हनी ट्रैप: दूसरे की मेडम के साथ बंद कमरे में थे बीजेपी के नेताजी, फिर पार्टी ने…

Pratibha ranaa | May 22, 2024, 09:49 IST
Share
Chhotu Sihare Video Viral
Chhotu Sihare Video Viral

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी का हनीट्रैप मामला इस समय प्रदेश की राजनीति में सुर्खियों में है। चंदेरी नगर पालिका के पूर्व पार्षद एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलामंत्री का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक बीजेपी नेता का अश्लील वीडियो वायरल होने से प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। पार्टी ने वीडियो वायरल होने के बाद नेता जी पर बड़ी कार्रवाई की है। ये बीजेपी नेता हनी ट्रैप में बुरी तरह से फंस गए हैं। वहीं बीजेपी नेता ने पुलिस थाने में एक महिला सहित दो लोगों द्वारा ब्लैकमेलिंग किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। ( Chanderi BJP leader Video Viral )

बीजेपी नेता का अश्लील वीडियो वायरल

जानकारी के मुताबिक अशोकनगर जिले की चंदेरी नगर पालिका के पूर्व पार्षद एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलामंत्री छोटू सिहारे का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में छोटू सिहारे और भाजपा नेता किसी महिला मित्र के साथ कमरे में घूमते दिखाई दे रहे हैं।

पार्टी ने उठाया बड़ा कदम

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी ने बड़ा एक्शन लेते हुए छोटू सिहारे को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसको लेकर पार्टी ने एक पत्र भी जारी किया है। पत्र में लिखा है अलग- अलग संचार माध्यमों से एक अश्लील और अनैतिक वीडियो प्रसारित हो रहा है ,यह कृत्य सामाजिक व्यभिचार की श्रेणी में आता है। भाजपा उच्च नैतिक मूल्यों एवं आदर्शों में विश्वास रखती है। इस दुष्कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हो रही थी, जिसे पार्टी के सभी दायित्व और प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।

LETTER
LETTER

भाजपा नेता ने दर्ज करवाया केस

बता दें, भाजपा नेता ने चंदेरी थाने में एक महिला और एक पुरुष के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि उनसे इस वीडियो के बदले में महिला ने 8 लाख रुपए डिमांड किए थे, जिसके लिए उन्होंने मोबाइल नम्बर भी पुलिस को दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करना शुरू कर दी है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Chhotu Sihare
  • Chanderi BJP leader Video Viral
  • जिलामंत्री छोटू सिहारे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा