Chemical device case जांच में बड़ा खुलासा, बरामद रैम असली नहीं नकली, करोड़ों में बेचने की थी डील

Amresh Kushwaha | Jul 16, 2024, 11:05 IST
Share
Chemical device case
Chemical device case

उत्तराखंड पुलिस ने केमिकल डिवाइस मामले में भोपाल के दो आरोपियों समेत पांच को गिरफ्तार किया था। केस के छठे आरोपी रशीद उर्फ समीर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

केमिकल डिवाइस केस में भोपाल के दो युवकों समेत पांच आरोपियों को उत्तराखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं केस के छठे आरोपी सहरनपुर के रहने वाले रशीद उर्फ समीर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी समीर से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। आरोपी ने बताया कि बरामद रेडियो एक्टिव मटेरियल (RAM) असली नहीं है, असली की तरह कॉपी कर इस रैम को तबरेज ने तैयार किया था।

ये खबर भी पढ़िए...Chemical device case मामले में नया खुलासा, 2 करोड़ में डिवाइस को बेचने के लिए की थी डील

करोड़ों की ठगी की थी प्लानिंग

समीर ने पुलिस को बताया कि नकली को असली बताकर तबरेज इसे बेचना चाहता था। इससे वह करोड़ों रुपए की ठगी करना चाहता था। सोमवार को पुलिस ने रशीद को भी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया कि भोपाल के दोनों आरोपी अभिषेक और जैद को मशीन बेचकर मिलने वाली रकम को सुरक्षित सहारनपुर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मिली थी।

ये खबर भी पढ़िए...17 जुलाई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर

जानें क्या है पूरा मामला

देहरादून में उत्तराखंड पुलिस ने भोपाल के दो युवकों को केमिकल डिवाइस के साथ गिरफ्तार किया है। इनके साथ उत्तरप्रदेश और दिल्ली के तीन युवक भी पकड़े गए हैं। यह गिरफ्तारी एक उच्च-स्तरीय सुरक्षा ऑपरेशन का हिस्सा थी, जिसमें बुलंदशहर (उत्तरप्रदेश) से रेडिएशन इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम बुलाई गई थी। पूरी खबर thesootr के इस लिंक पर क्लिक कर देखें - ( भोपाल के दो युवकों केमिकल डिवाइस के साथ गिरफ्तार, परीक्षण के लिए भेजा भाभा परमाणु केंद्र )

डिवाइस में गलत तरीके से केमिकल का उपयोग

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जांच में रेडियो एक्टिव मटेरियल (RAM) में तरल पदार्थ होने की बात सामने आई है। डिवाइस में केमिकल की जांच भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर ने की। जिसमें जांच टीम ने बिना किसी मापदंड के डिवाइस में गलत तरीके से केमिकल का उपयोग किए जाने की रिपोर्ट दी है।

डिवाइस के साथ ही रेडियोग्राफी कैमरा भी मिला है। पुलिस ने आरोपी सुमित पाठक, तबरेज आलम, सरवर हुसैन, जैद अली और अभिषेक जैन के खिलाफ धाराएं बढ़ाई है। केस में पूर्व आयकर अधिकारी को भी नामजद किया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • Mp news in hindi
  • Bhopal News in Hindi
  • bhopal news hindi
  • केमिकल डिवाइस
  • Chemical device
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि