चेक पोस्ट बंद अब चेक पाइंट पर हो रही वसूली
Sanjay Sharma | Jul 31, 2025, 22:26 IST
check point Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश में अंतरराज्यीय सीमाओं पर चेक पोस्ट पर अवैध वसूली की बदनामी को देखते हुए नाम बदलकर चेक पाइंट शुरू कराए गए हैं। हांलाकि इन पर वाहनों की जांच के नाम पर वसूली अब भी जारी है।
BHOPAL. मध्यप्रदेश में बदनामी के दाग को छुड़ाने के लिए पहले संस्थाओं के नाम बदले गए हैं। इसी तर्ज पर अब पुरानी व्यवस्था को नए नाम के सहारे वसूली के कलंक को दूर करने का तरीका आजमाया जा रहा है। यहां बात मध्यप्रदेश में अंतरराज्यीय सीमाओं पर चलने वाले चेकपोस्टकों की हो रही है।
बार-बार इन चेक पोस्ट पर अवैध वसूली की बदनामी को देखते हुए बीते सत्र में सरकार ने इसमें बदलाव किया था। जिसके बाद चेक पोस्ट खत्मकर चेक पाइंट शुरू कराए गए हैं। सरकारी कार्रवाई में भले ही अब इन्हें चेक पाइंट नाम दे दिया गया है लेकिन इन पर काम वाहनों की जांच के नाम पर वसूली का ही जारी है।
मध्यप्रदेश के विधानसभा सत्र में कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने प्रश्न उठाकर सरकार से इस पर जवाब मांगा। सदन में चेक पोस्ट और चेक पाइंट के नाम परिवर्तन पर भी सरकार को घेरा गया।
वित्त वर्ष 2023-24 तक अंतरराज्यीय सीमा पर वाहनों के जांच के लिए चेक पोस्टों पर परिवहन अमला तैनात किया जाता था। परिवहन अधिकारी-कर्मचारियों के जरिए चेक पोस्ट पर मालवाहकों से बेहिसाब वसूली के आरोप भी लगते थे। बीते साल परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा के पास बेहिसाब संपत्ति और करोड़ों का सोना बरामद होने के पास भी सरकार को कटघरे में घेरा गया था।
विपक्षी दल ने तब सरकार पर विधानसभा सत्र के दौरान भी आरोप लगाए थे। चेक पोस्ट पर वसूली की बदनामी को देखते हुए तब सरकार ने व्यवस्था में बदलाव के नाम पर चेक पाइंट शुरू कराए थे। अब इन्हीं चेक पाइंटों पर परिवहन अधिकारी वाहनों की जांच कर रहे हैं। यानी व्यवस्था और नाम ही बदला है काम अब भी जस का तस ही है।
ये खबरें भी पढ़िए :
असिस्टेंट प्रोफेसर की सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू, 125 रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति
एमपीपीएससी की खनिज अधिकारी-आयुष व्याख्याता भर्ती परीक्षा में ओबीसी आरक्षण अलग क्यों
कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने चेक पोस्ट का नाम बदलकर चेक पाइंट पर वाहनों से वसूली का सवाल उठाया। सरकार की ओर से परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने जवाब पेश किया।
ये खबरें भी पढ़िए :
भोपाल ड्रग्स और यौन शोषण कांड: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शहरयार अहमद ने दिया इस्तीफा
ऐप से होगी शिक्षकों की निगरानी, GPS आधारित अटेंडेंस सिस्टम लाने की तैयारी
विधानसभा में कांग्रेस विधायक के सवाल के जवाब में परिवहन मंत्री ने बताया कि बीते साल में मध्यप्रदेश सरकार को मालथौन चेक पाइंट से सबसे ज्यादा राजस्व मिला है। उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित इस चेक पाइंट से प्रदेश को 5.58 करोड़ प्राप्त हुए हैं।
इसके बाद राजस्व प्राप्ति में सेंधवा चेक पाइंट 2.94 करोड़ के साथ दूसरे और महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित खवासा चेक पाइंट 2.16 करोड़ रुपए की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर है। चेक पाइंट पर वाहनों की जांच की जिम्मेदारी परिवहन निरीक्षक, उपनिरीक्षकों के साथ अन्य अमले को दी गई है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
बार-बार इन चेक पोस्ट पर अवैध वसूली की बदनामी को देखते हुए बीते सत्र में सरकार ने इसमें बदलाव किया था। जिसके बाद चेक पोस्ट खत्मकर चेक पाइंट शुरू कराए गए हैं। सरकारी कार्रवाई में भले ही अब इन्हें चेक पाइंट नाम दे दिया गया है लेकिन इन पर काम वाहनों की जांच के नाम पर वसूली का ही जारी है।
मध्यप्रदेश के विधानसभा सत्र में कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने प्रश्न उठाकर सरकार से इस पर जवाब मांगा। सदन में चेक पोस्ट और चेक पाइंट के नाम परिवर्तन पर भी सरकार को घेरा गया।
चेक पाइंट की व्यवस्था पर सवाल
विपक्षी दल ने तब सरकार पर विधानसभा सत्र के दौरान भी आरोप लगाए थे। चेक पोस्ट पर वसूली की बदनामी को देखते हुए तब सरकार ने व्यवस्था में बदलाव के नाम पर चेक पाइंट शुरू कराए थे। अब इन्हीं चेक पाइंटों पर परिवहन अधिकारी वाहनों की जांच कर रहे हैं। यानी व्यवस्था और नाम ही बदला है काम अब भी जस का तस ही है।
ये खबरें भी पढ़िए :
असिस्टेंट प्रोफेसर की सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू, 125 रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति
एमपीपीएससी की खनिज अधिकारी-आयुष व्याख्याता भर्ती परीक्षा में ओबीसी आरक्षण अलग क्यों
विस में सवाल पर सरकार का जवाब
परिवहन मंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा चेक पाइंट की व्यवस्था प्रदेश में लागू की गई है। इससे पिछले एक साल में सरकार को 31 करोड़ से अधिक राजस्व मिला है। पूर्व के चेक पोस्टों की जगह अब 55 चेक पाइंटों को स्वीकृति दी गई है। इनमें से अभी 51 से ही राजस्व अर्जित हो रहा है। सरकार इन चेक पोस्ट पर अत्याधुनिक तरीके से संचालन सुनिश्चित कर रही है जल्द ही चेक पाइंट मानव रहित कार्रवाई से लैस करने की तैयारी है।
भोपाल ड्रग्स और यौन शोषण कांड: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शहरयार अहमद ने दिया इस्तीफा
ऐप से होगी शिक्षकों की निगरानी, GPS आधारित अटेंडेंस सिस्टम लाने की तैयारी
यूपी बार्डर से सबसे ज्यादा कमाई
इसके बाद राजस्व प्राप्ति में सेंधवा चेक पाइंट 2.94 करोड़ के साथ दूसरे और महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित खवासा चेक पाइंट 2.16 करोड़ रुपए की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर है। चेक पाइंट पर वाहनों की जांच की जिम्मेदारी परिवहन निरीक्षक, उपनिरीक्षकों के साथ अन्य अमले को दी गई है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari