चंपत राय को दिया राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान वापस लेने की मांग, कांग्रेस नेता मिश्रा का पत्र
Sanjay Gupta | Jul 07, 2026, 11:31 IST
champat rai devi ahilya award return
राम मंदिर दान राशि विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से चंपत राय का इस्तीफा मंजूर हो गया है। इसके बाद कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने उन्हें इंदौर में दिया गया राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान वापस लेने की मांग की है।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से चंपत राय का इस्तीफा मंजूर हो गया है। राम मंदिर की दान राशि और चोरी मामले को लेकर उन पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच अब जनवरी 2025 में इंदौर में उन्हें दिया गया देवी अहिल्या राष्ट्रीय पुरस्कार वापस लेने की मांग भी उठने लगी है।
कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने इस संबंध में पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन उर्फ ताई को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के नाम पर दिए गए राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान की गरिमा आज गंभीर प्रश्नों के घेरे में है।
मिश्रा ने कहा कि 13 जनवरी 2025 को इंदौर की देवी अहिल्या जन्मोत्सव समिति ने चंपत राय को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख के हाथों यह सम्मान दिलाया था। उनका आरोप है कि चंपत राय को लेकर वित्तीय अनियमितताओं, जमीन की खरीद-बिक्री और चंदे व दानपात्रों से जुड़ी गड़बड़ियों के आरोप सार्वजनिक रूप से सामने आए हैं।
![c0c9ac44-9c5]()
मिश्रा ने आगे कहा कि सोमवार को चंपत राय को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारियों से अलग कर दिया गया है। ऐसे में उन्हें दिए गए राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान पर भी दोबारा विचार किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि उनकी मांग सम्मान की गरिमा बनाए रखने को लेकर है, क्योंकि यह सम्मान लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के नाम से जुड़ा है। ऐसे सम्मान पर किसी तरह का सवाल नहीं उठना चाहिए। मिश्रा ने अहिल्योत्सव समिति की बैठक बुलाकर इस सम्मान की समीक्षा करने और जरूरत पड़ने पर चंपत राय से सम्मान वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।
![c1bb53ab-ed0]()
मिश्रा ने पिछले साल जब समिति की बैठक में चंपत राय (ट्रस्ट महासचिव चंपत राय) को सम्मान देने का फैसला लिया गया था, तब भी सुमित्रा महाजन को पत्र लिखकर आपत्ति जताई थी। उस समय भी उन्होंने कहा था कि चंपत राय पर आरोप लगे हैं और ऐसे में उन्हें यह सम्मान (रानी अहिल्याबाई होलकर) दिया जाना उचित नहीं है।
इस पर उस समय सुमित्रा महाजन ने कहा था कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि मंदिर निर्माण और आंदोलन से जुड़े ज्ञात-अज्ञात कारसेवकों के सम्मान के रूप में दिया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि चंपत राय उन सभी के प्रतिनिधि हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि मां अहिल्या ने भी अपने जीवन में लगातार मंदिरों का निर्माण कराया था, इसलिए इसी भावना के तहत यह सम्मान दिया गया।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: बैठक में चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर
चंपत राय और अनिल मिश्रा ने छोड़ा राम मंदिर ट्रस्ट, चंदा चोरी विवाद के बीच दिया इस्तीफा
इंदौर में रामजन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट के चंपत राय बोले राम मंदिर बनाना हिंदुस्तान की मूंछ का सवाल था, यह आजादी की लड़ाई से कम नहींं
श्री राम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मां अहिल्या समिति से नागरिक अभिनंदन पर कांग्रेस का विरोध
abe6423c-c00
सुमित्रा महाजन को लिखा मिश्रा ने पत्र
मिश्रा ने कहा कि 13 जनवरी 2025 को इंदौर की देवी अहिल्या जन्मोत्सव समिति ने चंपत राय को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख के हाथों यह सम्मान दिलाया था। उनका आरोप है कि चंपत राय को लेकर वित्तीय अनियमितताओं, जमीन की खरीद-बिक्री और चंदे व दानपात्रों से जुड़ी गड़बड़ियों के आरोप सार्वजनिक रूप से सामने आए हैं।
c0c9ac44-9c5
अब सम्मान वापस लिया जाए
उन्होंने कहा कि उनकी मांग सम्मान की गरिमा बनाए रखने को लेकर है, क्योंकि यह सम्मान लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के नाम से जुड़ा है। ऐसे सम्मान पर किसी तरह का सवाल नहीं उठना चाहिए। मिश्रा ने अहिल्योत्सव समिति की बैठक बुलाकर इस सम्मान की समीक्षा करने और जरूरत पड़ने पर चंपत राय से सम्मान वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।
c1bb53ab-ed0
पुरस्कार देते समय भी ली थी आपत्ति
तब ताई ने यह दिया था जवाब
ये खबरें भी पढ़ें..
चंपत राय और अनिल मिश्रा ने छोड़ा राम मंदिर ट्रस्ट, चंदा चोरी विवाद के बीच दिया इस्तीफा
इंदौर में रामजन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट के चंपत राय बोले राम मंदिर बनाना हिंदुस्तान की मूंछ का सवाल था, यह आजादी की लड़ाई से कम नहींं
श्री राम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मां अहिल्या समिति से नागरिक अभिनंदन पर कांग्रेस का विरोध
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava