खतरे में मध्य प्रदेश के इस नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी, होने जा रहा है बड़ा खेला
Arvind Sharma | Jul 10, 2024, 21:16 IST
Chachoda Binaganj Municipal Council President against noconfidence motion Preparation
गुना जिले की चाचौड़ा-बीनागंज नगर परिषद में अध्यक्ष के खिलाफ उपाध्यक्ष और बीजेपी के 13 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने तैयारी की है। सभी ने अध्यक्ष के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के गुना जिले की चाचौड़ा-बीनागंज नगर परिषद की अध्यक्ष के खिलाफ उपाध्यक्ष रश्मि कल्लू शर्मा सहित बीजेपी के 13 पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। अब अध्यक्ष सुनीता प्रदीप नाटानी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी की है।
इसके पीछे की वजह यह है कि नगर परिषद की अध्यक्ष सुनीता नाटानी चाचौड़ा-बीनागंज की जगह इंदौर में रहती हैं। पार्षदों का आरोप है कि नगर परिषद अध्यक्ष के पति आए दिन उपाध्यक्ष और पार्षदों के साथ अभ्रदता करते है। दो साल में पार्षदों की यहां सुनवाई नहीं हुई है।
सबसे अहम बात तो यह है कि अध्यक्ष के पति प्रदीप नाटानी ने नियमों को तांक पर रखकर 30 कर्मचारियों का विनियमितीकरण कर दिया है। उपाध्यक्ष रश्मि कल्लू शर्मा ने अध्यक्ष पति पर लाखों रुपए लेकर विनियमितीकरण करने का आरोप लगाया है। बीजेपी नगर सरकार की अध्यक्ष के खिलाफ पार्षदों ने लामबंद होकर अविश्वास को लेकर आवेदन कलेक्टर, शहरी अभीकरण विभाग और पार्टी जिलाध्यक्ष को दिया है।
पार्षदों का आरोप है कि नगर परिषद के 15 वार्डों में दो दिन में एक बार पेयजल की सप्लाई की जाती है। वहीं मुख्यमंत्री जलावर्धन योजना में करीब 9 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ था। लेकिन पाइप लाइन आज तक नहीं बिछाई गई। अध्यक्ष की ओर से इसको लेकर ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई आज तक नहीं की गई।
ये खबर भी पढ़ें... Railways news : यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, रेलवे ने अब इन ट्रेनों को किया कैंसिल
अहम बात यह है कि जब भी पार्षद अध्यक्ष के घर जनता की समस्या लेकर जाते हैं, तो वहां पर उनके पति प्रदीप नाटानी कहते हैं कि वह इंदौर में हैं। आपको जो भी समस्या है, उनसे कहे। अध्यक्ष पति पार्षदों का कभी भी अपमान कर देते हैं। अब उन्होंने इस मामले को लेकर शिकायत कलेक्टर से लेकर पार्टी जिलाध्यक्ष से की है।
मामले में अध्यक्ष पति प्रदीप नाटानी ने कहा कि 13 पार्षद नाराज चल रहे हैं। लेकिन उनके घर का मामला है सुलझा लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि उनके बच्चे इंदौर में पढ़ाई कर रहे हैं। जिसकी वजह से उनकी पत्नी (नगर परिषद अध्यक्ष) को इंदौर जाना पड़ता है। लेकिन जब भी नगर परिषद में कोई आयोजन होता है, तो वह कार्यालय पहुंच जाती है।
इधर, गुना बीजेपी जिलाध्यक्ष धमेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि अविश्वास को लेकर मुझे 13 पार्षदों ने आवेदन दिया था। समस्या को बिठाकर हल कर लेंगे। साथ ही वरिष्ठ नेताओं की सलाह भी लेंगे।
अध्यक्ष के पति पर अभ्रदता का आरोप
पार्षद हुए लामबंद, सौंपा आवेदन
पार्षदों का आरोप है कि नगर परिषद के 15 वार्डों में दो दिन में एक बार पेयजल की सप्लाई की जाती है। वहीं मुख्यमंत्री जलावर्धन योजना में करीब 9 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ था। लेकिन पाइप लाइन आज तक नहीं बिछाई गई। अध्यक्ष की ओर से इसको लेकर ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई आज तक नहीं की गई।
ये खबर भी पढ़ें... Railways news : यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, रेलवे ने अब इन ट्रेनों को किया कैंसिल
पार्षदों ने लगाया यह आरोप
अध्यक्ष पति बोले: घर का मामला है, सुलझा लेंगे
हल कर लेंगे समस्या : सिकरवार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari