weather update
  • राजस्थान का मौसम
  • Rajasthan weather update
Weather Update: मध्य भारत में थमा बारिश का दौर; एमपी-सीजी में विदाई, राजस्थान में गर्मी के आसार

By Amresh Kushwaha

Weather Update: मध्य भारत में थमा बारिश का दौर; एमपी-सीजी में विदाई, राजस्थान में गर्मी के आसार
Weather Update: मध्य भारत में थमा बारिश का दौर; एमपी-सीजी में विदाई, राजस्थान में गर्मी के आसार

By Amresh Kushwaha

Weather Update: मध्य भारत में थमा बारिश का दौर; एमपी-सीजी में विदाई, राजस्थान में गर्मी के आसार
भोज वेटलैंड के पास स्टॉकयार्ड पर NGT सख्त, 5 विभागों की कमेटी करेगी जांच, 6 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

By Sandeep Kumar

भोज वेटलैंड के पास स्टॉकयार्ड पर NGT सख्त, 5 विभागों की कमेटी करेगी जांच, 6 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
17 में 16 पहुंचे, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नहीं: मध्य प्रदेश भाजपा में नए समीकरणों की आहट?

By Ramanand Tiwari

17 में 16 पहुंचे, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नहीं: मध्य प्रदेश भाजपा में नए समीकरणों की आहट?
एमपी में गुरुवार से शनिवार रजिस्ट्री का आदेश, अब पटवारियों की पुरानी फाइलें क्यों खुलीं?

By Ramanand Tiwari

एमपी में गुरुवार से शनिवार रजिस्ट्री का आदेश, अब पटवारियों की पुरानी फाइलें क्यों खुलीं?
महतारी वंदन योजना से ड्रोन दीदी तक, छत्तीसगढ़ की महिलाएं बना रहीं आत्मनिर्भरता की नई राह

By The Sootr

महतारी वंदन योजना से ड्रोन दीदी तक, छत्तीसगढ़ की महिलाएं बना रहीं आत्मनिर्भरता की नई राह
MP BJP में नया पावर सेंटर? 2028 से पहले बदलेगा पुराना रोडमैप, 2028 चुनाव से पहले संगठन और बूथ रणनीति पर मंथन

By Ramanand Tiwari

MP BJP में नया पावर सेंटर? 2028 से पहले बदलेगा पुराना रोडमैप, 2028 चुनाव से पहले संगठन और बूथ रणनीति पर मंथन