CGST अधीक्षक राजन को जेल, कोर्ट ने कहा- जेब से मिली थी रिश्वत की राशि

Sanjay Gupta | Nov 30, 2024, 11:23 IST
Share
rajan
rajan

करदाता से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाए गए सेंट्रल जीएसटी अधीक्षक केपी राजन की जमानत याचिका खारिज हो गई है। कोर्ट ने 12 दिसंबर तक के लिए उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए हैं।

करदाता से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाए गए सेंट्रल जीएसटी अधीक्षक केपी राजन की जमानत याचिका खारिज हो गई है। जिला कोर्ट ने उन्हें 12 दिसंबर तक के लिए जेल भेजने के आदेश दे दिए हैं। राजन ने झूठा फंसाने और पत्नी के बीमार होने जैसे कारण बता कर जमानत मांगी थी।

कोर्ट ने ये की टिप्पणी

सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने इस मामले में कहा कि राजन रंगे हाथों पकड़े गए हैं, 15 हजार रुपए उनकी कोट की जेब से मिले हैं और इसके सबूत हैं। वर्तमान में इस तरह की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं। सीबीआई ने 28 नवंबर को रंगे हाथों पकड़ने से पहले 27 नवंबर को प्री ट्रैप कार्रवाई की है और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है। रही पत्नी के स्वास्थ्य की बात तो उपचार के चलते जमानत नहीं दी जा सकती है। इसलिए राजन को 12 दिसंबर तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता है।
सेंट्रल GST अधीक्षक राजन को CBI ने 15 हजार की रिश्वत में किया गिरफ्तार

राजन ने बचाव के लिए ये दिए थे तर्क

वहीं राजन के अधिवक्ता ने इस मामले में तर्क दिए थे कि जीएसटी क्रेडिट रोकने का अधिकार उनके पास है ही नहीं, वह कमिश्नर या उनके द्वारा नियुक्त अधिकारी ही कर सकता है। फरियादी सीताराम चौधरी के इनपुट टैक्स क्रेडिट तो 26 नवंबर को ही अनब्लॉक हो चुके थे। फिर वह 28 नवंबर को उनसे रिश्वत कैसे मांग सकता है। बेवजह फंसाया जा रहा है। वहीं सीबीआई की ओर से बताया गया कि क्रेडिट अनब्लॉक करने के साथ ही धमकाया गया कि रिश्वत नहीं दी गई तो ब्लॉक कर देंगे। इसी मामले में ऑडियो रिकॉर्डिंग हुई और जब उन्हें पकड़ा गया तो कोट की जेब से 15 हजार रुपए की राशि जब्त की गई है। रजन सक्षम व्यक्ति हैं और वह जमानत पर आते हैं तो कार्रवाई को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए जमानत नहीं दी जाए। सभी तर्क सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी।

इंदौर में फर्जी शेयर ट्रेडिंग कंपनी ने निवेश के नाम पर ठगे 60 लाख रुपए

रिश्वत मांगने के आदी हैं राजन

गौरतलब है कि सीबीआई द्वारा बनाई गई इंटरनल रिपोर्ट में भी इस बात को कहा गया है कि राजन रिश्वत मांगने के आदी हैं। इसका सर्विस रिकॉर्ड अच्छा नहीं है और कई शिकायतें पहले भी होती रही हैं। वहीं विभाग से डील करने वाले कई करदाता व अन्य जानकारों ने भी द सूत्र को बताया कि राजन का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है और वह लोगों को परेशान करने और रिश्वत मांगने का काफी आदी रहा है। उसके पकड़ाने से सभी को राहत मिली है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • इंदौर
  • इंदौर जिला कोर्ट
  • मध्य प्रदेश
  • सीबीआई कोर्ट
  • CGST के अधीक्षक केपी राजन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज