वरिष्ठ पत्रकार देव श्रीमाली ने किताब में उतारी चंबल की संस्कृति और समृद्ध विरासत

Amresh Kushwaha | Nov 26, 2025, 13:03 IST
Share
chambal-sanskruti-aur-virasat-dev-shrimali-cm-mohan-yadav
chambal-sanskruti-aur-virasat-dev-shrimali-cm-mohan-yadav

देव श्रीमाली की नई किताब चंबल-संस्कृति और विरासत चंबल के इतिहास, लोक संस्कृति, और परंपराओं की गहरी समझ देती है। यह किताब इस क्षेत्र की समृद्ध विरासत और असल पहचान को उजागर करती है, जो आमतौर पर छुपी रहती है।

BHOPAL. चंबल को लेकर आम धारणा अक्सर बीहड़ों और अपराध की कहानियों तक सिमट जाती है, लेकिन अब एक नई किताब इस क्षेत्र की असली पहचान, परंपराओं और इतिहास को सामने ला रही है।

वरिष्ठ पत्रकार देव श्रीमाली की लिखी पुस्तक ‘चंबल-संस्कृति और विरासत’ हाल ही में नेशनल बुक ट्रस्ट से प्रकाशित होकर पाठकों के बीच पहुंच चुकी है। यह किताब चंबल अंचल के उन पक्षों पर रोशनी डालती है, जिनकी चर्चा आमतौर पर कम होती रही है।

63 वर्षीय श्रीमाली ने पत्रकारिता के लंबे अनुभव के साथ चंबल को करीब से देखा और समझा है। उनकी पुस्तक का सबसे मजबूत पक्ष यह है कि यह किसी एक विषय की सतही जानकारी नहीं, बल्कि पूरे अंचल का व्यवस्थित दस्तावेज है।

किताब की शुरुआत चंबल नदी के प्राकृतिक स्वरूप से होती है, जहां जैव विविधता, दुर्लभ जल जीव, घाटों की संस्कृति और नदी आधारित जीवन शैली का विस्तार से वर्णन मिलता है।

आगे के अध्यायों में यहां की लोक कथाएं, देवी-देवताओं से जुड़ी गाथाएं, पारंपरिक पोशाक, संगीत-नृत्य, मेले, रीति-रिवाज और बोलचाल की जुबान का सजीव चित्रण किया गया है।

सीएम भोपाल में करेंगे विमोचन

किताब का विमोचन 1 दिसंबर शाम 5 बजे विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में होगा। मध्‍य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल इसका लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर चंबल से जुड़े इतिहासकार, साहित्यकार, पत्रकार और कई सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

इतिहास पर किया फोकस

किताब ‘चंबल- संस्कृति और विरासत’ बताती है कि चंबल का अतीत महाभारत काल से लेकर आधुनिक इतिहास तक कितनी समृद्ध धाराओं से जुड़ा रहा है। यह किताब उन पाठकों के लिए खास है, जो किसी इलाके को घटनाओं से नहीं, उसकी संस्कृति, लोक जीवन और ऐतिहासिक धरोहरों से समझना चाहते हैं। आने वाले समय में यह किताब चंबल अंचल पर शोध, पर्यटन, सांस्कृतिक विमर्श और क्षेत्रीय पहचान के दस्तावेजीकरण में अहम स्रोत के रूप में देखी जा रही है।

चंबल-संस्कृति और विरासत की किताब पर एक नजर...

  • वरिष्ठ पत्रकार देव श्रीमाली की किताब 'चंबल-संस्कृति और विरासत' हाल ही में नेशनल बुक ट्रस्ट से प्रकाशित हुई है, जो चंबल क्षेत्र की असली पहचान, परंपराओं और इतिहास को उजागर करती है।
  • किताब में चंबल नदी की जैव विविधता, दुर्लभ जल जीव, घाटों की संस्कृति और नदी आधारित जीवन शैली का विस्तार से वर्णन किया गया है।
  • पुस्तक में चंबल की लोक कथाएं, देवी-देवताओं से जुड़ी गाथाएं, पारंपरिक पोशाक, संगीत-नृत्य, मेले, रीति-रिवाज और बोलचाल की जुबान का सजीव चित्रण किया गया है।
  • किताब का विमोचन 1 दिसंबर को विधानसभा परिसर में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद रहेंगे।
  • यह किताब चंबल के इतिहास, संस्कृति और विरासत पर शोध, पर्यटन और क्षेत्रीय पहचान के दस्तावेजीकरण में अहम स्रोत बन सकती है।
ये भी पढ़िए...

आदर्श राज्य और न्याय पर गहरी समझ बनाती है प्लेटो की किताब द रिपब्लिक

The Discovery of India : नेहरु की जेल में लिखी किताब बन गई भारतीय इतिहास की धरोहर

शक्ति के 48 नियम : रॉबर्ट ग्रीन की किताब से जानें कैसे हासिल करें शक्ति

दीवार में एक खिड़की रहती थी: विनोद कुमार शुक्ल की वो किताब, जिसने हिंदी साहित्य में रचा नया इतिहास

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • नरेंद्र सिंह तोमर
  • चंबल नदी
  • देव श्रीमाली
  • हेमंत खंडेलवाल
  • चंबल-संस्कृति और विरासत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती