भोपाल के दो युवकों केमिकल डिवाइस के साथ गिरफ्तार, परीक्षण के लिए भेजा भाभा परमाणु केंद्र

Deeksha Nandini Mehra | Jul 13, 2024, 14:44 IST
Share
भोपाल के दो युवकों केमिकल डिवाइस के गिरफ्तार
भोपाल के दो युवकों केमिकल डिवाइस के गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि युवक डिवाइस को बेचने के लिए देहरादून आए थे, और यह डील करोड़ों रुपये में होने वाली थी। फिलहाल डिवाइस को परीक्षण के लिए भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र भेजा है।

देहरादून में उत्तराखंड पुलिस ने भोपाल के दो युवकों को केमिकल डिवाइस के साथ गिरफ्तार किया है। इनके साथ उत्तरप्रदेश और दिल्ली के तीन युवक भी पकड़े गए हैं। यह गिरफ्तारी एक उच्च-स्तरीय सुरक्षा ऑपरेशन का हिस्सा थी, जिसमें बुलंदशहर (उत्तरप्रदेश) से रेडिएशन इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम बुलाई गई थी।

जांच में रेडियोएक्टिव पदार्थ नहीं मिला

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के दौरान डिवाइस में रेडियोएक्टिव सब्सटेंस की संभावना को खारिज किया है, लेकिन केमिकल पदार्थ की पुष्टि की गई है। शनिवार को डिवाइस को आगे की जांच के लिए मुंबई स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (Bhabha Atomic Research Center) भेजा गया है।

करोड़ों की डील

युवक डिवाइस को बेचने के लिए देहरादून आए थे, और यह डील करोड़ों रुपये में होने वाली थी। इस मामले में तीन अन्य संदिग्धों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए उत्तरप्रदेश के नोएडा और सहारनपुर में दबिशें दी जा रही हैं।

आगे की कार्यवाही

जांच एजेंसियां मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि युवकों का इस डिवाइस के साथ क्या उद्देश्य था और इसके पीछे कौन से बड़े नेटवर्क शामिल हो सकते हैं।

दून में बड़े कांड की आशंका से हड़कंप, दुबई से लाई गई केमिकल डिवाइस के साथ  05 गिरफ्तार - Round The Watch
दून में बड़े कांड की आशंका से हड़कंप, दुबई से लाई गई केमिकल डिवाइस के साथ 05 गिरफ्तार - Round The Watch

पुलिस को मिली थी टीप

सभी आरोपियों को जाखन स्थित ब्रुक एंड वुड्स सोसाइटी में पूर्व आयकर आयुक्त श्वेताभ सुमन के फ्लैट से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने अपना फ्लैट किराए पर दिया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बाहरी लोग रेडियोएक्टिव डिवाइस लेकर आए हैं। खरीद-फरोख्त की बात कर रहे हैं। इस पर राजपुर थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

एसपी अजय सिंह ने बताया कि मौके से हमें एक डिवाइस मिली। इस पर रेडियोग्राफी कैमरा निर्मित विकिरण और आइसोटोप प्रौद्योगिकी बोर्ड भारत सरकार परमाणु ऊर्जा विभाग भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र नवी मुंबई लिखा हुआ था। इसे फ्लैट से पकड़े गए लोगों ने रेडियोएक्टिव पावर आर्टिकल बताया। इसे खोलने पर रेडिएशन का खतरा होने की बात कही। ऐसे में कमरे को सील करते हुए मौके पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था। आगे की जांच की जा रही है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

  • सुमित पाठक, आगरा, उत्तर प्रदेश
  • तबरेज आलम, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
  • सरवर हुसैन, नई दिल्ली
  • जैद अली, जहांगीराबाद, भोपाल
  • अभिषेक जैन, कोलार, भोपाल

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

deeksha nandini mehra
deeksha nandini mehra

Tags:
  • Bhopal News in Hindi
  • भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र
  • केमिकल डिवाइस
  • Chemical device
  • Bhaba Atomic Research Center
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं